चंद्रमा और बृहस्पति आमने-सामने होने से बना गजकेसरी योग, जानिए सभी 12 राशियों पर इसका प्रभाव

ग्रह-नक्षत्रों की चाल लगातार बदलती रहती है, जिसकी वजह से मनुष्य का जीवन, नौकरी, परिवार, व्यापार पर प्रभाव पड़ता है। यदि ग्रहों की स्थिति ठीक है तो इसकी वजह से हर क्षेत्र में शुभ नतीजे हासिल होते हैं परंतु ग्रहों की स्थिति ठीक ना होने के कारण हर तरफ से निराशा हाथ लगती है। आपको बता दें कि चंद्रमा और बृहस्पति आमने-सामने होने की वजह से गजकेसरी नाम का राज योग बन रहा है। इस शुभ योग की वजह से सभी 12 राशियों पर कुछ ना कुछ प्रभाव अवश्य पड़ेगा। आखिर यह योग किसके लिए अच्छा साबित होगा और किसको नकारात्मक परिस्थितियों से गुजरना पड़ सकता है? चलिए जानते हैं इसके बारे में।

गजकेसरी योग का 12 राशियों पर प्रभाव

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

मेष राशि वाले जातकों के ऊपर इस योग का नकारात्मक प्रभाव रहने वाला है। आपको अपने खान-पान पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। बाहर के खाने से बचें अन्यथा पेट से जुड़ी हुई समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। ऑफिस में आपके गुप्त शत्रु आपके खिलाफ षड्यंत्र रच सकते हैं, इसलिए आपको सतर्क रहना होगा। आप कोई भी जोखिम अपने हाथ में मत लीजिए। बेरोजगार लोगों को थोड़ा और इंतजार करना पड़ सकता है। कार्यालय में बड़े अधिकारियों के साथ किसी बात को लेकर बहसबाजी होने की संभावना बन रही हैं। आपको अपने गुस्से और वाणी पर नियंत्रण रखना होगा।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

वृषभ राशि वाले जातकों को इस गजकेसरी योग का मध्यम फल मिलेगा। लव लाइफ में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी। सामाजिक क्षेत्र में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। धर्म-कर्म के कामों में अधिक मन लगेगा। आप अपने दोस्तों के साथ मिलकर किसी नए कार्य की योजना बना सकते हैं, जो भविष्य में फायदेमंद रहने वाला है। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगी परीक्षा के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। अचानक घर-परिवार के किसी सदस्य से अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है, जिससे आपका मन हर्षित होगा। लेनदेन के कामों में सावधान रहने की आवश्यकता है अन्यथा हानि हो सकती है।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

मिथुन राशि वाले जातकों के ऊपर गजकेसरी योग का अच्छा प्रभाव रहने वाला है। ऑफिस में आपको तरक्की हासिल होगी। बड़े अधिकारी आपके कामकाज से बेहद खुश रहेंगे। आपके द्वारा बनाए गए पुराने संपर्क लाभदायक सिद्ध हो सकते हैं। कारोबार से जुड़े हुए लोगों को उन्नति हासिल होगी। छात्रों को नए अवसर प्राप्त होने के योग बन रहे हैं। पारिवारिक वातावरण अच्छा रहेगा। माता-पिता की सेहत में सुधार आएगा। निवेश संबंधित कामों में आपको लाभ मिल सकता है।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

कर्क राशि वाले जातकों को इस योग का सामान्य फल मिलेगा। ऑफिस में सहयोगी आपके कार्यों से प्रभावित होंगे। अचानक व्यापार के सिलसिले में किसी यात्रा पर जाना पड़ेगा। आपके द्वारा की गई यात्रा सफल रहेगी। गुप्त शत्रुओं से सतर्क रहने की आवश्यकता है क्योंकि यह आपको हानि पहुंचाने की हर संभव कोशिश करेंगे। छात्रों को भविष्य के कार्यों में सफलता मिल सकती है। आप किसी महिला की तरफ आकर्षित हो सकते हैं। प्रेम संबंधों में आपको सफलता हासिल होगी। भाई-बहनों के साथ किसी बात को लेकर मतभेद होने की संभावना नजर आ रही है।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

सिंह राशि वाले जातक अपने कामकाज को लेकर काफी व्यस्त रहने वाले हैं। व्यापार और नौकरी में किए गए प्रयास सफल हो सकते हैं। सामाजिक कार्यों में मन लगेगा। समाज में आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। आप किसी को भी पैसा उधार मत दीजिए अन्यथा वापस लेने में कठिनाई हो सकती है। आप अपने भविष्य को लेकर कुछ नई योजनाएं बना सकते हैं। जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। घर में कोई मांगलिक कार्यक्रम के आयोजन की चर्चा हो सकती है।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

कन्या राशि वाले जातकों को गजकेसरी योग की वजह से लाभ के अवसर हासिल होंगे। विशेष लोगों से मिलना-जुलना हो सकता है, जिनके सहयोग से आपको अपने काम में अच्छा फायदा मिलेगा। घरेलू सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी। आपके अच्छे स्वभाव से आसपास के लोग काफी खुश रहने वाले हैं। दूर संचार माध्यम से कोई खुशखबरी प्राप्त हो सकती है। जमीन जायदाद के मामलों में आपको अच्छा फायदा मिलेगा।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

तुला राशि वाले जातक रुपए पैसों-के मामले में थोड़ा सतर्क रहें। यह योग आपके परिवार पर असर डालने वाला है। घर-परिवार में किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है। पारिवारिक मामलों में कोई भी फैसला लेते वक्त सोच-विचार अवश्य कीजिए। अचानक अनुभवी लोगों से मुलाकात होने की संभावना बन रही है। आपको अपने करियर में आगे बढ़ने के कई मौके हाथ लगेंगे। संतान की गतिविधियों पर नजर रखें अन्यथा इनकी तरफ से आपको कष्ट उठाना पड़ सकता है। प्राइवेट नौकरी करने वाले लोग अपनी वर्तमान नौकरी बदलने का सोच-विचार करेंगे।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

वृश्चिक राशि वाले जातकों को कड़ी मेहनत करने के बावजूद भी उचित फल की प्राप्ति नहीं हो पाएगी। आपको अपनी आर्थिक स्थिति पर ध्यान देने की आवश्यकता है। जहां जरूरत हो वहीं पर पैसा खर्च कीजिए क्योंकि फिजूलखर्ची होने के संकेत नजर आ रहे हैं। मित्रों के साथ मौज-मस्ती के लिए किसी यात्रा पर जा सकते हैं। विद्यार्थी वर्ग के लोगों को शिक्षकों का पूरा सहयोग मिलेगा। आप अपनी कोई अधूरी मनोकामना पूरी करने की हर संभव कोशिश करेंगें।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

धनु राशि वाले लोगों के लिए गजकेसरी योग शुभ साबित होगा। समाज के कार्य करने से आपकी ख्याति में विस्तार होने की संभावना बन रही है। व्यापार में अनुभवी लोगों की सलाह लाभदायक सिद्ध होगी। व्यापार में विस्तार हो सकता है। घरेलू खर्चे कम रहेंगे। पारिवारिक आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। पारिवारिक संपत्ति के मामले हल होते हुए नजर आ रहे हैं। यदि आप कोई निवेश कर रहे हैं तो इसका आपको अच्छा लाभ मिलेगा। मित्रों के साथ चल रहे मतभेद दूर होंगे।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

मकर राशि वाले जातकों के परिवार में छोटे-मोटे झगड़े होने की संभावना बन रही है, इसलिए आप अपनी सूझबूझ से इसको निपटाने की कोशिश कीजिए। कारोबार से जुड़े हुए लोगों को मिला-जुला फायदा मिलेगा। आप अपने कारोबार को आगे बढ़ाने की कोशिश कर सकते हैं। आप अपना नजरिया सकारात्मक रखें। विपरीत परिस्थितियों में आप समझदारी से काम लीजिए। कोर्ट कचहरी के मामलों से दूर रहना होगा। आप कोई पुरानी संपत्ति खरीदने की योजना बना सकते हैं।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

कुंभ राशि वाले जातकों को अचानक रिश्तेदारों से शुभ समाचार मिलने की संभावना बन रही है। गजकेसरी योग की वजह से व्यापार में लगातार उन्नति हासिल होगी। आपकी वित्तीय स्थिति में जबरदस्त सुधार आने की संभावना बन रही है। भाग्य के बलबूते आपके कार्य बनते चले जाएंगे। व्यापर और प्रॉपर्टी में लाभ मिलेगा। वाहन और जमीन की खरीदारी होने के योग बने हुए हैं। मित्रों के साथ मिलकर नया काम शुरू कर सकते हैं। कुल मिलाकर यह शुभ योग आपके लिए बेहतर साबित होने वाला है।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

मीन राशि वाले जातकों को मिला-जुला फल मिलेगा। बिजनेस और इंवेस्टमेंट की टेंशन थोड़ी कम हो सकती है। आप जितनी मेहनत करेंगे उसी के अनुसार फल की प्राप्ति होगी। विद्यार्थी वर्ग के लोग पढ़ाई में ध्यान दें। किसी प्रतियोगी परीक्षा के लिए आपको कड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है। मनोरंजन के साधनों में अधिक धन खर्च होने की संभावना बन रही है। सरकारी नौकरी कर रहे लोगों का अचानक ट्रांसफर हो सकता है, जिससे आप का कामकाज प्रभावित होगा। माता-पिता का आशीर्वाद मिलेगा।