हस्त नक्षत्र की वजह से इन 6 राशियों की खुलने वाली है किस्मत, सफलता कि मिलेंगी राहें

ग्रह-नक्षत्रों की लगातार बदलती चाल के कारण हर मनुष्य के जीवन, व्यापार, परिवार, नौकरी पर प्रभाव पड़ता है। ग्रहों की शुभ-अशुभ स्थिति के अनुसार ही व्यक्ति को हर क्षेत्र से परिणाम मिलते हैं। आपको बता दें कि आज हस्त नक्षत्र की वजह से कुछ राशियों के लोगों की किस्मत में अच्छा खासा सुधार देखने को मिलेगा, इसके साथ ही वैधृति योग भी रहेगा। आखिर ग्रह-नक्षत्रों के प्रभाव से किन राशि वालों को शुभ-अशुभ परिणाम मिलेंगे? चलिए जानते हैं इनके बारे में।

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

मेष राशि वाले जातकों को कठिन मेहनत करने के बावजूद भी मनचाहा परिणाम नहीं मिल पाएगा, जिसकी वजह से आप काफी निराश नजर आएंगे। रचनात्मक कार्यों में वृद्धि होगी। आपको अपने जरूरी कार्यों पर फोकस करने की आवश्यकता है। कारोबार से जुड़े हुए लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा। आप व्यापार में कोई भी बदलाव मत कीजिए। भागीदारों की गतिविधियों पर नजर रखें अन्यथा इनकी वजह से आपको नुकसान झेलना पड़ सकता है। खान-पान की आदतों में सुधार करने की आवश्यकता है वरना आपकी सेहत खराब हो सकती है। घर-परिवार का माहौल अच्छा रहेगा।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

वृषभ राशि वाले लोगों को हस्त नक्षत्र की वजह से किस्मत का पूरा साथ मिलने वाला है। कोई पुराना वाद-विवाद खत्म हो सकता है, जिससे आप काफी खुश रहेंगे। नौकरी के क्षेत्र में तरक्की मिलेगी। बड़े अधिकारी आपके कार्यों से काफी खुश रहेंगे। शेयर बाजार से जुड़े हुए लोगों को भारी मुनाफा मिलने के योग बन रहे हैं। माता के स्वास्थ्य में सुधार आएगा। आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। धन प्राप्ति के बहुत से मार्ग हासिल हो सकते हैं। सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान मिलेगा।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

मिथुन राशि वाले जातकों का समय फायदेमंद रहने वाला है। हस्त नक्षत्र की वजह से आपकी छुपी हुई प्रतिभा लोगों के सामने आएगी। राजनीति के क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों को अच्छा फायदा मिलेगा। व्यापार में रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। आप किसी नए प्रोजेक्ट में कार्य करेंगे, जिसका आपको भारी मुनाफा मिलने के योग बन रहे हैं। बच्चों की तरफ से उन्नति की खुशखबरी मिल सकती है। घर-परिवार के लोग आपका पूरा सपोर्ट करेंगे। वाहन सुख मिलने के प्रबल योग बन रहे हैं। आपके अच्छे स्वभाव की लोग तारीफ करेंगे।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

कर्क राशि वाले जातकों को कठिन परिस्थितियों से गुजरना पड़ेगा। आत्मविश्वास में कमी देखने को मिलेगी। व्यापार में घाटा होने की संभावना बन रही है। बच्चों की गतिविधियों पर नजर रखें। आप किसी भी लंबी दूरी की यात्रा पर ना जाएँ। विद्यार्थियों को पढ़ाई में अधिक मेहनत करनी पड़ेगी। आपको कई विषयों में कठिनाई महसूस हो सकती है। धर्म-कर्म के कामों में आपका मन लगेगा।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

सिंह राशि वाले जातकों के ऊपर कामकाज का बोझ अधिक रहेगा, जिससे तनाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। आप दूसरों के कामों में हस्तक्षेप ना करें। आप अपनी मेहनत लगातार जारी रखें, इससे आपको सफलता मिलने की अधिक उम्मीद है। घर-परिवार का वातावरण अच्छा रहेगा। किसी जरूरी काम में पिता का सहयोग मिल सकता है। कारोबार में आप कुछ बदलाव करने की कोशिश करेंगे। निवेश कार्यो में अनुभवी लोगों की सलाह फायदेमंद साबित होगी। जीवनसाथी के साथ बेहतर तालमेल बने रहेंगे।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

कन्या राशि वाले जातकों को मानसिक सुकून की प्राप्ति होगी। घर में किसी महत्वपूर्ण मुद्दे को लेकर चर्चा हो सकती है। आपके विचारों से परिवार के सभी लोग सहमत होंगे। समाज सेवा में आपका अधिक मन लगेगा। सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। विद्यार्थी वर्ग के लोग पढ़ाई में ध्यान केंद्रित कर सकते हैं। कारोबार या प्रॉपर्टी में निवेश करना चाहते हैं तो आपको इसका अच्छा लाभ मिल सकता है। करियर में आगे बढ़ने के अचानक कई मार्ग हासिल होंगे, जिससे आपका मन हर्षित होगा।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

तुला राशि वाले जातक अपने भविष्य को लेकर कुछ सोच-विचार करेंगे। आप अपनी सोच सकारात्मक रखें। कुछ पुराने कामों में प्रगति देखने को मिलेगी। आपको अपनी मेहनत का पूरा-पूरा फल मिलने वाला है। अगर आपने किसी को पैसा उधार दिया है तो वह पैसा वापस मिल सकता है। प्रेम जीवन में सुधार आएगा। आप अपने प्रिय के साथ खुशनुमा समय व्यतीत करेंगे। इस राशि के लोग अधिक गुस्सा करने से बचें। संतान की प्रगति को लेकर शुभ समाचार मिलने की संभावना बन रही है।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

वृश्चिक राशि वाले जातकों को अपने शब्दों पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता है। किसी से भी बातचीत करते समय आप सोच-समझ कर बोलें। प्रेम जीवन में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी। किसी बात को लेकर प्रेम संबंधों में दूरियां आ सकतीं हैं। इस राशि के लोग माता की सेहत को लेकर काफी चिंतित रहने वाले हैं। यदि आप ठीक प्रकार से देखभाल करेंगे तो स्वास्थ्य में जल्दी सुधार आएगा। विद्यार्थी वर्ग के लोगों को शिक्षा के क्षेत्र में अच्छे नतीजे हासिल हो सकते हैं।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

धनु राशि वाले जातकों का समय विशेष रहने वाला है। हस्त नक्षत्र की वजह से आपको अपनी कड़ी मेहनत का मनचाहा फल मिलेगा। सामाजिक क्षेत्र में लोकप्रियता बढ़ेगी। नौकरी के क्षेत्र में तरक्की मिलने की प्रबल संभावना बन रही है। आपको अपनी किस्मत का पूरा साथ मिलने वाला है। आप जिस काम में हाथ डालेंगे, उसमें आपको कामयाबी अवश्य प्राप्त होगी। निवेश और विस्तार के जरिए आप अपने व्यापार को आगे बढ़ाने में सफल रहेंगे। आपका नजरिया सकारात्मक रहेगा। आपके विरोधी पक्ष कमजोर पड़ेंगे।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

मकर राशि वाले जातक खुद को आध्यात्मिक और बौद्धिक कामों में जोड़ सकते हैं। तकनीकी क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों का समय बेहतरीन रहने वाला है। काम को लेकर आपको कई अच्छे मौके हाथ लगेंगे। कारोबार में आप कोई निवेश कर सकते हैं, जिसका आपको अच्छा फायदा मिलेगा। पुराने कर्ज चुकाने में आप सफल रहेंगे। प्रभावशाली लोगों का मार्गदर्शन मिल सकता है। घर-परिवार के लोगों के साथ आप अच्छा समय व्यतीत करेंगे। घर में कोई बड़ी खुशखबरी मिलने की संभावना बन रही है। सरकारी कामों में सफलता मिल सकती है।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

कुंभ राशि वाले जातक अपने कामकाज और रिश्तो के बीच संतुलन बनाए रखने में सफल रहेंगे। आप अपनी पारिवारिक जिम्मेदारियों को बेहतर तरीके से निभाने वाले हैं। आपकी सोच सकारात्मक रहेगी। आर्थिक स्थिति में जबरदस्त सुधार आने के योग बन रहे हैं। निजी जीवन की परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। व्यापार में लाभदायक समझौते मिल सकते हैं। आप किसी फायदेमंद यात्रा पर जा सकते हैं। कोर्ट कचहरी के कामों में फैसला आपके पक्ष में आ सकता है। संपत्ति को लेकर कोई विवाद खत्म होगा। आपको प्रॉपर्टी के कामों में अच्छा लाभ मिलने के योग बन रहे हैं।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

मीन राशि वाले लोगों का समय मिला-जुला रहने वाला है। आप अपने खान-पान पर थोड़ा ध्यान दीजिए अन्यथा पेट से जुड़ी हुई परेशानियां उत्पन्न हो सकती हैं। किसी काम को लेकर आपको अधिक भागदौड़ करनी पड़ेगी। जीवनसाथी के साथ बेहतरीन समय व्यतीत करेंगे। कुछ कामों में आपके द्वारा किए गए प्रयास रंग लाएंगे। बेरोजगार लोगों को मनचाही नौकरी मिल सकती है। दोस्तों के साथ मिलकर आप कोई नया व्यापार आरंभ कर सकते हैं, जिसका भविष्य में भारी मुनाफा मिलने वाला है।