दूल्हे ने शादी की पहली रात ही कर दी ऐसी हरकत, दुल्हन के पैरों में जा गिरा और फिर देखिए Video

भारतीय शादियों की बात ही कुछ और होती है। भारत में होने वाली शादियों में बड़ी ही धूमधाम देखने को मिलती है। चाहे अमीर हो या गरीब, सभी लोग अपनी शादी को खास और यादगार बनाने की कोशिश करते हैं और इस मौके पर खूब पैसा खर्च करते हैं। दूल्हा और दुल्हन अपने शादी को खास बनाने के लिए कई दिनों पहले से ही तैयारी में जुट जाते हैं। शादी वाले दिन दूल्हा-दुल्हन के साथ साथ परिवार के सदस्य, रिश्तेदार और दोस्त खूब मस्ती मजाक और नाच गाना करते हैं।

आप सभी लोगों ने भी कई तरह की शादियां देखी होंगी और उनमें शामिल भी हुए होंगे। कुछ शादियों में आप केवल अपनी उपस्थिति दर्ज करने के लिए गए होंगे, तो कुछ में आपने एक्टिवली हिस्सा लिया होगा। वहीं सोशल मीडिया पर भी इन दिनों शादी से जुड़ी हुई बहुत सी वीडियो वायरल हो रही हैं। कुछ वीडियो ऐसी होती हैं, जो भावुक कर देती हैं। वहीं कुछ वीडियो ऐसी भी होती हैं, जिससे लोगों का खूब मनोरंजन होता है।

इसी बीच एक वीडियो सामने आया है, जो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दूसरी शादियों से कुछ अलग ही माहौल देखने को मिल रहा है। यह वीडियो जरा लीग से हटकर है। यहां पर वरमाला की रस्म अदा करने के बाद दूल्हे ने दुल्हन के साथ कुछ ऐसा किया कि शादी में शामिल हुए सभी मेहमान देखते ही रह गए। सोशल मीडिया यूजर्स इस वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं।

दुल्हन ने छुए दूल्हे के पैर

आप सभी लोग इस वायरल वीडियो में देख सकते हैं कि पंडित जी के कहने पर दुल्हन ने दूल्हे के पैर छूकर आशीर्वाद लिया। इसके बाद दूल्हा, पंडित जी से पूछता है कि उसे भी अब दुल्हन के पैर छूकर उसे आशीर्वाद लेना होगा, जिसके जवाब में पंडित जी कहते हैं कि इसकी कोई जरूरत नहीं है। लेकिन दूल्हा पंडित जी की बात नहीं मानता है और वह अपनी नई नवेली दुल्हन से आशीर्वाद लेने के लिए उसके पैर छूने लगा।

वीडियो में देखा जा सकता है कि यह देखने के बाद दुल्हन को भी जोर का झटका जोरों से लगा। कुछ देर के बाद दुल्हन अपने पार्टनर के इस स्वभाव से काफी खुश होती हुई नजर आ रही है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखने के बाद यूजर्स जमकर अपनी अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। बहुत से लोग ऐसे हैं, जो मस्ती-मजाक में दूल्हे को छेड़ते हुए भी दिखे।

वीडियो ने किया एंटरटेन

इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर bridal_lehenga_designn नाम के अकाउंट से साझा किया गया है। यह वीडियो जैसे ही अपलोड किया गया, वैसे ही देखते ही देखते वायरल हो गया। यह वीडियो लोगों का खूब मनोरंजन कर रहा है। इस वीडियो को अभी तक हजारों लोगों द्वारा देखा जा चुका है। वहीं सैकड़ों लोगों ने इस वीडियो को लाइक भी किया है।

दूल्हे का इस तरह से अपनी दुल्हन को बराबरी का दर्जा देना कई लोगों का दिल जीत रहा है। लोग इस वीडियो को देखने के बाद अपनी अलग-अलग प्रतिक्रियाएं देते नजर आ रहे हैं।