इन मशहूर कॉमेडियन की पत्नियां हैं बेहद खूबसूरत, बॉलीवुड अभिनेत्रियां भी हैं इनके आगे फेल

वर्तमान समय में व्यक्ति का जीवन काफी व्यस्त हो चुका है। भागदौड़ भरी इस जिंदगी में व्यक्ति के पास अपने लिए भी बिल्कुल भी समय नहीं रहता है। अक्सर व्यक्ति अपने कामकाज को लेकर काफी तनाव में रहता है। काम का दबाव इतना अधिक रहता है कि व्यक्ति हंसना भी भूल गया है। ऐसे में टीवी पर ऐसे कई फेमस कॉमेडियन हैं, जो अपनी बातों से ही लोगों को हंसने पर विवश कर देते हैं। आप सभी लोगों ने टीवी का सबसे मशहूर कॉमेडी शो “द कपिल शर्मा शो” तो देखा ही होगा। यह बहुत फेमस शो है। इस शो के अंदर कई बड़े-बड़े सितारों का इंटरव्यू किया जाता है और कॉमेडी का तड़का भी लगता है। इस कॉमेडी शो के अंदर सभी कलाकार बेहद अच्छा काम कर रहे हैं। यह लोगों को हंसाने के लिए खूब मेहनत करते हैं। आज हम आपको कुछ फेमस कॉमेडियन की पत्नियों के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं, जो खूबसूरती के मामले में किसी बॉलीवुड अभिनेत्री से कम नहीं हैं।

किकू शारदा और प्रियंका शारदा

आप सभी लोगों ने कपिल शर्मा के शो में बच्चा यादव का किरदार निभाने वाले किकू शारदा को तो देखा ही होगा। इन्होंने अपने किरदार से लाखों दर्शकों का दिल जीत लिया है। इनके द्वारा निभाए गए इस किरदार को लोग बेहद पसंद करते हैं। किकू शारदा की पत्नी का नाम प्रियंका शारदा है। वर्ष 2003 में यह एक दूजे के हो गए थे। किकू शारदा की पत्नी बेहद खूबसूरत हैं।

सुनील ग्रोवर और आरती ग्रोवर

“द कपिल शर्मा शो” के अंदर गुत्थी के किरदार से मशहूर हुए सुनील ग्रोवर ने अपनी बेहतरीन कॉमेडी से लाखों दर्शकों के दिल में एक खास जगह बनाई है। यह अपने किरदार से बेहद मशहूर हुए हैं। आपको बता दें कि द कपिल शर्मा शो के अंदर सुनील ग्रोवर डॉ मशहूर गुलाटी के किरदार में नजर आते हैं और इनका यह किरदार लोगों को बेहद पसंद आता है। सुनील ग्रोवर की पत्नी का नाम आरती ग्रोवर है। इनकी पत्नी आरती लाइमलाइट से दूर रहती हैं परंतु अगर हम इनकी सुंदरता की बात करें तो यह दिखने में बहुत खूबसूरत लगती हैं। सुनील ग्रोवर टीवी जगत के एक जाने-माने चेहरे बन चुके हैं। अक्सर किसी ना किसी वजह से यह सुर्खियों में छाए रहते हैं।

अली असगर और सिद्दीका असगर

अली असगर की पत्नी का नाम सिद्दीकी अजगर है। आपको बता दें कि यह दोनों वर्ष 2005 में विवाह के बंधन में बंध गए थे। अली असगर की पत्नी देखने में बेहद खूबसूरत हैं अली असगर ने कपिल शर्मा के शो में दादी के किरदार से काफी लोकप्रियता हासिल की है। अपने इस किरदार से यह काफी मशहूर हो गए।

दिलीप जोशी और जयमाला जोशी

टीवी का फेमस शो “तारक मेहता का उल्टा चश्मा” घर-घर में मशहूर है। इस शो में जेठालाल का किरदार निभाने वाले दिलीप जोशी अपनी कॉमेडी से लोगों को खूब हंसाते हैं। इनके इस किरदार को लोग बेहद पसंद करते हैं। आपको बता दें कि दिलीप जोशी की पत्नी का नाम जयमाला जोशी है। इनकी पत्नी लाइमलाइट से दूर रहती हैं। वैसे दिलीप जोशी की पत्नी दिखने में बेहद खूबसूरत हैं।