डिलीवरी के बाद पहली बार नजर आई अनुष्का शर्मा, पति विराट संग दिखी पहले जैसी स्लिम और फिट

बीते वक्त में बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा काफी अधिक खबरों और सुर्ख़ियों में नजर आई है| इसकी मुख्य वजह इनकी प्रेगनेंसी की दौरान की शेयर की गयी तमाम तस्वीरें रही जिनमे अक्सर ही अनुष्का अपने बेबी बम्प को फ्लौंट करती नजर आ जाती थी| बता दें के अपने इन्स्टाग्राम अकाउंट पर ही अनुष्का अपनी तमाम तस्वीरें शेयर करती थी| और क्योंकि इनके सोशल मीडिया पर काफी अधिक संख्या में चाहने वाले हैं इसलिए इनकी शेयर की गयी कोई भी तस्वीर या विडियो काफी तेजी से वायरल भी हो जाती है|

हालाँकि अभी बीते दिनों ही अनुष्का शर्मा नें एक बेटी जो जन्म दिया है पर अनुष्का नें यह बात पहले ही कह दी थी के वो अपनी इस बेटी को लाइमलाइट से दूर ही रखने वाली है| ऐसे में इन्होने बेटी की कोई भी तस्वीर नही शेयर की थी और बीएस सोशल मीडिया के जरिये यह जानकारी फैन्स को दे दी थी के उन्होंने एक बेटी को जन्म दिया है|

पर अब इनकी कुछ तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं जिनमे पति विराट के साथ अनुष्का नजर आ रही हैं| बता दें के ये तस्वीरें मुंबई की ही हैं| अनुष्का और पति विराट मुंबई के बांद्रा में नजर आये थे जहाँ अनुष्का नें कई स्टाइलिश पोज़ दिए| हालाँकि अभी तक इनके नन्हे मेहमान की कोई भी तस्वीर सामने नही आई है और ऐसे में इन दोनों ही सेलेब्रिटीज के फैन्स इनकी बेटी की तस्वीरें देखने के लिए बेताब हैं|

बता दें के बेटी को जन्म देने के बाद अनुष्का पहली बार देखि गयी थी और अगर बात करें इन तस्वीरों की तो हम आपको बता दें के इस दिन अनुष्का अपने रूटीन चेकअप के लिए गयी हुई थी और तभी उन्हें मुंबई में स्पॉट किया गया था| बता दें के बीते 10 से 15 दिनों के बीच अनुष्का नें कोई भी पोस्ट नही की थी जिसके चलते इनके फैन्स भी यह सोच रहे थे के आखिर ऐसा क्या हुआ के एक्ट्रेस इतनी इनएक्टिव हैं|

अक्सर ही ऐसा देखा जाता है के बच्चों को जन्म देने या प्रेगनेंसी के बाद महिलाओं के वजन में अंतर देखने को मिलता है पर अनुष्का इस मामले में औरों से काफी अलग हैं| बता दें के इन तस्वीरों में अनुष्का बेहद फिट नजर आ रही हैं और उन्हें देखकर किसी शख्स का ऐसा कहना भी शायद मुश्किल है के उन्होंने एक बेटी को जन्म दिया है|

बताते चले के बीती 11 जनवरी की तारिख को अनुष्का शर्मा नें अपनी इस बेटी को जन्म दिया था| और अपने अपने सोशल मीडिया एकाउंट्स पर विराट कोहली और पत्नी अनुष्का शर्मा दोनों नें ही यह खुशखबरी दी थी| हालाँकि अभी तक इन्होने अपनी नन्ही परी की झलक फैन्स तक नही पहुंचाई है| बताते चले के विराट और अनुष्का साल 2017 की 11 दिसंबर, 2017  की तारिख को शादी के बंधन में बंधे थे और इनकी यह शादी एक लव मैरेज थी|

इन दोनों के रिश्ते के बारे में तो लगभग सभी को पता है के विराट और अनुष्का नें तकरीबन 5 से 10 सालों तक एक दुसरे को डेट भी किया था|