एयरपोर्ट पर करीना के साथ हुई धक्का-मुक्की, सेल्फी लेने के लिए किसी ने खींचा बैग तो किसी ने धकेला, देखिए Video

करीना कपूर बॉलीवुड इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री हैं। इन्होंने अपने बेहतरीन अभिनय से दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई है। करीना कपूर ने अपने फिल्मी करियर में लगभग सभी तरह के किरदार निभाए हैं। यह एक ऐसी अभिनेत्री हैं, जो अपने हर किरदार को बखूबी तरीके से निभाती हैं। करीना कपूर अपने अभिनय के द्वारा हर किरदार को बड़ी जीवंतता के साथ निभा चुकी हैं। इन्होंने अपनी मेहनत और अभिनय क्षमता से बॉलीवुड में एक बड़ा मुकाम हासिल किया है। दुनिया भर में करीना कपूर के फैंस की संख्या लाखों करोड़ों में है।

अक्सर देखा जाता है कि फैंस अपने पसंदीदा स्टार्स की एक झलक पाने को बेकरार रहते हैं। लेकिन जब वह दिखाई दे जाते हैं, तो वह बेकाबू हो जाते हैं। उन्हें फिर संभाल पाना बहुत मुश्किल हो जाता है। सेल्फी लेने के लिए फैंस एकदम दीवानों की तरह एक्टर्स को घेर लेते हैं, जिससे कई बार उनका अच्छा खासा मूड भी खराब हो जाता है। कुछ ऐसा ही करीना कपूर के साथ हुआ, जब करीना कपूर एयरपोर्ट पर पहुंचीं, तो उन्हें ऐसा कुछ झेलना पड़ा कि उनका मूड ऑफ हो गया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

करीना कपूर के साथ सेल्फी लेने के लिए बेकाबू हुए फैंस

करीना कपूर खान बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत अभिनेत्रियों में से एक हैं। जब भी वह घर से बाहर निकलती हैं, तो फैंस की भीड़ देखने को मिलती है। हाल ही में अभिनेत्री को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। यहां वह अपनी अपकमिंग प्रोजेक्ट्स के लिए लंदन जा रही थीं। अब जैसे ही वह अपनी लग्जरी कार से बाहर निकलीं, तो लोग बेकाबू हो गए।

फैंस की भीड़ ने अभिनेत्री को बुरी तरह से घेर लिया। करीना कपूर के साथ फोटो लेने के लिए फैंस टूट पड़े। इतना ही नहीं बल्कि कुछ ने तो उनके साथ धक्का-मुक्की भी करनी शुरू कर दी। उनका बैग तक खींचने लगे, जिससे करीना कपूर काफी डरी हुई सी नजर आईं। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

सोशल मीडिया पर जो वीडियो सामने आया है, उसमें देखा जा सकता है कि करीना कपूर के साथ सेल्फी लेने के लिए लोग क्रेजी नजर आ रहे हैं। करीना कपूर के साथ धक्का-मुक्की करते हुए दिख रहे हैं। करीना कपूर को अपने कैमरे में कैप्चर करने के लिए फैंस इतने उतावले दिखे कि उन्होंने अभिनेत्री को असहज महसूस कराया।

करीना कपूर खान का वीडियो वायरल

 

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

वीडियो में देखा जा सकता है कि उनके बॉडीगार्ड्स लोगों को हटा रहे थे लेकिन उनके भी पसीने छूट गए। यह वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो गया तो लोगों की हरकत का पता चला। वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि करीना कपूर काफी डरी हुई नजर आ रही हैं। लेकिन इसके बावजूद भी अभिनेत्री ने इस स्थिति को काफी अच्छे से हैंडल किया। करीना कपूर ने अपने फैंस को निराश नहीं किया। उन्होंने कुछ फैंस के साथ फोटो क्लिक करवाई।

करीना कपूर का यह वीडियो देखने के बाद यूजर्स अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा “यह सही नहीं है, फैंस को पता होना चाहिए कि बर्ताव कैसा करना है।” वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा “छीना झपटी क्यों करते हो, वह भी इंसान है।” इसके अलावा एक और ने लिखा “बहुत बुरा। फैंस को अपनी लिमिट नहीं भूलनी चाहिए।” इसी तरह से लगातार सोशल मीडिया यूजर्स रिएक्ट कर रहे हैं।

करीना कपूर खान की अपकमिंग फिल्में

ऐसा बताया जा रहा है कि करीना कपूर खान लंदन हंसल मेहता की डायरेक्टर फिल्म की शूटिंग के लिए जा रही हैं। यह कोई क्राइम थ्रिलर है। इसे वह प्रोड्यूस भी कर रही है। इसके अलावा करीना कपूर खान “द डिवोशन ऑफ सस्पेक्ट एक्स” के हिंदी वर्जन में भी नजर आने वाली हैं। कुछ दिनों पहले ही उनकी फिल्म “लाल सिंह चड्ढा” रिलीज हुई थी। परंतु यह फिल्म कुछ खास कमाल ना दिखा पाई।