बेहद अशुभ माना जाता है फर्श पर इन 4 चीजों का गिरना, झेलनी पड़ सकती है परेशानी

मनुष्य के जीवन में सुख-दुख का आना जाना लगा रहता है। कभी व्यक्ति के जीवन में खुशियां आती हैं तो कभी परेशानियां उत्पन्न होने लगती हैं। जब हमारे जीवन में कोई समस्या आती है तो उससे पहले ही किसी न किसी माध्यम से हमें संकेत मिले लगते हैं परंतु हम उसको पहचान नहीं पाते हैं। हिंदू धर्म में विश्वास रखने वाले बहुत से लोग वास्तु को बहुत मानते हैं। घर, जमीन, व्यापार समेत सभी तरह के शुभ काम वास्तु के अनुसार ही करते हैं। वास्तु शास्त्र के अनुसार देखा जाए तो कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका फर्श पर गिरना अशुभ माना गया है। अगर यह चीजें फर्श कर गिरती हैं तो इसकी वजह से घर के लोगों को बुरे प्रभाव का सामना करना पड़ता है।

आज हम आपको इस लेख के माध्यम से वास्तु के अनुसार ऐसी चार चीजों के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं जो जमीन पर गिरना शुभ नहीं मानी गई हैं। अगर यह चीजें गिरती हैं तो इसकी वजह से इंसान के साथ कुछ बुरा होने की संभावना रहती है। तो चलिए जानते हैं आखिर किन चार चीजों को गलती से भी फर्श पर नहीं गिराना चाहिए।

फर्श पर नहीं गिरने देनी चाहिए ये चीजें

नमक

जैसा कि हम सभी लोग जानते हैं खाने-पीने की ज्यादातर सभी चीजों में नमक का इस्तेमाल किया जाता है। नमक के बिना खाने का स्वाद नहीं आता है। आमतौर पर लोग स्वाद के लिए नमक का इस्तेमाल करते हैं परंतु नमक का जमीन पर गिरना अपशकुन माना जाता है। जी हां, नमक का गिरना शुक्र और चंद्रमा से संबंधित नकारात्मक प्रभाव को दर्शाता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार देखा जाए तो अगर घर के अंदर बार-बार नमक गिरता है तो यह इस बात की तरफ इशारा करता है कि आपके घर के अंदर नकारात्मक शक्तियों का वास है, जिसे दूर करना बहुत ही आवश्यक है।

तेल

शनि देव के बुरे प्रभाव से बचने के लिए बहुत से लोग ऐसे हैं जो शनिवार के दिन शनिदेव को तेल अर्पित करते हैं। इसके अलावा तेल दान भी करते हैं। सरसों का तेल भगवान शनिदेव से संबंधित होता है। मंदिरों के अंदर भी तेल का दीपक जलाते हैं। अगर तेल जमीन पर गिरता है तो इसे अशुभ माना जाता है। वास्तु शास्त्र के मुताबिक, ऐसा होने की वजह से व्यक्ति के बने बनाए काम भी बिगड़ने की संभावना होती है। इतना ही नहीं बल्कि परिवार में धन की कभी भी हो सकती है।

दूध

अक्सर देखा गया है कि जब हम रसोई घर के अंदर दूध गर्म कर करते हैं तो हम गैस पर दूध का बर्तन रखकर भूल जाते हैं जिसकी वजह से दूध गर्म होकर जमीन पर फैलने लगता है। इसके अलावा कई बार दूध किसी बर्तन में परोसते हुए भी फैल जाता है। अगर ऐसा आपके साथ कभी-कभी होता है तो चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है परंतु अगर इस तरह की घटना आपके साथ बार-बार हो रही है तो आपको सतर्क हो जाना चाहिए क्योंकि यह इस बात की तरफ संकेत करता है कि आपके घर में नकारात्मक शक्तियों का वास है और वास्तु दोष है।

खाना गिरना

हिंदू धर्म में अन्न को देवता माना जाता है इसलिए उनका अपमान अपशकुन माना गया है। अगर हम खाना खा रहे हों और उस दौरान कुछ खाने पीने की चीजें फर्श पर गिर जाती हैं तो यह ठीक नहीं माना जाता है। अगर आपके साथ एकाध बार हो रहा है तो चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है परंतु अगर खाना जमीन पर बार-बार गिरता है तो आपको समझ लेना चाहिए कि मां अन्नपूर्णा आपसे नाराज हो गईं हैं और आपके घर में कोई वास्तु दोष है। अगर आप इससे बचना चाहते हैं तो अपनी रसोई घर में मां अन्नपूर्णा की तस्वीर लगाएं।