अगर आपके घर में लगा है तुलसी का पौधा? तो जानिए जरूरी बातें अन्यथा हो सकता है अशुभ

हिंदू धर्म में तुलसी के पौधे को बहुत ही पवित्र माना जाता है। ऐसा बताया जाता है कि जिस घर के आंगन में तुलसी का पौधा लगा होता है, उस घर से नकारात्मक ऊर्जा दूर हो जाती है और घर के अंदर सकारात्मक ऊर्जा का संचार बना रहता है। तुलसी का पौधा भगवान विष्णु जी को अति प्रिय है। सनातन धर्म में तुलसी के पौधे का बहुत महत्व बताया गया है। घर के अंदर इस पवित्र पौधे का होना बहुत ही शुभ माना गया है इसके अलावा तुलसी के पौधे का इस्तेमाल कई औषधीय फायदे में भी किया जाता है।

तुलसी के पौधे के एक नहीं बल्कि कई फायदे होते हैं। यह पौधा ढेर सारी सकारात्मक ऊर्जा देता है। तुलसी के पौधे के फायदे को जानकर अब अधिकांश घरों में यह पौधा देखा जा सकता है। तुलसी के पौधे की पत्तियां तोड़कर दवा के रूप में लोग इसका इस्तेमाल करते हैं। अगर आपके घर में भी तुलसी का पौधा लगा हुआ है तो कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखना आवश्यक है। अगर आप तुलसी के पौधे का अनादर करेंगे तो इसकी वजह से जीवन में परेशानियां बढ़ सकती हैं।

तुलसी का पौधा घर में लगा है तो इन जरूरी बातों का रखें ध्यान

1. अगर आपके घर में तुलसी का पौधा लगा हुआ है तो आप रोजाना सुबह के समय उसमें जल अर्पित कीजिए और शाम के समय दीपक जलाएं।

2. आपको इस बात का ध्यान रखना होगा कि रविवार, अमावस्या, एकादशी के दिन भूलकर भी तुलसी के पत्ते ना तोड़े और ना ही जल अर्जित कीजिए। इन दिनों में तुलसी जी भगवान विष्णु जी के लिए व्रत रखती हैं और जल चढ़ाने से व्रत टूट जाता है। आप शाम के समय तुलसी के पत्ते ना तोड़े क्योंकि ऐसा करना अशुभ माना जाता है।

3. आपको बता दें कि तुलसी के पौधे की उम्र आमतौर पर 2 से 4 साल की ही होती है। जब तुलसी का पौधा सूख जाए तो आप उसे इधर उधर ना फेंके बल्कि सूखे हुए तुलसी के पौधे को आप किसी नदी में प्रवाहित कर दीजिए। अगर आप तुलसी का सूखा हुआ पौधा घर में रखते हैं तो इससे घर में नकारात्मकता बढ़ती है।

4. अगर आप भगवान विष्णु जी, कृष्ण जी और महाबली हनुमान जी की पूजा कर रहे हैं तो उस दौरान तुलसी के पत्ते जरूर अर्पित कीजिए। अगर आप ऐसा करेंगे तो भगवान प्रसन्न होकर बहुत ही जल्द शुभ फल देंगे।

5. आप इस बात का ध्यान रखें कि तुलसी के पत्तों को कभी भी नाखून से ना तोड़े बल्कि उंगलियों के पोरों से हल्के हाथ से तोड़े ताकि तुलसी जी के पौधे को चोट ना पहुंचे।

6. आपको इस बात का ध्यान रखना होगा कि ग्रहण के दौरान तुलसी के पत्ते भूलकर भी नहीं तोड़ने चाहिए और ना ही ग्रहण के दौरान तुलसी के पौधे को छुए क्योंकि यह अशुभ माना जाता है। ग्रहण के समय भोजन और पानी में तुलसी के पत्ते अगर डालना हो तो इसके लिए आप पहले से ही पत्ते तोड़ कर रख लीजिए परंतु आप भूल कर भी ग्रहण के दौरान तुलसी के पत्ते ना तोड़े।