मजेदार जोक्स : डॉक्टर :- क्या प्रोब्लम है? भूरा :- मैं क्यूं बताऊँ? तू देख मेरे को के बीमारी सै? डाक्टर तू हैं कि मैं?

कहते है लाफ्टर इस द बेस्ट मेडिसिन और हँसना मुस्कुराना और जीवन में खुश रहना हमारे  सेहत के लिए सबसे उत्तम माना जाता है और वही  अपने आप को खुश रखने के लिए जोक्स  किसी मेडिसिन से कम नहीं होते है और आज हम  आपके लिए एक बार फिर से कुछ मजेदार जोक्स लेकर आये है जिन्हें पढने के बाद आप भी हनते हँसते हो जायेंगे लोटपोट तो फिर देर किस बात  की आइये शुरू करते है हंसने हंसाने का ये सिलसिला

 

अकबर- बीरबल मुझे एक बात बताओ !
अपने स्टाफ में सबसे ज्यादा
मेहनत करने वाले इंसान को कैसे पहचानोगे ?
बीरबल- महाराज मैं अभी जाकर सभी को बुला लाता हूँ, फिर आपको बताता हूँ !
बीरबल उसी समय सबको बुलाता है और…

एक व्यक्ति का हाथ पकड़ के कहता है महाराज यही है वो इंसान !!
अकबर- तुमने कैसे पहचाना इस महान व्यक्ति को ?
बीरबल- महाराज ! मैने इसका मोबाईल अभी चेक किया है,
इसके मोबाइल की बैटरी 98% है !!

एक ढोल वाला, शादी में ढोल बजा रहा था !
उसके ढोल के दोनों तरफ महिला के फोटो थे !!
ये देख कर एक बुज़ुर्ग ने कहा- तुम सुंदरता के पुजारी लगते हों !!
ढोल वाला:- पुजारी जैसी कोई बात नहीं हैं।
एक तरफ मेरी सास का फोटो है !! दूसरी तरफ आप समझ गये होंगे !!
घर पे तो मौका मिलता नहीं ! इसलिये यहां दे दनादन कूट देता हूँ…!!!

पति- आज खाने में क्या बना रही हो?
पत्नी- आलू की सब्जी बना रही हूं!
पर मुझे ये समझ नहीं आ रहा है कि आलू अभी तक पके क्यों नहीं!
पति- तो तुम ऐसा क्यों नहीं करती!
पत्नी- क्या करूं?
पति- तुम थोड़ी देर आलू से बातें करके देखो, शायद पक जाए…!!

दुख क्या है..?
सात बजे नींद खुले और पता चले अब वापस नहीं सोना..!
खुशी क्या है..?
रात को दो बजे नींद खुले और पता चले कि अभी पांच घंटे और सोना है..!
डबल खुशी क्या है..?
रात को नींद खुले और पता चले कल तो छुट्टी है…!!!

 

पति पत्नी तलाक के लिए कोर्ट पहुंचे…
जज- तुम दोनों के 3 बच्चे हैं  उन्हें आपस में कैसे बांटोगे…?
काफी देर तक पति पत्नी दोनों आपस में चर्चा करते रहे…
पति- ठीक है जज साहब,
हम अगले साल एक और बच्चे के साथ आएंगे…
नौ महीने बाद दोनों को जुड़वा बच्चे पैदा हो गए…!!

 

एक दिन पिंकी ने पांच साल के बच्चे को सिगरेट पीते हुए देखा…
पिंकी (बच्चे से)- क्या तुम्हारे पेरेंट्स को मालूम है,
कि तुम सिगरेट पीते हो…?
बच्चा (धुआं छोड़ते हुए)- मोहतरमा, क्या आपके शौहर को मालूम
है कि आप एक गैर मर्द से बातें कर रही हैं…!!

बाप और बेटा कार में जाते हुए बातें कर रहे थे…
बेटा- पापा ज्यादा दारू पीने के बाद क्या होता है…?
बाप- बेटा, सामने उन 4 पेड़ो को देख रहे हो, वो 8 दिखाई देने लगेंगे….!
बेटा (चिल्लाते हुए)- “गाड़ी रोक सामने 4 नहीं 2 पेड़ है…!”

 

पत्नी- लगता है अब मैं बचूँगी नहीं, मर जाऊँगी…!
पति- लगता है अब मैं भी मर जाऊँगा,
पत्नी- तुम क्यों मर जाओगे,
पति- इतनी बड़ी खुशी बर्दास्त नहीं कर पाऊँगा,
पत्नी की जगह अब पति बेड पर है…!!

पत्नी- सुनो जी, अखबार में खबर है कि एक व्यक्ति ने
अपनी पत्नी को बेच डाला…!
पति- ओह! कितने में…?
पत्नी- एक साइकिल के बदले में, कहीं तुम भी तो ऐसा
नहीं करोगे…?
पति- मैं इतना मूर्ख थोड़े हूं, तुम्हारे बदले में तो कार आ सकती है…!!