बसंत पंचमी पर करें इन चीजों का दिल खोलकर दान, मां सरस्वती रहेंगी हमेशा खुश, मिलेगी तरक्की और सफलता

हर वर्ष बसंत पंचमी का त्यौहार माघ माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को मनाया जाता है। इस दिन मां सरस्वती की पूजा की जाती है। ऐसा कहा जाता है कि इसी दिन मां सरस्वती धरती पर अवतरित हुई थीं। इसी वजह इस दिन मां सरस्वती की पूजा का विधान है।  इस बार बसंत पंचमी का पर्व 26 जनवरी 2023 दिन गुरुवार को है।

पौराणिक कथाओं के मुताबिक, सृष्टि के रचयिता भगवान ब्रह्मा ने जब संसार को बनाया तो पेड़-पौधों और जीव-जंतुओं, सब कुछ दिख रहा था लेकिन उन्हें किसी चीज की कमी महसूस हो रही थी, जिसको पूरा करने के लिए उन्होंने अपने कमंडल से जल निकालकर छिड़का, तो सुंदर स्त्री के रूप में एक देवी प्रकट हुई थीं। उनके एक हाथ में वीणा और दूसरे हाथ में पुस्तक थी। तीसरे में माला और चौथे हाथ वर मुद्रा में था। यह मां सरस्वती ही थीं।

जब मां सरस्वती जी ने वीणा बजाई तो संसार की हर चीज में स्वर आ गया। इसी से उनका नाम मां सरस्वती पड़ा। ऐसा कहा जाता है कि उस दिन बसंत पंचमी का दिन था, तभी से इस दिन विशेष रूप से मां सरस्वती की पूजा होने लगी। ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक, इस खास दिन मां सरस्वती को पीले रंग की चीजें अर्पित की जाती है। इस दिन पीले रंग का विशेष महत्व है।

हिंदू धर्म में भी इस दिन दान का भी विशेष महत्व बताया गया है। ऐसा कहा जाता है कि बसंत पंचमी के दिन कुछ खास चीजों का दान करने से मां सरस्वती अपने भक्तों से प्रसन्न होती हैं और उन्हें जीवनभर तरक्की और सफलता प्राप्ति का आशीर्वाद देती हैं। इस दिन मां सरस्वती के साथ भक्त खुद भी पीले रंग के वस्त्र धारण करते हैं। आखिर बसंत पंचमी के दिन मां की विशेष कृपा पाने के लिए किन चीजों का दान करना चाहिए चलिए बताते हैं।

बसंत पंचमी पर करें इन चीजों का खुलकर दान

1. ज्योतिष शास्त्र में इस बात का उल्लेख किया गया है कि बसंत पंचमी के दिन पढ़ाई से संबंधित चीजों का दान करने से मां सरस्वती की कृपा प्राप्त होती है। बसंत पंचमी के दिन पढ़ाई से संबंधित या फिर पीले रंग की चीजों का दिल खोलकर दान करना चाहिए, यह बहुत शुभ माना जाता है। शास्त्रों के अनुसार, मां सरस्वती विद्या, बुद्धि, गायन, वादन और स्वर की देवी हैं।

2. ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक इस दिन स्टेशनरी से संबंधित सामान जैसे कॉपी, पेंसिल, पेन, किताबे आदि का खुलकर दान करना चाहिए। अगर आप किताब का दान कर रहे हैं, तो आपको इस बात का विशेष ध्यान रखना होगा कि किताबें फटी-पुरानी नहीं होनी चाहिए। बता दें कि नई किताबों का दान करना शुभ माना जाता है।

3. ऐसा कहा जाता है कि बसंत पंचमी के दिन से शिक्षा की शुरुआत करने के लिए बहुत ही शुभ माना जाता है। वहीं बच्चों को इस दिन मां सरस्वती की पूजा कर पढ़ाई जरूर करनी चाहिए। ऐसा कहते हैं कि पूजा के समय अपनी कलम को मां सरस्वती के चरणों में अर्पित करना चाहिए और फिर उसी कलम से परीक्षा देनी चाहिए। इससे व्यक्ति को सफलता प्राप्त होती है।

4. बसंत पंचमी के दिन पीले रंग के वस्त्र, पीले खाद्य पदार्थ आदि का दान भी कर सकते हैं। इस दिन पीले रंग की चीजों का दान बहुत शुभ माना जाता है।

5. जो लोग कला, संगीत, गायन आदि में रुचि रखने वाले हैं या फिर उसे सीखना चाहते हैं तो बसंत पंचमी का दिन इस कार्य की शुरुआत के लिए बहुत ही शुभ माना जाता है।

6. ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक बसंत पंचमी के इस खास दिन छात्रों को अपनी किताबों में मोर पंख रखना चाहिए। वास्तु शास्त्र के मुताबिक इस उपाय को करने से बच्चों का मन पढ़ाई में लगता है और एकाग्रता भी बढ़ती है।