दुल्हन के सामने ही साली से दूल्हा मांगने लगा किस, फिर देखें Video में आगे का नजारा

सोशल मीडिया एक ऐसी जगह है, जहां पर आए दिन कुछ ना कुछ नई चीजें देखने को मिल जाती हैं। अक्सर यहां पर कई तरह के वीडियो वायरल होते हैं, जिनमें से कुछ वीडियो भावुक कर देने वाले होते हैं, तो कुछ वीडियो इतने मजेदार होते हैं कि लोग उन्हें खूब पसंद करते हैं। वैसे देखा जाए तो देश में शादी का सीजन शुरू हो गया है। ऐसे में सोशल मीडिया पर भी शादी से जुड़ी हुई वीडियो जमकर वायरल हो रही हैं, जिसमें दूल्हा-दुल्हन मंडप में बैठकर कुछ ना कुछ हंसी मजाक करते रहते हैं।

शादी वाले दिन दूल्हा-दुल्हन के बाद अगर कोई लाइमलाइट में रहता है तो वह है साली। सोशल मीडिया पर कुछ वीडियो ऐसे भी देखने को मिलते हैं, जिसमें जब शादी की रस्म निभाई जाती है, तो जीजा-साली के बीच मस्ती भरी नोकझोंक देखने को मिलती है। इनमें से कुछ तो इतनी मजेदार होते हैं कि यूजर्स उसे बार-बार देखना पसंद करते हैं। कभी साली अपने होने वाले जीजा जी से जूता छुपाई रस्म के दौरान भारी-भरकम पैसों की डिमांड करती है तो कभी-कभी परेशान करती हुई नजर आती है।

हालांकि, मंडप में छंद पकाई रस्म भी होता है, जिसमें दूल्हे को छंद सुनाना होता है। इस दौरान दूल्हा, दुल्हन और साली से जुड़े कई छंद सुनाता है। इसी बीच सोशल मीडिया पर भी कुछ ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है।

दूल्हे ने छंद पकाई रस्म में कुछ ऐसी डिमांड रखी

यह बात हम सभी लोग जानते ही होंगे की शादी की रस्मों के दौरान वर-वधू पक्षों के बीच हंसी-मजाक का दौर चलता रहता है। इस दौरान छंद पकाई रस्म भी होता है, जिसमें दूल्हे को किसी के बारे में कहने के लिए कहा जाता है। ज्यादातर मामलों में दूल्हे इसके जरिए साली को ही निशाना बनाते हैं। सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें देखा जा सकता है कि शादी के मंडप में दूल्हा-दुल्हन बैठे हुए नजर आ रहे हैं और छंद पकाई रस्म शुरू होता है।

सास दूल्हे को छंद सुनाने के लिए कहती है और फिर दूल्हा हंसते हुए छंद सुनाना शुरू कर देता है। उसने सबसे पहले कहा “छंद पकाइया-छंद पकाइया, छंद के ऊपर ताली, अगला छंत तब सुनाऊंगा, जब 5 पप्पी देगी साली।” यह सुनने के बाद शादी में मौजूद सभी लोग हंसने लगते हैं और दुल्हन के परिवार के लोग भी काफी हैरान हो जाते हैं, क्योंकि किसी को भी भरोसा नहीं था कि दूल्हा छंद पकाई में ऐसी डिमांड कर देगा। जब साली यह सुनती है तो वह भी मुस्कुराने लगती है।

यहां देखें वीडियो

 

View this post on Instagram

 

A post shared by couples goal (@jayan_shu2021)

इस मजेदार वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर jayan_shu2021 नाम के अकाउंट द्वारा साझा किया गया है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को 1 लाख 20 हजार से भी ज्यादा लोगों द्वारा लाइक किया जा चुका है। वहीं इस वीडियो को देखने के बाद सैकड़ों लोगों ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। एक यूजर ने वीडियो देखने के बाद कमेंट करते हुए यह लिखा है कि “जल्दी से याद कर लेता हूं, क्या पता फ्यूचर में काम आ जाए।”

वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा है कि “नोटपैड में सेव करो, शादी में सभी के काम आएगा।” वहीं एक तीसरे यूजर ने यह लिखा है कि “दुल्हन बाद में अच्छे से सबक सिखाएगी, तब दूल्हे को समझ आएगा।” इसी तरह से और भी कई यूजर्स ने अपनी अलग अलग प्रतिक्रिया दी है।