मोहित रैना से लेकर पुलकित सम्राट तक, इन सितारों के साथ मौनी रॉय का रहा था अफेयर्स, देखें लिस्ट

छोटे पर्दे से लेकर बड़े पर्दे में अपनी ग्लैमर से लोगों का दिल जीतने वाली अभिनेत्री मौनी रॉय (Mouni Roy) अपनी शादी को लेकर खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। 27 जनवरी 2022 को अभिनेत्री मौनी रॉय ने अपने बॉयफ्रेंड सूरज नांबियार से गोवा में शादी रचाई है। अब मौनी रॉय, सूरज नांबियार की पत्नी बन चुकी हैं।

भले ही मौनी रॉय अब सूरज नांबियार संग विवाह के बंधन में बंध कर हमेशा हमेशा के लिए उनके हो चुकी हैं परंतु एक समय ऐसा भी था, जब उनका नाम कई अभिनेताओं के साथ जोड़ा गया था। जी हां, आज हम आपको इस लेख के माध्यम से मौनी रॉय के एक्स बॉयफ्रेंड्स के बारे में बताने वाले हैं। तो चलिए जानते हैं इस लिस्ट में किस-किस का नाम शामिल है।

मोहित रैना

टेलीविजन के जाने-माने अभिनेता मोहित रैना को भला कौन नहीं जानता। मोहित रैना को सबसे ज्यादा प्रसिद्धि “देवों के देव महादेव” नाम के हिंदी टीवी सीरियल से प्राप्त हुई है, जिसमें उन्होंने भगवान शिव जी का किरदार निभाया था, जिसे लोगों द्वारा बहुत पसंद किया गया था। इस धारावाहिक में सती के किरदार में मौनी रॉय नजर आई थीं।

अभिनेत्री मौनी रॉय का नाम उनके को-स्टार व महादेव के रोल से सुर्खियां बटोर चुके अभिनेता मोहित रैना के साथ जोड़ा गया था। जी हां, दोनों को अक्सर साथ में समय व्यतीत करते हुए भी देखा जाता था। हालांकि, दोनों में से किसी ने भी अपने इस रिश्ते को कंफर्म नहीं किया था। एक रिपोर्ट में यह बताया गया था कि वर्ष 2018 में यह दोनों एक दूसरे से अलग हो गए थे।

गौरव चोपड़ा

मौनी रॉय और गौरव चोपड़ा के बीच भी अफेयर की खबरें सुर्खियों में छाई हुई थीं। जी हां, टीवी के जाने-माने और दमदार अभिनेता गौरव चोपड़ा और मौनी रॉय ने एक समय पहले अपने अफेयर को लेकर खूब सुर्खियां बटोरी थीं। यहां तक कि मौनी रॉय इस रिश्ते को लेकर इतनी ज्यादा सीरियस थीं कि उन्होंने इस रिश्ते को आधिकारिक तौर पर घोषित भी कर दिया था।

मौनी रॉय और गौरव चोपड़ा का यह रिश्ता करीब 2 साल तक चला। यह खबर भी सामने आई थी कि दोनों एक दूसरे से विवाह करने वाले हैं परंतु साल 2017 में यह एक दूसरे से अलग हो गए थे। दोनों ने कभी भी ब्रेकअप का खुलासा नहीं किया। इन दोनों को एक साथ धारावाहिक “पति पत्नी और वो” में देखा जा चुका है।

पुलकित सम्राट

अभिनेता पुलकित सम्राट और अभिनेत्री मौनी रॉय धारावाहिक ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी” में एक दूसरे के साथ काम कर चुके हैं और इसी धारावाहिक से ये दोनों एक दूसरे के काफी करीब आ गए थे, जिसके बाद यह खबर सामने आई थी कि दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं परंतु उन्होंने कभी भी अपने इस रिश्ते पर खुलकर बात नहीं की।

अयान मुखर्जी

फिल्म “ब्रह्मास्त्र” में रणवीर सिंह और आलिया भट्ट के साथ नजर आने वाली मौनी रॉय का नाम इस फिल्म के अयान मुखर्जी के साथ भी जोड़ा गया था। हालांकि दोनों में से किसी ने भी अपने इस रिश्ते को लेकर खुलकर बात नहीं की। यह हमेशा एक दूसरे को दोस्त बताते रहे।

सूरज नांबियार

अभिनेत्री मौनी रॉय का नाम दुबई बेस्ड बैंकर सूरज नांबियार के साथ काफी समय से जोड़ा जा रहा था। मौनी और सूरज एक दूसरे को साल 2019 से डेट कर रहे थे। इतना ही नहीं बल्कि मौनी रॉय ने कभी भी अपने रिश्ते को लेकर खुलकर बात नहीं की। लेकिन आखिर में अभिनेत्री मौनी रॉय, सूरज नांबियार संग विवाह के बंधन में बंध गईं।