शिबानी दांडेकर के ब्राइडल लुक को देखकर कंफ्यूज हुए लोग, कमेंट कर पूछा- क्या ये प्रेग्नेंट हैं? जानिए फोटो की सच्चाई

बॉलीवुड इंडस्ट्री के मशहूर अभिनेता फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर की शादी का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे थे परंतु अब सभी का इंतजार खत्म हो चुका है। जी हां, वह लम्हा आ गया है जब फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर दो से एक हो गए हैं। फरहान अख्तर ने शिबानी दांडेकर के साथ लंबे समय तक रिश्ते में रहने के बाद 19 फरवरी को फाइनली शादी कर ली।

फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर की शादी में परिवार और खास मित्रों सहित करीब 50 लोग ही शामिल हुए थे। उनकी शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों में देखा जा सकता है कि नव विवाहित जोड़ा बेहद खूबसूरत दिखाई दे रहा है। यह शादी खंडाला स्थित फार्म हाउस में हुई थी। अब फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर और ऑफिशियल रूप से पति-पत्नी बन गए।

आपको बता दें कि इस शादी की सबसे खास बात यह रही कि इन दोनों की शादी ना हिंदू रिवाज से हुई और ना ही निकाह किया। फरहान और शिबानी दांडेकर Vow और रिंग सेरेमनी कर एक-दूसरे का साथ सात जन्म तक देने की कसमें खाईं।

क्या प्रेग्नेंट हैं शिबानी दांडेकर?

आपको बता दें कि फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर की मुलाकात एक रियलिटी शो में हुई थी और यहीं से इन दोनों की लव स्टोरी शुरू हो गई थी। जहां पर फरहान अख्तर शो के होस्ट थे और शिबानी दांडेकर कंटेस्टेंट थीं। धीरे-धीरे इनकी लव स्टोरी आगे बढ़ी। शुरुआत में तो कपल ने अपने रिश्ते के बारे में कुछ भी नहीं बताया।

लेकिन यह दोनों मिले और रब की मर्जी से उन्होंने अपने इस रिश्ते को आगे बढ़ाने का खुद निर्णय ले लिया। करीब 4 साल तक यह एक दूसरे को डेट करते रहे और एक दूसरे को समझा। उसके बाद विवाह करने का निर्णय लिया। फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर की शादी की तस्वीरें भी सामने आ चुकी हैं। इन तस्वीरों में देखा जा सकता है कि दोनों बहुत प्यारे लग रहे हैं।

अभिनेता फरहान अख्तर की दुल्हनिया शिबानी दांडेकर को तस्वीर में देखा जा सकता है कि वह रेड एंड बेज कलर के गाउन में नजर आ रही हैं। इसमें यह बेहद खूबसूरत दिख रही हैं। शिबानी दांडेकर पर से निगाहें हटा पाना बहुत मुश्किल हो रहा है।

लेकिन इस दौरान लोगों की नजर शिबानी दांडेकर के टमी पर पड़ गई और उसके बाद से ही सब यही अंदाजा लगाने लगे कि वह प्रेग्नेंट हैं। सोशल मीडिया पर शेयर की गई तस्वीर में कोई शिबानी की प्रेग्रेंसी को कन्फर्म बता रहा है तो वहीं कुछ लोग ऐसे भी हैं, जो उनकी प्रेग्रेंसी को लेकर काफी कन्फ्यूज नजर आ रहे हैं।

यहां देखिए तस्वीर पर लोग कैसे-कैसे कमेंट कर रहे हैं

जानिए क्या है तस्वीर का सच?

आप शादी की इन तस्वीरों पर लोग कैसे कैसे कमेंट कर रहे हैं वह आपने देखा लेकिन अब यह सवाल उठता है कि क्या सच में शिबानी मां बनने वाली हैं? या फिर यह सिर्फ आंखों का धोखा ही है। तो आपको बता दें कि शिबानी की शादी की तस्वीर की सच्चाई यह है कि वह गर्भवती नहीं हैं। शिबानी के ब्राइडल लुक को देखने के बाद लोगों को गलतफहमी हो गई है इसलिए उनके प्रेग्रेंसी की खबर सिर्फ एक अफवाह है जिन लोगों को अभी तक यह गलतफहमी है ,अब उम्मीद करते हैं कि उनकी यह गलतफहमी दूर हो गई होगी।