साधारण सी दिखने वाली ये फिटकरी है बड़े काम की चीज , शरीर की इन 4 समस्याओं के लिए है रामबाण

आमूमन फिटकरी तो हम सभी के घरों में देखने को मिल ही जाती है और हम सभी के घरों में इसका इस्तेमाल अक्सर केवल पुरुषों के द्वारा ही किया जाता है| अक्सर ही पुरुष इसका इस्तेमाल शेविंग के बाद करते हैं क्योंकि इससे कटे हुए घावों से इन्फेक्शन का खतरा कम हो जाता है| हालाँकि कई बार महिलाएं भी इसका इस्तेमाल अपनी एड़ियों को घिसने के लिए करती है जिससे के वो उन्हें मुलायम और खूबसूरत बनाये रख सकें| पर हम आपको बता दें के आप फिटकरी को इसके अलावा भी कई अन्य तरीकों से इस्तेमाल कर सकते हैं और क्योंकि फिटकरी बिल्कुल प्राकृतिक है इसलिए इसमें साइड इफेक्ट्स का खतरा भी बेहद कम ही है|

तो चलिए हम आपको बताते हैं उन अन्य तरीकों के बारे में जिन तरीकों से आप फिटकरी का इस्तेमाल कर सकते हैं|

झुर्रियां कम करे:

आपको यह उपाय शायद सुनने में थोडा अजीब लग रहा होगा पर हम आपको बता दें के फिटकरी का झुरियों के इलाज़ के रूप में इस्तेमाल करना सच में काफी कारगर होने वाला है| ऐसा इसलिए क्योंकि इसमें थोड़ी मात्रा में नमकीन सत्व भी पाए जाते हैं और इन्ही नमकीन सत्वों के चलते स्किन में कसाव आ जाता है| और इस उपाय के लिए आपको बीएस फिटकरी को गीला करके इसे चेहरे पर हल्के हल्के फेरना है| इससे कुछ ही वक्त में आपको रिजल्ट्स मिलने लगेंगे|

मुंह की बदबू से छुटकारा:

कई बार मुंह से आने वाली बदबू के चलते लोग अपना आत्मविश्वास तक खो देते हैं| पर हम आपको बता दें के अगर आप हर रोज़ फिटकरी से कुल्ला करते हैं तो इससे आपको मुंह से आने वाली बदबू से काफी कमी देखने को मिलने वाली है| ऐसा इसलिए क्योंकि फिटकरी आपके दांतों में फंसा हुआ प्लाक और हानिकारक बैक्टीरिया को खत्म कर देती है| और यही मुंह से बदबू आने का सबसे अहम कारण होते हैं| पर श्यान रहे के आपको यह पानी निगलना नही है|

जुओं से छुटकारा:

बालों में जू और उनकी वजह से होने वाली खुजली से भी काफी लोग परेशान रहते हैं| ऐसे में लोग कई बार तरह तरह के शैम्पू भी इस्तेमाल करते हैं पर इनका अधिक लाभ नही होता| ऐसे में अगर आप फिटकरी का इस्तेमाल जुओं को हटाने के लिए करते हैं तो यह आपके लिए बेहद ही अच्छा साबित होने वाला है| आपको इसके लिए फिटकरी का एक पेस्ट कटियार कर लेना है और फिर इसे अच्छे से स्कैल्प पर मसाज करनी है|

शरीर की बदबू भगाए:

फिटकरी में अन्य गुणों के साथ साथ एंटीबैक्टीरियल गुण भी पाए जाते हैं और यही कारण है के आप इसका इस्तेमाल शरीर से आने वाली बदबू को खत्म करने के लिए भी कर सकते है| आपको इसके लिए अन्य कुछ करने की भी जरूरत नही है| बीएस आपको नहाने के पानी में फिटकरी को घोल लेना है और इसके बाद इस पानी से आपको नहाना है| आपको निश्चित ही कुछ दिनों में शरीर से आने वाली बदबू से छुटकारा मिल जाएगा|

तो ये थे फिटकरी के कुछ अन्य उपाय और इस्तेमाल किये जाने के तरीके जिनके इस्तेमाल से आप कई अन्य समस्याओं से भी मुक्ति पा सकते हैं|