पृथ्वी अंबानी से तैमूर अली खान तक, अरबों की संपत्ति के वारिस हैं ये स्टार किड्स, देखें पूरी लिस्ट

दुनिया में हर कोई इंसान बहुत ज्यादा अमीर होना चाहता है लेकिन सिर्फ चाहने से ही कुछ नहीं होता है। अगर अपने जीवन में अमीर बनना है, तो इसके लिए बहुत ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है लेकिन हर किसी को अपनी मेहनत का फल नहीं मिल पाता है। वहीं कुछ लोग ऐसे हैं जो जन्म से ही अमीर होते हैं। जी हां, एक अमीर और सम्मानित परिवार में जन्म लेने के कुछ अलग ही लाभ होते हैं।

ऐसे बहुत से चर्चित परिवार हैं, जिनमें जन्म लेने वाले बच्चे बचपन से ही मीडिया की नजरों में होते हैं और किसी स्टार से कम नहीं होते हैं। आज हम आपको इस लेख के जरिए ऐसे कुछ पॉपुलर सुपर रिच स्टार किड्स के बारे में बताने वाले हैं, जो अपने मुंह में सोने की चम्मच लेकर पैदा हुए हैं। जी हां, ये स्टार किड्स अरबों-खरबों की संपत्ति के मालिक हैं।

पृथ्वी अंबानी

इस लिस्ट में सबसे पहला नाम अकाश अंबानी और श्लोका मेहता के बेटे पृथ्वी अंबानी का है। अकाश अंबानी और श्लोका मेहता ने 10 दिसंबर 2020 को बेटे पृथ्वी के जन्म के साथ पैरंटहुड को अपनाया था। अगर हम पृथ्वी अंबानी के माता-पिता की प्रॉपर्टी की बात करें, तो आकाश अंबानी 2.9 लाख करोड़ रुपए की संपत्ति के मालिक हैं और उनकी पत्नी श्लोका मेहता 130 करोड़ की संपत्ति की मालकिन हैं।

यानी ये कहा जा सकता है कि मुकेश अंबानी के पोते और आकाश अंबानी के लाडले पृथ्वी बेहद लग्जरी लाइफ जीने वाले हैं।

आदिया व कृष्णा

आपको बता दें कि मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी की शादी पीरामल ग्रुप के मालिक अजय पीरामल के बेटे आनंद पीरामल से हुई है। यह कपल 19 नवंबर 2022 को जुड़वा बच्चों आदिया और कृष्णा का माता-पिता बना हैं, जिसके बाद से ही उनके बच्चे सुर्खियों में छाए हुए हैं। वहीं अगर हम ईशा अंबानी की कुल संपत्ति की बात करें तो यह करीब 654 करोड़ है। वहीं आनंद की कुल संपत्ति 43 हजार 988 करोड़ रुपए है। ऐसे में उनके लग्जीरियस भविष्य का अंदाजा आसानी से लगाया जा सकता है।

अनुराधा अडानी

 

गौतम अडानी के बड़े बेटे करण अडानी की शादी परिधि अडानी से हुई है, जो प्रसिद्ध भारतीय वकील सिरिल श्रॉफ की बेटी हैं। कपल ने 13 फरवरी 2013 को शादी रचाई थी। वहीं दोनों ने साल 2016 में एक बेटी अनुराधा अडानी का वेलकम किया था। अगर हम अनुराधा अडानी के भाग्य की बात करें तो वह 57.6 बिलियन डॉलर की मालिक हैं।

वामिका कोहली

इस लिस्ट में इंडियन क्रिकेटर विराट कोहली और बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा की बेटी वामिका शर्मा कोहली का भी नाम शामिल है। अनुष्का और विराट की बेटी वामिका 1250 करोड़ रुपए की संपत्ति की मालिक है।

प्रियंका चोपड़ा जोनस और निक जोनस की बेटी मालती

बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपनी एक्टिंग का लोहा मनवा चुकीं अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनस के साथ शादी की है और कपल ने जनवरी 2022 में सरोगेसी के जरिए अपनी बेटी मालती का स्वागत किया था। प्रियंका और निक संयुक्त रूप से करीब 700 करोड़ रुपए के मालिक हैं।

वायु कपूर

सोनम कपूर और आनंद अहूजा के बेटे वायु के अगर हम भाग्य की बात करें तो वह 3000 करोड़ रुपए की संपत्ति के मालिक हैं।

राहा कपूर

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की बेटी राहा कपूर के भाग्य की बात करें तो वह 500 करोड़ रुपए की संपत्ति की वारिस हैं।

अयांश सिंह रावत

मोहिना कुमारी और उनके पति सुयश रावत के लाडले अयांश सिंह रावत 142 करोड़ रुपए के वारिस हैं।

तैमूर अली खान और जेह अली खान

सैफ अली खान और करीना कपूर खान के लाडले तैमूर और जेह साढ़े पांच हजार करोड़ की संपत्ति के वारिस हैं।