क्या आमिर खान संग दंगल गर्ल फातिमा सना शेख करने जा रही है शादी ,पोस्ट शेयर कर एक्ट्रेस ने दिया ऐसा हिंट

बॉलीवुड एक्ट्रेस फातिमा सना शेख आए दिन अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में छाई रहती है और अभी हाल ही में फातिमा सना शेख को आमिर खान की बेटी इरा खान और नूपुर शिखरे के इंगेजमेंट पार्टी में देखा गया था जहां से फातिमा सना शेख की काफी सारी तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई थी जो कि खूब वायरल हुई है| बता दे इरा खान और फातिमा सना शेख एक दूसरे के साथ काफी अच्छी बॉन्डिंग शेयर करती है और इरा खान की सगाई पार्टी में भी फातिमा सना शेख शामिल हुई थी और उन्होंने इस पार्टी को खूब एंजॉय किया था|

वही फातिमा सना शेख आमिर खान की बेटी इरा खान और उनके पति नूपुर पर अपनी की गई टिप्पणी को लेकर भी जबरदस्त सुर्खियों में छाई हुई है| दरअसल कुछ दिनों पहले फातिमा सना शेख ने अपने ऑफिशल इंस्टाग्राम स्टोरी पर इरा खान और नूपुर की एक तस्वीर साझा करते हुए कैप्शन में लिखा था कि,” अजीब लोग..” और फातिमा सना शेख के इस टिप्पणी पर इरा खान ने उनकी पोस्ट को शेयर करते हुए इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी थी| इरा खान ने इस पर कमेंट करते हुए लिखा था कि,” हां यह सच है.. लेकिन हम अजीब हरकतें करते हुए बहुत क्यूट लगते हैं..”|

वही एक बार फिर से फातिमा सना शेख अपने लेटेस्ट सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर सुर्खियों में आ गई है दर्शन इन दिनों फातिमा सना शेख का एक लेटेस्ट सोशल मीडिया पोस्ट काफी ज्यादा चर्चाओं का विषय बना हुआ है और अपने इस पोस्ट के माध्यम से फातिमा सना शेख अपनी शादी की तरफ इशारा करती हुई नजर आ रही है| फातिमा सना शेख ने सोशल मीडिया पर इस पोस्ट को ऐसे समय शेयर किया है जब एक्ट्रेस के फैंस उनकी शादी के कयास लगा रहे हैं और हर कोई फातिमा सना शेख को जल्द ही शादी के बंधन में बंधते हुए देखने के लिए एक्साइटिड है|


दरअसल फातिमा सना शेख ने अपनी ऑफिशल इंस्टाग्राम हैंडल से अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की है और इन तस्वीरों में फातिमा एथनिक लुक में बेहद हसीन दिख रही है और फातिमा सना शेख के इस पोस्ट के कैप्शन ने सभी का ध्यान आकर्षित किया| दरअसल इन तस्वीरों को शेयर करते हुए फातिमा सना शेख ने कैप्शन में लिखा है कि,” सवाल यह है कि यह करना चाहिए या नहीं करना चाहिए”|

वही सोशल मीडिया पर फातिमा सना शेख की इस पोस्ट के वायरल होने के बाद उनके फैंस यह कयास लगाना शुरू कर दिए हैं कि क्या एक्ट्रेस शादी करने वाली है| गौरतलब है कि कुछ महीनों पहले फातिमा सना शेख आमिर खान अपने लव अफेयर को लेकर काफी ज्यादा सुर्खियों में आ गए थे और वही जब आमिर खान ने अपनी दूसरी पत्नी किरण राव को तलाक दिया था उस समय इन दोनों के अफेयर की खबरें और भी ज्यादा तेज हो गई थी| हालांकि आमिर खान और फातिमा सना शेख ने इन तमाम खबरों पर फुल स्टॉप लगाते हुए अफेयर की खबरों को महज अफवाह बताया था|