पहले से 1 करोड़, दूसरे से 45 लाख और तीसरे संग हुई कैलिफ़ोर्निया फरार, ये है इस लुटेरी दुल्हन का पूरा सच

देश की बहुत ही जानी मानी वेबसाइट Shaadi.com से जुडी एक होश उड़ा देने वाली एक खबर सामने आई है| यह खबर एक्युवती को लेकर है जिसने इसके माध्यम से 3 युवकों को धोखा दिया है| बता दें के यह युवती चतरा के इटखोरी की है जिसने गिरिडीह नाम के शख्स से इस वेबसाइट के जरिये शादी रचाई थी| और उसके 1 करोड़ रुपये ठग कर शादी तोड़ ली| उसके बाद उसने एक और शख्स को खुद को अविवाहित बताते हुए इसी वेबसाइट से शादी की और इसके तकरीबन 45 लाख रुपये ले भागी|

पहले पति संग तस्वीर :

इतने के बाद भी इनका मन नहीं भरा तो ऐसे में इन्होने एक और लड़के को अपने इस खेल का शिकार बनाया| ये इस खेल का तीसरा शिकार रहा जो के पुणे का रहने वाला है| इससे भी Shaadi.com नाम की ही साईट से इस युवती ने खुद को अविवाहित बताते हुए शादी रचाई| इतना ही नहीं इसके बाद युवती ने शख्स से जिद की और उसके साथ कैलिफ़ोर्निया पहुँच गयी|

फिर इस बात का खुलासा तीसरे लड़के की माँ नें किया| पुणे के थाणे में तेस्सरे लड़के की माँ ने केस दर्ज करवाया| जिसे बाद में जानकर दुसरे पति ने भी गुजरात के राजकोट युवती के खिलाफ केस फाइल किया| बाद में चतरा के इटखोरी में युवती की तलाश की गयी तो दोनों केस में एक ही पासपोर्ट मिला| इसके बाद गुजरात वाले दुसरे शख्स स्मित गुप्ता के हाई कोर्ट के वकील ने इस बात का खुलासा किया के खुद को अविवाहित बताकर फंसना उस युवती का धंधा है|

दुसरे पति संग तस्वीर :

पहली बार पुलिस ने चतरा जिले के इटखोरी थाने में पति का नाम न बताते हुए फर्जी पासपोर्ट बनाने के कारण इसकी जांच शुरू की| जिसमें सामने आया के 27 अप्रैल, 2015 को युवती नें गिरिडीह के राजधनवार में रहने वाले निलय कुमार संग हिन्दू रीति-रिवाजों का पालन करते हुए शादी रचाई| यह शादी रांची के स्टेशन रोड स्थित होटल एलीमेंट में ही संपन्न हुई| जिसके बाद दो साल में ही उसकी पति के साथ अनबन रहने लगी|

शादी के बाद निलय से इस लड़की नें एक करोड़ रूपए मांगे और फिर कुछ वक्त बाद एक दिन घर से निकली और लौटी ही नहीं| इसके बाद गुजरात के एक शख्स अमित गुप्‍ता को अविवाहित बताते हुए उसके साथ शादी कर रहने लगी| कुछ वक्त बीतने के बाद अमित के घर पर मायके में आर्थिक तंगी की दिक्कत बताकर तकरीबन 45 लाख रूपए उड़ा लिए| इसी दौरान इसके पहले पति ने रांची के कुटुंब न्यायालय में युवती के संग तलाक का आवेदन किया जो के 11 मई 2018 में खारिज कर दिया गया|

तीसरे पति संग तस्वीर :

फिर दुसरे पति अमित से पैसे लेने के बाद संग कुछ महीने बिताकर युवती ने बहन केघर शिफ्ट होने का हवाला दिया और ऐसा कह कर दिल्ली को रवाना हो गयी| इस्क्ले बाद कुछ महीनों तक अमित ने इंतज़ार किया पर वह नहीं लौटी| जिसके बाद अमित ने उसके लिए मामला दर्ज कराया| 29 दिसंबर 2018 को युवती का अमित को पता चला के पुणे के सुमित दशरथ पवार से उसने शादी कर ली है|

तीसरे पति सुमित की माँ ने इस बात का खुलासा किया| जब उन्होंने अपनी बहु के फ़ोन पर अमित का कॉल देखा| नम्बर के साथ लडकी नें अपनी अमित संग एक तस्वीर भी लगा रखी थी|  अमित को फिर सुमित की माँ ने कॉल किया और सारी जानकारी ली तब सारा मामला सामने आया|

हालाँकि अभी सुमित को फंसकर युवती कैलिफ़ोर्निया में है| पुणे पुलिस ने अभी चतरा पुलिस को युवती की तफ्तीश का ज़िम्मा दिया है|