शुक्रवार को आजमाकर देखें ये 5 उपाय, मां लक्ष्मी का मिलेगा आशीर्वाद, धन की समस्या हो जाएगी दूर

शुक्रवार का दिन धन की देवी माता लक्ष्मी जी को समर्पित है। इस दिन मां लक्ष्मी की विशेष पूजा की जाती है। ऐसा माना जाता है कि अगर शुक्रवार के दिन विधि-विधान पूर्वक मां लक्ष्मी जी की पूजा की जाए तो इससे उनकी कृपा हमेशा बनी रहती है। इतना ही नहीं बल्कि मां लक्ष्मी की कृपा से जीवन से धन की परेशानी भी खत्म हो जाती है। अगर आप शुक्रवार के दिन कुछ उपाय आजमाते हैं तो इससे माता लक्ष्मी जी का आशीर्वाद प्राप्त कर सकते हैं।

ऐसा माना जाता है कि यदि किसी व्यक्ति को धन की चाहत है तो उसको शुक्रवार के दिन माता लक्ष्मी जी की उपासना जरूर करनी चाहिए। अगर आप माता लक्ष्मी जी को प्रसन्न करने में कामयाब हो जाते हैं तो आपका जीवन धन-धान्य से परिपूर्ण होगा। आज हम आपको इस लेख के माध्यम से शुक्रवार के कुछ उपाय बताने जा रहे हैं, जिनको करने से जीवन में कभी भी धन की कमी नहीं होगी और मां लक्ष्मी जी प्रसन्न होकर आपको आशीर्वाद देंगी।

मां लक्ष्मी को लाल वस्त्र करें अर्पित

शुक्रवार के दिन धन की देवी माता लक्ष्मी जी की पूजा के दौरान आप उनको लाल रंग के वस्त्र अर्पित कीजिए। इसके साथ ही माता लक्ष्मी जी को लाल चुनरी, बिंदी, सिंदूर और लाल चूड़ियां अर्पित करें। ऐसा माना जाता है कि ऐसा करने से माता लक्ष्मी जी प्रसन्न होती हैं और उनकी कृपा हमेशा बनी रहती है। माता लक्ष्मी जी की कृपा से जीवन से धन से जुड़ी हुई परेशानियां दूर हो जाती हैं।

मां लक्ष्मी जी को लाल रंग के पांच फूल करें अर्पित

अगर आप माता लक्ष्मी जी को प्रसन्न करना चाहते हैं तो शुक्रवार के दिन माता की पूजा के दौरान लाल रंग के पांच फूल अर्पित कीजिए। इसके पश्चात माता लक्ष्मी जी की पूजा सच्चे मन से करें। जब आपकी पूजा संपन्न हो जाए तो उसके पश्चात आप यह फूल धन रखने के स्थान पर रख दीजिए। ऐसा माना जाता है कि इस उपाय को करने से घर में कभी भी धन-धान्य की कमी नहीं होती है और माता लक्ष्मी जी का आशीर्वाद बना रहता है।

शुक्रवार के दिन श्रीं श्रीये नम: का करे जाप

अगर आप अपने जीवन से धन की कमी दूर करना चाहते हैं तो शुक्रवार के दिन आप एक लाल कपड़ा लीजिए और उसमें सवा किलो चावल बांधने के बाद श्रीं श्रीये नम: का पांच माला जाप कीजिए। इसके पश्चात आप चावल की इस पोटली को अपने धन रखने की जगह या फिर तिजोरी में रख दीजिए। ऐसा माना जाता है कि इस उपाय को करने से जीवन से धन की कमी दूर होती है।

श्री लक्ष्मी नारायण का पाठ करें

अगर आप अपनी अधूरी मनोकामनाओं को पूरा करना चाहते हैं तो शुक्रवार के दिन श्री लक्ष्मी नारायण का पाठ जरूर करें। ऐसी मान्यता है कि श्री लक्ष्मी नारायण पाठ करने से माता लक्ष्मी जी अति शीघ्र प्रसन्न होती हैं। इतना ही नहीं बल्कि साधकों की सभी मनोकामनाएं भी पूरी करती हैं।

शुक्रवार के दिन लाल रंग के वस्त्र धारण करें

अगर आप माँ लक्ष्मी जी का आशीर्वाद पाना चाहते हैं तो इसके लिए शुक्रवार के दिन लाल रंग के वस्त्र धारण कीजिए। ऐसी मान्यता है कि ऐसा करने से मां लक्ष्मी जी की कृपा बनी रहती है।