सोशल मीडिया पर छाया हाथी का प्रपोजल Video, कुछ इस अंदाज में गुलदस्ता ले जाकर हथिनी को किया प्रपोज, देखें

सोशल मीडिया पर आए दिन कोई न कोई वीडियो वायरल होता रहता है, जिनमें से कुछ वीडियो ऐसे होते हैं जो लोगों का खूब मनोरंजन करते हैं परंतु कुछ वीडियो ऐसे भी होते हैं, जिसे देखने के बाद हर कोई भावुक हो जाता है। इन सबके अलावा कुछ वीडियो इतने मजेदार होते हैं कि लोग उन्हें बार-बार देखना पसंद करते हैं।

आप सभी लोगों ने इंटरनेट पर कई वीडियो देखे होंगे। इंटरनेट पर अक्सर देखा गया है कि प्रेमी-प्रेमिका के प्रपोजल वीडियो भी वायरल होते रहते हैं, जो लोगों द्वारा काफी पसंद किए जाते हैं परंतु आप लोगों ने कभी किसी जानवर को अपनी गर्लफ्रेंड को प्रपोज करते हुए देखा है? सोचिए अगर ऐसा हो तो इस तरह का वीडियो कितना क्यूट लगेगा।

इन दिनों सोशल मीडिया पर एक हाथी का वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो के अंदर एक हाथी अपनी गर्लफ्रेंड यानी हथिनी को बड़े ही क्यूट अंदाज में प्रपोज करता हुआ नजर आ रहा है। इस वीडियो को देखने के बाद लगातार लोग अपनी-अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। हाथी का यह वीडियो सोशल मीडिया पर छा गया है और लोग इसे खूब पसंद कर रहे हैं।

जैसा कि हम सभी लोग जानते हैं हाथी बहुत बड़े शरीर वाला प्राणी है। हाथी एक बड़ा और बुद्धिमान जानवर माना जाता है। सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हो रहा है उसे देखने के बाद आप भी यही कहेंगे कि यह हाथी तो बड़ा बुद्धिमान है। दरअसल, यह हाथी अपनी प्रेमिका को फूलों का एक गुलदस्ता देकर प्रपोज करता हुआ नजर आ रहा है। हाथी का यह वायरल वीडियो देखने के बाद आप यह जरूर कहेंगे कि “अरे वाह! यह तो एकदम फिल्मी अंदाज है।” जी हां, क्योंकि इस वीडियो में हाथी अपनी प्रेमिका को कुछ फिल्मी अंदाज में ही प्रपोज करता हुआ नजर आ रहा है।

आप सभी लोग इस वायरल वीडियो में देख सकते हैं कि हाथी अपनी सूंड में अपनी प्रेमिका के लिए गुलदस्ता लेकर जाता हुआ दिख रहा है। सोशल मीडिया पर लोगों द्वारा यह वीडियो इतना पसंद किया जा रहा है कि हाथी का यह प्रपोजल काफी ज्यादा ट्रेंड कर रहा है। वीडियो में जब हाथी अपनी प्रेमिका को प्रपोज करता है तो उसके बाद हाथी अपनी सूंड ऊपर करके खुशी जाहिर करता हुआ नजर आ रहा है। वहीं इस वीडियो में देख सकते हैं कि हथनीहथिनी भी खुशी-खुशी अपने प्रेमी का प्रपोजल स्वीकार कर लेती है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर “Elephantsofworld” नाम के अकाउंट से साझा किया गया है। हाथी के इस प्रपोजल वीडियो ने सभी लोगों का दिल जीत लिया है। इस वीडियो को लाखों लोगों द्वारा देखा जा चुका है। इतना ही नहीं बल्कि इस वीडियो को एक लक्ख से भी ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं। आप सभी लोग इस वीडियो को देखकर इस बात का अंदाजा लगा सकते हैं कि हाथी आज कितना खुश है। जिस प्रकार से हाथी अपनी सूंड में फूलों का गुलदस्ता लिए आगे बढ़ रहा है उसकी हरकतों से लगता है मानो आज वह बहुत खुश है। आज उसने प्रपोज कर देने का मन बना लिया है।

सामने हाथी की प्रेमिका हथिनी खड़ी होती है। हाथी बड़े ही प्यार से अपनी सूंड में रखे गुलदस्ते को अपनी पसंदीदा हथिनी को दे देता है। वहीं हाथी की प्रेमिका भी उसको निराश नहीं करती है और वह अपने प्रेमी का प्रपोजल स्वीकार कर गुलदस्ता अपनी सूंड में पकड़ लेती है। इसके बाद देखा जा सकता है कि किस प्रकार से हाथी खुशी के मारे झूमता हुआ नजर आ रहा है। वहीं वीडियो में यह साफ नजर आ रहा है कि हथिनी भी अपने कान हिलाकर अपने प्यार का इजहार करती हुई दिख रही है।