दांत दर्द से राहत पाने के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय, घर बैठे-बैठे ये टिप्स कर सकते हैं फॉलो

दांतों में दर्द की समस्या की वजह से आजकल बहुत से लोग परेशान हैं। बहुत से लोग ऐसे हैं जो बार-बार दांतों में होने वाले दर्द के इलाज के लिए अपना काम धंधा छोड़कर डॉक्टर के पास जाते हैं। ऐसी स्थिति में घरेलू उपचार की भी आवश्यकता पड़ती हैं। अगर आप भी दांतों में दर्द की वजह से परेशान हैं तो इसके लिए कुछ घरेलू उपचार आजमा सकते हैं। वैसे देखा जाए तो दांत में दर्द होना एक आम समस्या है परंतु दांत का दर्द असहनीय होता है। अगर किसी व्यक्ति के दांत में दर्द हो तो कई बार चेहरे पर सूजन की समस्या भी आ जाती है। इतना ही नहीं बल्कि सिर दर्द भी होने लगता है।

मौजूदा समय में दांत के दर्द से काफी लोग परेशान रहते हैं। आए दिन कोई न कोई व्यक्ति इस समस्या का सामना करता रहता है। कहीं ना कहीं इस समस्या की वजह हम खुद ही होते हैं। क्योंकि हम खाना खाने के बाद सही तरीके से दांतो की साफ सफाई नहीं करते। ज्यादातर लोगों को देखा गया है कि रात में खाना खाने के बाद वह सोने से पहले ब्रश नहीं करते हैं, जिसके कारण दांतों में दर्द की समस्या होने लगती है। अगर आप दांत दर्द से छुटकारा पाना चाहते हैं तो कुछ घरेलू उपचार कर सकते हैं। अगर आप किसी भी उपचार को कर रहे हैं तो पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लेनी चाहिए।

दांत दर्द से छुटकारा पाने के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय

करें लहसुन का इस्तेमाल

अगर किसी व्यक्ति को दांतों में दर्द की समस्या हो तो ऐसी ही स्थिति में लहसुन किसी औषधि से कम नहीं मानी गई है। आप लहसुन की दो से तीन कलियाँ लीजिए और इसको अच्छी तरह से पीस लीजिए। इसके बाद आप लहसुन के इस पेस्ट को एफेक्टेड एरिया में लगाएं। आपको यह उपाय तब तक करना है, जब तक आपके दांतों का दर्द नहीं चला जाता। इस घरेलू उपाय से आपको दांतों के दर्द से राहत मिलेगा।

लौंग के तेल का इस्तेमाल करें

दांत दर्द की समस्या में लौंग का तेल बहुत फायदेमंद माना गया है। आपको बता दें कि लौंग में एंटी-बैक्टीरियल और एंटी इन्फ्लेमेटरी गुण मौजूद होते हैं जो दर्द से छुटकारा दिलाने में सहायता करते हैं। इसके लिए आपको लौंग के तेल में कॉटन के बॉल्स को डुबोकर एफेक्टेड एरिया में लगाना होगा। कुछ देर बाद आपको दांतों के दर्द में आराम मिलेगा।

नमक के पानी से मुंह धोएं

अगर दांत में दर्द की समस्या है तो ऐसी स्थिति में एक कप गुनगुना पानी लें और उसमें थोड़ा सा नमक मिला लीजिए और गरारे कर लें। ऐसा करने से मुंह के इंफेक्शन को कम किया जा सकता है और दांत दर्द से राहत दिलाने में भी मदद मिलती है। अगर दांत दर्द के बाद सूजन आ जाती है तो नमक वाले पानी का इस्तेमाल मत कीजिए। ऐसे में आप डॉक्टर की सलाह ले सकते हैं।

करें कोल्ड कंप्रेस का इस्तेमाल

अगर दांतों में दर्द और झनझनाहट की समस्या हो तो इससे राहत पाने के लिए आप तौलिए में थोड़ी सी आईस डालकर रख लें और इसे आप अपने दांतो के जबड़े पर रखें। इस घरेलू उपाय से दांतों की झनझनाहट और दर्द में आराम मिलता है।