मजेदार जोक्स : एक बाबा किसी महफिल में गए। वहां सब उनका मजाक उड़ाने लगे.. बोबा बोले – देखो हम फ़क़ीर लोग है हमारा..

हम आपके लिए कुछ मजेदार जोक्स लेकर आये हैं जो आजकल सोशल मीडिया पर काफी ट्रेंडिंग हैं. हमें यकीन है कि इन जोक्स को पढ़कर आपकी हंसी रुकेगी नहीं. तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला.

पांच सितारा होटल में एक आदमी वेटर से बोला- चाय लाओ….!
वेटर ने ट्रे में गर्म पानी, टी बैग, शुगर क्यूब और दूध पाउडर रख दिया…!
आदमी ने जैसे-तैसे चाय बनाकर पी…!थोड़ी देर बाद वेटर ने पूछा- सर और कुछ लेंगे….?
आदमी- देख भाई, मन तो पकौड़े खाने का हो रहा है….
लेकिन डर लग रहा है कि कहीं तू मेरे सामने….
तेल, बेसन, नमक, मिर्च, कढ़ाई और अंगीठी ना लाकर रख दे….!!


एक शराबी ने दोस्तों के साथ पार्टी का प्रोग्राम बनाया और
अपने ही घर से रात को बकरा चोरी किया और खूब दावत की!
सुबह जब घर पहुंचा तो बकरा घर पर ही खड़ा था।
शराबी ने अपनी बीवी से पूछा- बकरा कहां से आया…?
बीवी (गुस्से में) – बकरे को गोली मारो, रात से अपना कुत्ता गायब है…!!!

एक लडकी थी बहुत एटिट्यूड दिखाती थी…
और कहती थी की…. मे तो ऐसे लड़के से शादी करूँगी….
जिसके पास औडी कार हो…..!
आज वो बहुत दिनो बाद….. अपने पति के साथ…..
उसकी मोटर-साइकल की टंकी मे फूंक मारती दिखी….
कसम से मुझे तो रोना आ गया…..!!

एक बच्चा स्कूल से रोते हुए जल्दी घर वापस आ गया….
मम्मी- “क्या हुआ बेटा तू रो क्यों रहा है और आज इतनी जल्दी घर क्यों आ गया…?”
बच्चा- “मम्मी मैंने तो बस एक मच्छर मारा था और मैडम ने मुझे मारा और स्कूल से भगा दिया…!”
मां- “एक मच्छर मारने पर तुझे क्यों मारा और स्कूल से भी भगा दिया….?”
बच्चा- “मम्मी, मगर मच्छर उसकी गाल पर बैठा था….!!”

एक दिन अंकित रेलवे स्टेशन गया और….
स्टेशन मास्टर से पूछा- क्या मैं यहां सिगरेट पी सकता हूं..?
स्टेशन मास्टर- बिल्कुल नहीं..!
अंकित- तो इतने सारे टुकड़े किसकी है.?
स्टेशन मास्टर बोला- यह उन्होंने डाले है जिन्होंने पूछा नहीं पी कर चले गए..!!

बीवी ने नई सिम खरीदी और सोचा कि पति… को सरप्राइज दूंगी…
वह किचन में गई और पति को फोन किया…
बीवी- हैलो डार्लिंग…!
पति (धीरे से बोलते हुए)- तुम बाद में फोन करना,
अभी चुड़ैल किचन में है….!
पति का इलाज़ अस्पताल में चल रहा है….!!

सरदारजी ने अमरुद लिए तो उसमें से कीड़ा निकला….!
सरदारजी (अमरुद वाले से)- इसमें तो कीड़ा है….!
अमरुद वाला- ये किस्मत की बात है, क्या पता अगली बार….
मोटरसाइकिल निकल जाए….!
सरदार जी- 2 किलो और दे दो….!


पप्पू की वाइफ हॉस्पिटल में एडमिट थी…..!
डॉक्टर- आई एम सॉरी आपकी वाइफ….
ज्यादा से ज्यादा 2 दिनों की मेहमान हैं…..!
पप्पू- इसमें सॉरी की क्या बात है डॉक्टर साहब….
गुजर जायेंगे ये 2 दिन भी जैसे-तैसे….!!

सोनू की शादी थी लेकिन….वह अंतिम फेरे से पहले….
विवाह मंडप से भाग खड़ा हुआ….!
एक शादीशुदा लड़के ने उस पर कहा-
“जरूर उसकी हिम्मत जवाब दे गई होगी?”
उस पर एक वाइफ से परेशान लड़का ने कहा–
नहीं, उसकी हिम्मत लौट आई है…..!!

एक बस में एक लड़का साथ खड़ी लड़की पर…..
जानबूझकर गिरने लगा तो लड़की गुस्से से बोली-
लड़की- क्या करते हो…..?
लड़का- जी सरकारी नौकरी…..!
लड़की- लड़कियां छेड़ना सरकारी नौकरी है…..?
लड़का- नहीं, यह तो मैं ओवर टाइम कर रहा हूं…..!!