खूबसूरती में हर किसी को मात देने वाली सदाबहार अभिनेत्री रेखा बिना मेकअप दिखती हैं ऐसी, देखें फोटो

बॉलीवुड इंडस्ट्री की ऐसी बहुत सी अभिनेत्रियां हैं जिन्होंने अपनी खूबसूरती से लाखों लोगों के दिलों पर राज किया है। उन्ही अभिनेत्रियों में से एक नाम रेखा का भी आता है। रेखा अपने समय की खूबसूरत और बेहतरीन अभिनेत्री रही हैं। उन्होंने अपनी खूबसूरती और शानदार अभिनय से बॉलीवुड में एक अलग ही पहचान बनाई है। रेखा ने अपने फिल्मी करियर में तमाम संघर्षों का सामना किया है और वह करीब 180 से अधिक फिल्मों में काम कर चुकी हैं। फिल्मों में अपने दमदार रोल से रेखा ने सभी दर्शकों का दिल जीत लिया है।

रेखा एक ऐसी अभिनेत्री हैं जिन्होंने फिल्म जगत को अनूठी पहचान दी है। मौजूदा समय में यह किसी के परिचय की मोहताज नहीं हैं। रेखा ने बहुत कम समय में अच्छा नाम और शोहरत कमाया है। यह बॉलीवुड की सदाबहार अभिनेत्री मानी जाती हैं, जो करियर की शुरुआत से आज तक उतनी ही खूबसूरत लगती हैं। इनकी अदाओं के लाखों लोग दीवाने हैं और इनकी एक मुस्कुराहट पर लोग मरते हैं। रेखा का नाम हिंदी सिनेमा की सबसे खूबसूरत और प्रतिभाशाली अभिनेत्रियों की सूची में शामिल है।

रेखा की उम्र 67 साल की हो चुकी है परंतु इस उम्र में भी यह बहुत सुंदर नजर आती हैं। रेखा आज भी खूबसूरती के मामले में आजकल की अभिनेत्रियों को कड़ी टक्कर देती हैं परंतु रेखा की खूबसूरती का राज मेकअप है। जी हां, रेखा को कई बार बिना मेकअप के भी देखा जा चुका है, जिसमें उनको पहचानना काफी मुश्किल हो जाता है। अगर आप रेखा की बिना मेकअप वाली तस्वीरें देखेंगे तो आप खुद पहचान नहीं पाएंगे।

आपको बता दें कि हाल ही में मशहूर फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के पिता जी का निधन हो गया था। ऐसी स्थिति में निधन के कुछ दिनों के पश्चात रेखा मनीष मल्होत्रा के घर पर उनका दुख बांटने के लिए गई हुई थीं। इस समय के दौरान रेखा बिना मेकअप के नजर आईं थीं। वैसे देखा जाए तो ऐसा बहुत ही कम देखने को मिलता है जब रेखा कैमरे के सामने बिना मेकअप के नजर आती हैं। भले ही रेखा बेहद खूबसूरत हैं परंतु अगर आप उन्हें बिना मेकअप को देख लेंगे तो आप खुद नहीं पहचान पाएंगे।

सदाबहार अभिनेत्री रेखा मनीष मल्होत्रा के घर सफेद रंग का सूट पहनकर पहुंची थीं। इस दौरान उन्होंने मेहरून रंग की लिपस्टिक लगाई हुई थी। सोशल मीडिया पर रेखा कि बिना मेकअप वाली तस्वीरें काफी तेजी से वायरल हुई थीं, जिसे देखने के बाद फैंस आश्चर्यचकित हो गए थे। आप तस्वीर में खुद देख सकते हैं कि बिना मेकअप में रेखा कैसी नजर आती हैं।

आपको बता दें कि अभिनेत्री रेखा ने अपने करियर की शुरुआत बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट के रूप में की थी। जब रेखा की उम्र 4 साल की थी तो वह तेलुगू फिल्म “इंती गुट्टू” में नजर आई थीं। इसके बाद वह पहली बार बॉलीवुड फिल्म “अनजाना” में नजर आई थीं। यह फिल्म साल 1969 में आई थी परंतु दुर्भाग्यवश यह फिल्म सेंसरशिप की वजह से 10 साल बाद रिलीज़ हो पाई थी लेकिन इस फिल्म के बाद अभिनेत्री रेखा ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा और वह फिल्म इंडस्ट्री में एक सफल अभिनेत्री के रूप में खुद को स्थापित करने में कामयाब रहीं।