दशहरे पर कर लीजिए ये साधारण से उपाय, सालभर जीवन में बनी रहेगी सुख-शांति और समृद्धि की होगी बरसात

15 अक्टूबर 2021 दिन शुक्रवार को दशहरे का पर्व है। यह हिंदुओं का प्रमुख त्योहार माना जाता है। आपको बता दें कि दशहरे का त्यौहार आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को मनाया जाता है। ऐसा कहा जाता है कि इसी दिन मां दुर्गा ने महिषासुर का वध किया था। इसके अलावा ऐसा भी बताया जाता है कि इस दिन भगवान श्री राम जी ने लंका के राजा रावण का वध किया था। इसी वजह से इस दिन को विजयादशमी जी कहते हैं।

स्कंद पुराण में इस बात का उल्लेख किया गया है कि अगर दशहरे के दिन पुण्यसलिला नदियों में स्नान किया जाए तो इससे व्यक्ति दस पापों से छुटकारा पाता है। शास्त्रों में इस दिन को बहुत ही विशेष बताया गया है। अगर इस दिन कुछ उपाय किए जाएं तो इससे जीवन में सुख-शांति बनी रहती है। इतना ही नहीं बल्कि समृद्धि का आगमन होता है। इन उपायों को करने से जीवन के सभी संकटों से छुटकारा मिलता है। तो चलिए जानते हैं आखिर यह उपाय कौन से हैं।

नौकरी में उन्नति पाने के उपाय

अगर किसी व्यक्ति की नौकरी या व्यापार में किसी प्रकार की समस्या उत्पन्न हो रही है तो ऐसी स्थिति में दशहरे के दिन मां दुर्गा की पूजा करते हुए “ओम विजयायै नमः” मंत्र का जाप करते हुए 10 फल अर्पित कीजिए और इसके बाद उनको प्रसाद के रूप में बांट दीजिए। इस पूजा को आप दोपहर के समय कीजिए। ऐसी मान्यता है कि रावण को परास्त करने के लिए भगवान राम जी ने भी दोपहर के समय ही पूजा की थी। इसके पश्चात आप एक झाड़ू लीजिए और शाम के समय उसको मंदिर में दान कर दीजिए। इस उपाय को करने से नौकरी और व्यापार में उन्नति मिलती है। इतना ही नहीं बल्कि धन से संबंधित समस्याओं से भी छुटकारा मिलता है।

आर्थिक लाभ के उपाय

दशहरा के दिन रावण दहन से पहले मां दुर्गा की सहायक योगिनी जया और विजया की पूजा करें। इसके पश्चात आप शमी के पेड़ की पूजा कीजिए। आप शमी के पेड़ के नीचे दीपक जलाएं और मां दुर्गा की पूजा में शमी के पत्ते को चढ़ाएं। ऐसी मान्यता है कि इस उपाय को करने से आर्थिक लाभ प्राप्त होता है और कामकाज की बाधाएं भी दूर हो जाती हैं। इसके साथ ही दशहरा के दिन पूजा घर में शमी के पेड़ की मिट्टी रखने से नकारात्मक शक्तियों का प्रभाव भी खत्म हो जाता है।

व्यापार में उन्नति पाने पाने के उपाय

दशहरे के दिन एक नारियल लीजिए और उसको सवा मीटर पीले कपड़े में लपेट दें। इसके बाद एक जोड़ा जनेऊ, सवा पान और मिष्ठान के साथ राम मंदिर में अर्पित कर दीजिए। ऐसा करने से व्यापार में उन्नति प्राप्त होती है। अगर आप दशहरे के दिन नीलकंठ पक्षी को देखते हैं तो इससे मनोकामना पूरी होने की मान्यता है। नीलकंठ पक्षी को देखने के बाद भगवान शिवजी से मनोकामना मांगना ना भूलें।

हर संकट से मुक्ति पाने के उपाय

अगर आप अपने जीवन की सभी प्रकार की परेशानियों को दूर करना चाहते हैं तो दशहरे के दिन रावण दहन के पश्चात उसकी राख को सरसों के तेल में मिलाकर घर में हर जगह पर छिड़क दीजिए। ऐसा माना जाता है कि इस उपाय को करने से घर के सदस्यों के बीच आपसी प्रेम बना रहता है और घर की नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है। इस उपाय को करने से घर के अंदर सकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव बढ़ता है। जीवन के हर संकट को दूर करने के लिए आप सुबह के समय हनुमान जी को गुड़, चने का भोग लगाएं और शाम के समय लड्डुओं का भोग लगाएं और फिर हनुमान जी से अपनी रक्षा करने की प्रार्थना कीजिए।

भाग्य का पूरा साथ पाने के लिए

अगर आप अपनी किस्मत का पूरा साथ पाना चाहते हैं तो इसके लिए दशहरे के दिन अपने हाथ में एक फिटकरी का टुकड़ा लीजिए और उसे लेकर किसी सुनसान जगह पर जाएं। इसके बाद आपको अपने इष्ट देवों का ध्यान करते हुए अपने ऊपर से 7 बार उबारकर पीठ के पीछे फिटकरी के इस टुकड़े को फेंक दीजिए और सीधा घर पर आ जाएं। आप ध्यान रखें कि पीछे मुड़कर ना देखें। इसके बाद आप भगवान के समक्ष घी का दीपक जलाएं। आपको यह उपाय करते समय कोई भी व्यक्ति नहीं देखना चाहिए अन्यथा इस उपाय का फल नहीं मिल पाएगा। ऐसा माना जाता है कि इससे भाग्य का पूरा साथ मिलने लगता है और व्यक्ति अपने जीवन के हर क्षेत्र में सफलता प्राप्त करता है।

धन की समस्या दूर करने के लिए

अगर आप अपने जीवन से धन से जुड़ी हुई समस्याओं को दूर करना चाहते हैं तो दशहरे के दिन से लगातार 51 दिनों तक रोजाना गाय या फिर कुत्ते को बेसन के लड्डू खिलाएं। यह बहुत शुभ माना जाता है। आपको इस बात का ध्यान रखना होगा कि आपको रोजाना कुत्ते को लड्डू खिलाना होगा।