सास-ससुर नहीं झेल पाए बॉलीवुड की इन बहुओं के बोल्ड सीन्स, घर में छिड़ी महाभारत

आजकल की बॉलीवुड फिल्मों में रोमांस का तड़का भरपूर देखने को मिलता है। आजकल हीरो-हीरोइन को हम सभी लोग ऑनस्क्रीन रोमांटिक होते हुए देखते हैं। आजकल की फिल्में ऐसी हो गई हैं कि परिवार के लोगों के साथ बैठकर नहीं देखा जा सकता। ऐसा लग रहा है जैसे बॉलीवुड फिल्मों में बोल्ड और रोमांटिक सीन्स का जैसे ट्रेंड ही बन चुका है।

आज हम आपको इस लेख के माध्यम से बॉलीवुड की उन अभिनेत्रियों के बारे में बताने वाले हैं, जिन्होंने शादी होने के बाद फिल्मों में बोल्ड सींस दिए थे परंतु उनके सास-ससुर को यह बिल्कुल भी पसंद नहीं आया।

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो बॉलीवुड की अभिनेत्रियों की फिल्मों में बोल्ड सीन्स की वजह से घर में महाभारत तक छिड़ गई। तो चलिए जानते हैं आखिर इस लिस्ट में कौन-कौन शामिल है।

ऐश्वर्या राय बच्चन

बॉलीवुड इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री और बच्चन परिवार की बहू ऐश्वर्या राय बच्चन को भला कौन नहीं जानता। ऐश्वर्या राय ने अपने फिल्मी करियर में एक से बढ़कर एक हिट फिल्में दी हैं। ऐश्वर्या ने अपने बेहतरीन अभिनय के साथ-साथ अपनी खूबसूरती से भी लोगों के दिलों में एक खास जगह बनाई है। ऐश्वर्या के अभिनय और खूबसूरती के चर्चे देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी होते हैं।

बच्चन फैमिली की बहू ऐश्वर्या राय ने करण जौहर की फिल्म “ऐ दिल है मुश्किल” में अपने से कम उम्र के अभिनेता रणबीर कपूर के साथ रोमांटिक सीन दिया था। ऐसा बताया जाता है कि ऐश्वर्या राय बच्चन का यह अंदाज बच्चन परिवार को बिल्कुल भी पसंद नहीं आया था।

करीना कपूर खान

करीना कपूर बॉलीवुड इंडस्ट्री की जानी-मानी अभिनेत्री हैं। सैफ अली खान से शादी करने के बाद करीना कपूर खान अपनी शादीशुदा जिंदगी हंसी-खुशी व्यतीत कर रही हैहैं परंतु अभिनेत्री ने फिल्म “की एंड का” अर्जुन कपूर के साथ बेहद बोल्ड सीन्स दिए थे। खबरों के अनुसार ऐसा बताया जाता है कि सैफ अली खान ने इस पर ऐतराज भी जताया था। इसकी वजह से दोनों के बीच अनबन भी हो गई थी।

काजोल

काजोल हिंदी सिनेमा के इतिहास की सबसे बेहतरीन अभिनेत्रियों में से एक मानी जाती हैं। काजोल ने अपनी दमदार अदाकारी के दम पर एक बड़ा और खास मुकाम हासिल किया है। अभिनेत्री काजोल आमिर खान के साथ फिल्म “फना” में काम कर चुकी हैं और इस फिल्म में उन्होंने कई हॉट सींस दिए थे। ऐसा बताया जाता है कि काजोल की इस हरकत की वजह से अजय देवगन काफी नाराज हो गए थे।

अनुष्का शर्मा

बॉलीवुड इंडस्ट्री की जानी-मानी अभिनेत्री और विराट कोहली की पत्नी अनुष्का शर्मा भी शादी से पहले फिल्मों में कई हॉट सीन्स दे चुकी हैं। जब विराट कोहली ने “ऐ दिल है मुश्किल” में अनुष्का शर्मा का बोल्ड अंदाज देखा तो वह काफी नाराज हो गए थे। फिलहाल में अनुष्का शर्मा इन दिनों अपने परिवार के साथ क्वालिटी टाइम व्यतीत कर रही हैं।

नीतू सिंह

अभिनेत्री नीतू सिंह दिवंगत अभिनेता ऋषि कपूर की पत्नी हैं। शादी के बाद उन्होंने कुछ फिल्मों में काम किया था लेकिन उनके दिवंगत पति ऋषि कपूर को यह बात बिल्कुल भी पसंद नहीं थी। इसी वजह से शादी के बाद नीतू सिंह ने फिल्मों से हमेशा के लिए दूरियां बना ली।

चित्रांगदा सिंह

भारतीय फिल्म जगत की मशहूर अभिनेत्री चित्रांगदा सिंह को हिंदी सिनेमा में फिल्मों में उनकी बेहतरीन अदायगी के लिए जाना जाता है। बॉलीवुड इंडस्ट्री की बोल्ड अभिनेत्रियों में से एक चित्रांगदा सिंह का भी नाम शुमार है। फिल्म “साहेब बीवी और गैंगस्टर 3” में अभिनेत्री चित्रांगदा सिंह का कई बोल्ड सींस देखा गया था।

विद्या बालन

बॉलीवुड इंडस्ट्री की जानी-मानी अभिनेत्री विद्या बालन ने भी फिल्मों में हॉट सीन दिया था परंतु जब वह सिद्धार्थ रॉय कपूर से विवाह के बंधन में बंध गईं तो उसके बाद अभिनेत्री को पर्दे पर बोल्ड सीन्स देते हुए नहीं देखा गया है।

सामंथा रुथ प्रभु

सामंथा रुथ प्रभु साउथ इंडस्ट्री की जानी-मानी अभिनेत्री हैं। यह भी “द फैमिली मैन 2” में बोल्ड सीन दे चुकी हैं। उनके द्वारा किए गए इन सीन्स की वजह से उनके एक्स-हस्बैंड नागा चैतन्य बहुत नाराज हुए थे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इन दोनों के बीच तलाक की वजह यही बताई जाती है।