Site icon NamanBharat

होली के बाद बनेगा गजलक्ष्मी योग, इन राशियों के आएंगे अच्छे दिन, खत्म होगी शनि की साढ़े साती, मिलेगा बंपर लाभ

ज्योतिष के जानकारों का ऐसा बताना है कि हर ग्रह एक निश्चित समय अवधि पर अपनी राशि बदलते रहते हैं, जिसकी वजह से कई प्रकार के शुभ और अशुभ योग का निर्माण होता है। वहीं 8 मार्च को होली का त्यौहार आने वाला है, जिसके बाद एक योग का निर्माण होने जा रहा है। ज्योतिषियों की मानें, तो होली के बाद 22 अप्रैल 2023 को देव गुरु बृहस्पति गोचर करने वाले हैं। वर्तमान समय में गुरु मीन राशि में विराजमान है और अप्रैल में गोचर करके मेष राशि में प्रवेश कर लेंगे।

मेष राशि में चंद्रमा पहले से ही विराजमान हैं। ऐसे में गुरु और चंद्रमा के साथ होने से गजलक्ष्मी योग बनने जा रहा है। यह गजलक्ष्मी योग कई राशि वाले लोगों के लिए बहुत ही शुभ रहेगा। इन 3 राशि वाले लोगों को गजलक्ष्मी योग बनने से बहुत ज्यादा लाभ मिलने वाला है। इन लोगों को बहुत धन और सुख समृद्धि प्राप्त होगी। आखिर होली के बाद बन रहे गजलक्ष्मी योग से किन राशि वाले लोगों को लाभ होने वाला है? चलिए जानते हैं इसके बारे में…

इन राशि वालों को गजलक्ष्मी योग कराएगा लाभ

मेष राशि

बृहस्पति को ग्रहों का देवता माना जाता है। ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक गजलक्ष्मी योग बनने से मेष राशि वाले लोगों को अच्छे परिणाम प्राप्त हो सकते हैं। जो लोग काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश में इधर-उधर भटक रहे थे, उन लोगों को सफलता हासिल होगी। कार्य क्षेत्र में सराहना मिल सकती है। शिक्षा के क्षेत्र में विद्यार्थियों को सफलता प्राप्ति के योग बन रहे हैं। प्रेम संबंधों के लिए भी यह समय बहुत ही अनुकूल रहेगा। जिन लोगों का विवाह नहीं हो पा रहा है, उन्हें विवाह के योग बनेंगे। दांपत्य जीवन अच्छा रहेगा। किस्मत का पूरा साथ मिलेगा, जिससे आपके काम बनने लगेंगे। काफी लंबे समय से अटका हुआ काम भी पूरा हो जाएगा। आमदनी में बढ़ोतरी होने के योग हैं।

मिथुन राशि

जिन लोगों की मिथुन राशि है, उनके लिए भी गजलक्ष्मी योग बहुत ही शुभ साबित होगा। आपको गजलक्ष्मी राजयोग बहुत लाभ देगा। इस राशि वाले लोगों की आमदनी में बढ़ोतरी होगी। पुराने निवेश से भी लाभ हो सकता है। कारोबार में तगड़ा मुनाफा हो सकता है। नौकरी में प्रमोशन-इंक्रीमेंट मिलने की संभावना है। समाज में मान प्रतिष्ठा बढ़ेगी। दांपत्य जीवन में खुशियां आएंगी। सिंगल लोगों के जीवन में भी कोई खास व्यक्ति दस्तक दे सकता है, जिनके साथ आप एक मजबूत रिश्ते की शुरुआत करने का विचार बना सकते हैं।

धनु राशि

धनु राशि वाले लोगों को गजलक्ष्मी योग बनने से अचानक धन लाभ होने के योग हैं। आय के नए स्‍त्रोत बनेंगे। कारोबारियों को व्यापार में सफलता हासिल होगी। वहीं प्रेम संबंधों में में मधुरता देखने को मिलेगी। आय के नए-नए स्रोत बनेंगे। निवेश से लाभ होने के योग हैं। नौकरी करने वाले लोगों के लिए भी यह समय बहुत ही अच्छा साबित होगा। तरक्की मिलने के योग बन रहे हैं। दांपत्य जीवन में खुशियां आएंगी। लव लाइफ में प्रेम बढ़ेगा। विद्यार्थियों को शिक्षा में रुकावट के बावजूद आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। विदेश जाकर पढ़ाई करने का सपना पूरा हो सकता है।

 

 

 

 

Exit mobile version