इन विदेशी हसीनाओं नें बॉलीवुड में बनाई है गजब की पहचान, लुक्स और अदाकारी के हैं लाखों दीवाने

अक्सर ऐसा कहा जाता है के हुनर की कोई सीमा नही होती और हुनर जहाँ भी होता है वो हीरे की तरह चमकता है| और अगर एक नजरिये से देखा जाए तो तो चीज़ें असल जिंदगी में भी देखने को मिलती हैं| आज बॉलीवुड की ही अगर बात करें तो कई ऐसी अभिनेत्रियाँ हमारे हिंदी सिनेमा में हैं जिन्होंने दुसरे मुल्क से ताल्लुख रखने के बावजूद हिंदी फिल्म जगत में अपना तगड़ा नाम बनाया और आज भारत में इनका एक बहुत बड़ा फैनबेस मौजूद है|

ऐसे में अपनी आज की इस पोस्ट में हम आपको कुछ ऐसी ही जानी मानी बॉलीवुड अभिनेत्रियों को शामिल करने जा रहे हैं|

नोरा फतेही

नोरा फतेही आज बॉलीवुड में एक कामयाब अभिनेत्री बन चुकी हैं और साथ ही अपने दमदार डांसिंग टैलेंट के दम पर इन्होने देश मन एक तगड़ा फैन्बेस बना लिया है| भले ही नोरा आज बॉलीवुड में काफी मशहूर है पर हम आपको बता दें के नोरा का जन्म कनाडा में हुआ था और पहले ये मोरक्को में रहती थीं|

लॉरेन गोटिलेब

रेमो डिसूजा के निर्देशन में बनी फिल्म ‘एबीसीडी’ में नजर आई लोरेन गोटिलेब के डांसिंग टैलेंट को भी काफी सराहा गया था| पर आज भारत में इतनी पोपुँरिटी पा चुकी लोरेन असल में अमेरिकी एक्ट्रेस हैं जिन्होंने अमेरिका के ही |यू थिंक यू केन| शो से पॉपुलैरिटी पाई है|

नरगिस फाखरी

अपने लुक्स से नर्गिस एक इंडियन ही लगती हैं पर ‘रॉकस्टार’ फिल्म में रनबीर कपूर संग नजर आई यह एक्ट्रेस असल में एक अमेरिकी एक्ट्रेस और मॉडल हैं जिन्होंने कई अमेरिकी शोज़ में अपनी प्रेसेंस दी है|

जैकलिन फर्नांडीस

मूल रूप से श्रीलंका से ताल्लुख रखने वाली जानी मानी और बेहद खूबसूरत एक्ट्रेस जैकलीन फ़र्नान्डिस आज हिंदी सिनेमा की एक कामयाब अभिनेत्री बन चुकी हैं| जैकलीन साल 2006 की मिस श्रीलंका भी रह चुकी हैं|

कैटरीना कैफ

सलमान खान के साथ बॉलीवुड में एंट्री करने वाली बेहद ही खूबसूरत एक्ट्रेस कैटरीना कैफ भी इस सूची में शामिल हैं| आज बॉलीवुड में अपने मेहनत और लग्न से एक सफल एक्ट्रेस बन चुकी कैटरीना असल में एक ब्रिटिश हैं|

सनी लियोनी

अडल्ट इंडस्ट्री के बाद हिंदी फिल्म जगत में आई एक्ट्रेस सनी लियॉन का असली नाम करनजीत कौर वोहरा है। असल में सनी का जन्म कनाडा में हुआ था और इनकी परवरिश भी वहीँ पर हुई| इसके बाद भारत आकर इन्होने प्रसिद्धि पायी|

एली अवराम

एली अवराम का नाम भी इस सूची में शामिल है पर इनके लुक्स को देखकर कई लोगों का यह कहना मुश्किल होता है के ये एक भारतीय नही हैं| फिल्म ‘मिकी वायरस’ से बॉलीवुड में आई एली अवराम एक ग्रीक स्वीडिश अभिनेत्री हैं।

नताशा स्टेनकोविक

भारतीय क्रिकेट टीम के आलराउंडर क्रिकेटर हार्दिक पंड्या संग रिलेशनशिप और शादी के बाद नताशा स्टेन्कोविक को गजब की पॉपुलैरिटी हासिल हुई| असला में नताशा एक सर्बियन मॉडल और एक्ट्रेस हैं।

एमी जैक्सन

मूल रूप से एक ब्रिटिश होने के बाद भी एमी जैक्सन नें बॉलीवुड में अपनी एक अहम पहचान बनाई और ये अपने फ़िल्मी करियर में काफी कयाब भी रही| साल 2010 में आई फिल्म ‘एक दीवाना था’ से इन्होने बॉलीवुड में कदम रखा था|