मौनी रॉय की हल्दी सेरिमनी की पहली झलकियां आईं सामने, देखिए अभिनेत्री की एक नहीं दो-दो हल्दी लुक

छोटे पर्दे की मशहूर अभिनेत्री मौनी रॉय (Mouni Roy) को भला कौन नहीं जानता। इन्हे एकता कपूर के शो “नागिन” में मुख्य भूमिका निभाने के लिए जाना जाता है। इस सीरियल के माध्यम से मौनी रॉय ने घर-घर में अच्छी खासी पहचान बनाई है। मौनी रॉय सबसे खूबसूरत नागिन बनकर सबके दिलों पर राज किया है।

बता दें कि अभिनेत्री मौनी रॉय कुछ दिनों में अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड सूरज नांबियार (Suraj Nambiar) के साथ विवाह के बंधन में बंधने के लिए तैयार हैं। मौनी रॉय के वेडिंग फंक्शन की शुरुआत हो चुकी है। हल्दी सेरिमनी में कभी पीले लहंगे में स्टेज पर बैठकर तो कभी सफेद लहंगे में टब में बैठी मौनी रॉय की कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं।

 

आपको बता दें कि बंगाली ब्यूटी मौनी रॉय अपने परिवार के सदस्यों और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में बीच वेडिंग में शादी का संकल्प लेंगी। मौनी रॉय और सूरज की शादी भारतीय परंपरा के अनुसार होगी। इसके तहत हल्दी, मेहंदी और संगीत रस्मों की शुरुआत हो चुकी है। हल्दी की रस्म में मौनी रॉय के चेहरे का निखार जगमग आ उठा है। अभिनेत्री के खूबसूरत चेहरे पर हल्दी का रंग चढ़ा देख फैंस उनकी इन तस्वीरों पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं।

अभिनेत्री मौनी रॉय अपनी हल्दी की रस्म में एक नहीं बल्कि 2 आउटफिट्स कैरी किए हुए हैं। दोनों ही आउटफिट्स में मौनी रॉय बेहद खूबसूरत लग रही हैं। जैसा कि आप लोग फोटोस और वीडियो में देख सकते हैं। उनका यह हल्दी लुक देखकर उनकी खूबसूरती पर दिल लूटा रहे फैंस के मुंह से बस एक ही आवाज सुनाई दे रही है और वह है- उफ्फ…।


सोशल मीडिया पर अभिनेत्री मौनी रॉय की हल्दी रस्म की यह तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही हैं। हल्दी के फंक्शन पर पहली बार किसी हसीना को सफेद रंग का लहंगा पहने हुए देखा गया होगा। आपको बता दें कि मौनी रॉय अपने बॉयफ्रेंड सूरज से 27 जनवरी को शादी करेंगी। शादी की तैयारियां जोरों शोरों पर हैं और लगभग शादी की पूरी तैयारियां भी हो चुकी हैं। सभी रस्में निभाई जा रही हैं।

रिपोर्ट्स के अनुसार ऐसा बताया जा रहा है कि देश भर में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए मौनी रॉय और सूरज नांबियार की शादी में चुनिंदा लोग ही बतौर मेहमान के रूप में शामिल होंगे। ऐसा बताया जा रहा है कि शादी की गेस्ट लिस्ट में सिर्फ 10 लोगों के ही नाम शामिल किए जाएंगे।

आपको बता दें कि टीवी की मशहूर अदाकारा मौनी रॉय की पहली मुलाकात सूरज नांबियार से उसके दुबई में हुई थी, जिसके बाद से ही दोनों एक दूसरे को डेट करने लगे थे। इन दोनों ने कभी भी अपने रिलेशनशिप को कंफर्म नहीं किया परंतु अक्सर इन दोनों को साथ में पार्टी में कई बार देखा जा चुका है।

रिपोर्ट्स की मानें तो मौनी रॉय ने वर्ष 2021 का न्यू ईयर सूरज और उनके परिवार के साथ ही मनाया था। उसके बाद वह सूरज के परिवार से मार्च महीने में मंदिरा बेदी के घर पर मिली थीं, जिसके बाद दोनों की शादी की खबरें सुर्खियों में छा गईं। लेकिन अब बहुत ही जल्द मौनी रॉय और सूरज नांबियार विवाह के पवित्र बंधन में बंधने वाले हैं और इसी के साथ अपनी जिंदगी की नई शुरुआत करेंगे।