अच्छाई की मिसाल, गरीब लड़के को सड़क पर मिला 38 लाख का बैग, वापस देने पर मिल रहे तोहफे

कहते हैं ना कि आज के दौर में भी अच्छाई जिंदा हैं। इसी बात की मिसाल पैश करता ये नौजवान अब हर किसी का चहेता बन चुका हैं। इस नौजवान की जितनी तारिफ की जाए कम ही लगती हैं। दरअसल अफ्रीका का ये नौजवान लड़का अपनी जरुरतों को भी पीछे छोड़ कर अपनी ईमानदारी को आगे रखना पसंद करता हैं।

इसी सोच के चलते इस लड़के ने सड़क से मिले 38 लाख रुपए उसके मालिक को सौंप दिए। जबकि यह लड़का भी आर्थिक मायनों में कमजोर हैं। हालांकि इसकी ईमानदारी को देखते हुए इसे इसका तोहफा भी दिया गया हैं। दरअसल जिस लड़के की हम आज बात करने वाले हैं। वह अफ्रीका के लाइबेरिया देश का निवासी हैं।

इस लड़के का नाम इमैनुएल टुलो बताया जा रहा हैं। जो कि मात्र 19 साल का हैं। इमैनुएल ने गरीबी के कारण अपनी बचपन में ही पढ़ाई छोड़ कर मोटरबाइक टैक्सी ड्राइवर का काम शुरु कर दिया था। असल में जब इमैनुएल 9 साल का था। तब उसके पिता का निधन हो गया।

पढ़ाई छोड़ ड्राइवरी करता हैं ये ईमानदार लड़का

जिसके कारण उसे अपनी पढ़ाई छोड़ घर की जिम्मेदारियों को पूरा करने के लिए काम करना पड़ा। इमैनुएल अपनी चाची के साथ ही रहता हैं। टैक्सी ड्राइवर के तौर पर इमैनुएल की कमाई इतनी कम है कि वह रोजाना होने वाले खर्चों तक को पूरा नहीं कर पाता।

इमैैनुएल हाल ही में एक दिन सड़क किनारे एक बैग मिला। जिसमें उसे 38 लाख रुपए मिले। इस बैग में लाइबेरियन और अमेरिकी दोनों देशों के नोट थे। यह लड़का चाहता तो इस नोट से बैग को अपने पास रख कर अपनी गरीबी दूर कर सकता था। लेकिन इसने इस तरीके से अमीर बनने की बजाय अपनी ईमानदारी को पहले रखा।

इसी के चलते उसने पैसे अपनी चाची को देते हुए कहा कि सरकारी रेडियो पर अगर इन पैसों के लिए कोई अपील करता है, तो वो उसे दे देगा। जिसे जानने के बाद लोगों ने इस लड़के का खूब मजाक उड़ाया। ऐसे में उसने लोगों कि बातों को ना सुनते हुए अपने फैसले पर अटल रहा।

ईमानदारी के लिए लड़के को मिल रहे लाखों के तोहफे

कम उम्र के इस लड़के की ईमानदारी की अब दुनियाभर में तारीफें हो रही हैं। लड़केकी ईमानदारी को देखते हुए देश के राष्ट्रपति जॉर्ज विया ने इस लड़के को आठ लाख रुपए इनाम और देश के सबसे प्रतिष्ठित स्कूल में दाखिला भी दिलवाया। जिसमें वह यह लड़का अपने से 6 साल छोटे बच्चों के साथ पढ़ाई कर रहा है।

वहीं दूसरी तरफ इस लड़के की ईमानदारी को देखते हुए एक अमेरिकी कॉलेज ने ग्रेजुएशन की पढ़ाई के लिए फुल स्कॉलरशिप का ऑफर दिया है। तो वहीं इस लड़के को एक लोकल मीडिया के मालिक की तरफ से वो कैश भी मिला जो व्यूअर्स और लिसनर्स ने उसके लिए भेजा था। सिर्फ यहीं नहीं जिस शख्स का बैग इमैनुएल ने लौटाया था। उसने भी अपनी तरफ से 1 लाख से ज्यादा रुपयों का इनाम दिया।