अंकिता लोखंडे से लेकर प्रियंका चोपड़ा तक, इन हसीनाओं को अपने पतियों से मुंह दिखाई में मिले इतने महंगे तोहफे, जानिए कीमत

बॉलीवुड से लेकर टीवी तक, शादियों के सीजन में धूमधाम देखने को मिल रही है। पिछले साल कई बड़ी-बड़ी हस्तियों ने धूमधाम से शादी की है, जिनकी तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई हैं। ऐसे बहुत से सितारे हैं जिन्होंने अपनी शादी को खास और यादगार बनाने में किसी भी प्रकार की कमी नहीं छोड़ी है। वहीं कुछ सितारों ने गुपचुप तरीके से शादी रचाई है।

वैसे देखा जाए तो ज्यादातर लोग अपनी शादी को बेहद खास बनाने के लिए खूब कोशिश करते हैं। शादियों में खूब पैसा खर्च किया जाता है। मेहमानों के स्वागत के लिए तरह-तरह की तैयारियां लोग करते हैं। अगर शादी किसी बॉलीवुड के बड़े सितारे की हो तो वह कई दिनों पहले से ही सुर्खियों में छाई रहती है। अक्सर देखा गया है कि बॉलीवुड के सितारे अपनी शादी को खास बनाने के लिए पानी की तरह पैसा बहा देते हैं।

शादी की तमाम रस्मों से लेकर स्टार्स खूब सुर्खियों में छाए रहते हैं। इतना ही नहीं बल्कि फैंस भी इन सितारों की शाही शादी को लेकर काफी उत्सुक रहते हैं और सभी की निगाहें सितारों की शादी की तस्वीरें और शादी से जुड़ी हुई खबरों पर टिकी रहती है।

फैंस अपने पसंदीदा सितारे की निजी जिंदगी से जुड़ी हुई हर बात जानने को उत्सुक रहते हैं। शादी के बाद एक रस्म बाकी रह जाती है वह ‘मुंह दिखाई” रस्म है। आज हम आपको कुछ ऐसी अभिनेत्रियों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें “मुंह दिखाई” के रूप में उनको अपने पतियों से काफी महंगे तोहफे मिले हैं।

अंकिता लोखंडे और विक्की जैन

बॉलीवुड इंडस्ट्री की जानी-मानी अदाकारा अंकिता लोखंडे ने दिसंबर 2021 में विक्की जैन के साथ धूमधाम से शादी की थी। इन दोनों की शादी मुंबई के एक पांच सितारा होटल में हुई थी। इस कपल की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुईं, जिसे देखकर यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि अंकिता लोखंडे और विक्की जैन की यह शादी कितनी शानदार रही होगी। शादी के बाद अंकिता लोखंडे के पति विक्की जैन ने मुंह दिखाई के रूप में मालदीव में 50 करोड़ के आलीशान बंगले के अलावा 8 करोड़ रुपए का यॉच गिफ्ट किया।

श्रद्धा आर्या और राहुल शर्मा नागल

टेलीविजन की जानी-मानी अभिनेत्री श्रद्धा आर्या ने मशहूर सीरियल “कुंडली भाग्य” से अच्छी खासी लोकप्रियता हासिल की है। श्रद्धा आर्या ने हाल ही में देश की राजधानी दिल्ली के नौसेना अधिकारी राहुल शर्मा नागल से शादी की है। इन दोनों की शादी की तस्वीरें भी सोशल मीडिया खूब वायरल हुईं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार ऐसा बताया जाता है कि श्रद्धा आर्या को मुंह दिखाई के रूप में पति से डायमंड नेकलेस मिला था।

दिशा परमार और राहुल वैद्य

बिग बॉस फेम व सिंगर राहुल वैद्य और अभिनेत्री दिशा परमार ने हाल ही में सात फेरे लिए हैं। शादी के बाद राहुल ने एक हैंड कास्ट बनवाया और इस प्यार के निशानी को फ्रेम करवाकर अपनी दिशा को तोहफे में दिया।

ऐश्वर्या शर्मा और नील भट्ट

ऐश्वर्या शर्मा और नील भट्ट की शादी को एक महीना हो गया है। 30 नवंबर 2021 को शादी के बंधन में बंध कर यह हमेशा-हमेशा के लिए एक-दूजे के हो गए। ऐश्वर्या शर्मा को उनके पति ने शादी के बाद जन्मदिन के मौके पर चप्पल गिफ्ट किया था। ऐश्वर्या शर्मा को फुटवियर का काफी शौक है। यही वजह है कि उनके पति ने जन्मदिन के खास मौके पर उनको चप्पल तोहफे के रूप में दिया था।

सना खान और अनस सैयद

सना खान को मौलाना अनस से शादी के बाद मुंह दिखाई के रूप में आईफोन गिफ्ट में मिला था।

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस

बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा को उनके पति व अमेरिका के पॉप सिंगर निक जोनस ने शादी के बाद मुंह दिखाई के रूप में अभिनेत्री को एक बेहद खास घर गिफ्ट के रूप में दिया था, जिसकी कीमत करीब 144 करोड़ रुपए बताई जाती है. इसके अलावा मर्सिडीज मेंबैच कार भी प्रियंका को गिफ्ट में मिला था।