सांभा से लेकर मोगैंबो तक, गजब की खूबसूरत हैं बॉलीवुड के इन खूंखार विलेन्स की बेटियां, देखिए तस्वीरें

फिल्म के अंदर हीरो का रोल बहुत महत्वपूर्ण होता है परंतु विलेन का रोल भी फिल्मों में बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है। अगर फिल्म में जिला में विलेन यानी खलनायक ना हो तो सोचिए की फिल्म कैसी लगेगी? असल जिंदगी हो या फिर पर्दा हर कोई सिर्फ हीरो को ही देखना पसंद करता है लेकिन जब तक कहानी में कोई विलेन ना हो, तब तक फिल्म देखने का मजा ही नहीं आता है। सही मायने में देखा जाए तो एक अभिनेता को हीरो फिल्म का खलनायक ही बनाता है।

बॉलीवुड में ऐसे कई खूंखार विलेन हुए हैं, जिन्होंने अपने बेहतरीन अभिनय के दम पर लोगों का दिल जीत लिया है। जब यह खलनायक पर्दे पर दिखते हैं, तो लोगों में खौफ आ जाता है। लेकिन आज हम आपको इस लेख के माध्यम से बॉलीवुड के इन मशहूर खलनायकों की बेहद खूबसूरत बेटियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो खूबसूरत तो हैं ही इसके साथ टैलेंटेड भी हैं। तो चलिए जानते हैं बॉलीवुड के मशहूर विलेन की बेटियां अभी क्या करती हैं।

अमरीश पुरी की बेटी नम्रता पुरी

अमरीश पुरी एक ऐसे अभिनेता रहे हैं, जो खलनायकी को एक अलग आयाम पर ले गए। अमरीश पुरी को उनके किरदारों के लिए हमेशा याद रखा जाएगा। अमरीश पुरी ने अपने करियर में कई सकारात्मक किरदार भी किए हैं। लेकिन उनकी गिनती बॉलीवुड के सबसे खतरनाक खलनायक में होती है। अमरीश पुरी डोंग, मोगैम्बो, बलवंत राय जैसे कई अन्य नेगेटिव रोल्स के लिए मशहूर हैं।

अमरीश पुरी की बेटी का नाम नम्रता पुरी है। नम्रता ने कभी फिल्मों में काम नहीं किया लेकिन सोशल मीडिया पर वह अपनी तस्वीरों को साझा करती रहती हैं। नम्रता पुरी अपने लुक्स और खूबसूरती को लेकर मीडिया में सुर्खियां बटोरती रहती हैं। नम्रता पुरी एक कॉस्ट्यूम डिजाइनर हैं।

मैक मोहन की बेटियां

मैक मोहन जिन्हे फिल्म “शोले” के बाद से ज्यादातर लोगों ने सांभा के नाम से ही जाना है। मैक मोहन की दो बेटियां हैं, जिनका नाम विनती माकिजानी और मंजरी माकिजानी है। मंजरी ने अमेरिकी और हिंदी फिल्मों में काम किया है। वो अपनी अवार्ड विनिंग शॉर्ट फिल्मों, द लास्ट मार्बल (2012) और द कॉर्नर टेबल (2014) के लिए जानी जाती हैं। वहीं विनती मकिजनी की बात करें, तो उन्होंने स्केटर गर्ल (2021), माई नेम इज खान (2010) और द नेक्स्ट थिंग यू ईट (2021) में काम किया हुआ है।

रंजीत की बेटी दिव्यांका

बॉलीवुड एक्टर रंजीत को भला कौन नहीं जानता। रंजीत एक ऐसे एक्टर हैं, जिनको पर्दे पर सिर्फ मार काट और लड़की की इज्जत लूटने जैसे सीन करते हुए देखा गया है। बॉलीवुड के इस खूंखार खलनायक की बेटी का नाम दिव्यांका है और वह पेशे से एक मशहूर फैशन डिजाइनर हैं।

किरण कुमार की बेटी सृष्टि कुमार

टीवी जगत से लेकर बॉलीवुड फिल्मों तक में विलेन की भूमिका निभाकर अपनी पहचान बनाने वाले किरण कुमार की बेटी का नाम सृष्टि कुमार है, जो एक फैशन इन्फ्लुएंसर और कॉस्ट्यूम डिजाइनर के रूप में कार्य करती हैं।

प्राण की बेटी पिंकी सिकंद

बॉलीवुड के मशहूर विलेन प्राण कृष्ण सिकंद, जिन्हें प्राण के नाम से जाना जाता है। उन्होंने अपने करियर में कई फिल्मों में काम किया है। वह इंडियन सिनेमा के इतिहास में अब तक के सबसे महान विलन हैं। महान अभिनेता का 2013 को मुंबई में निधन हुआ था। उनकी बेटी का नाम पिंकी सिकंद है, जो दिखने में बेहद खूबसूरत हैं। पिंकी सिकंद फिल्म इंडस्ट्री से दूर रही हैं। उन्होंने एक इंडस्ट्रियलिस्ट से विवाह किया था।

अमजद खान की बेटी अहलम खान

बॉलीवुड की कई फिल्मों में खलनायक की भूमिका निभा चुके अमजद खान को सबसे ज्यादा लोकप्रियता शोले फिल्म में गब्बर सिंह का किरदार निभाकर हासिल हुई थी। उनकी बेटी का नाम अहलम खान है और कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह नाटकों में कार्य कर रही हैं।

शक्ति कपूर की बेटी श्रद्धा कपूर

बॉलीवुड फिल्मों के मशहूर खलनायक शक्ति कपूर की बेटी श्रद्धा कपूर हैं, जो बॉलीवुड की टॉप अभिनेत्रियों में शुमार हैं। श्रद्धा कपूर ने अपने बेहतरीन अभिनय से इंडस्ट्री अच्छी खासी पहचान बनाई है। उन्होंने कई हिट फिल्में दी हैं।

ओम शिवपुरी की बेटी रितु

पुरानी हिंदी फिल्मों के मशहूर खलनायक ओम शिवपुरी ने 175 से ज्यादा फिल्मों में विलेन के रूप में कार्य किया। उनकी बेटी का नाम रितु है, जो एक अभिनेत्री हैं। वह हम सब चोर हैं, आर या पार जैसे फिल्मों में काम कर चुकी हैं।