बुधवार के इन उपायों से गणेश जी होंगे प्रसन्न, नहीं होगी पैसो की किल्लत, दूर होंगे कष्ट

हिंदू धर्म शास्त्रों के अनुसार देखा जाए तो बुधवार का दिन विघ्नहर्ता श्री गणेश जी की पूजा अर्चना के लिए सबसे शुभ दिन माना गया है। अगर इस दिन गणेश जी की विशेष पूजा अर्चना की जाए तो इससे व्यक्ति के जीवन की बहुत सी परेशानियां दूर हो सकती हैं। ऐसा कहा जाता है कि इस दिन गणेश जी की पूजा की जाए तो इससे गणपति बप्पा आसानी से प्रसन्न हो जाते हैं। अगर बुधवार के दिन कुछ साधारण से उपाय किए जाए तो इससे व्यक्ति को विद्या, बुद्धि, विवेक की प्राप्ति हो सकती है।

आज हम आपको भगवान गणेश जी की विशेष कृपा प्राप्त करने के लिए बुधवार के कुछ सरल उपाय बताने जा रहे हैं, जिनको करके आप विघ्नहर्ता गणेश जी का आशीर्वाद प्राप्त कर सकते हैं और आपके जीवन की बहुत सी परेशानियां समाप्त हो सकती हैं।

बुधवार के उपाय | Budhvar Ke Upay

1. गणेश जी को प्रसाद के तौर पर साबुत मूंग के साथ धनिया का चूरमा अर्पित करें

बुधवार के दिन एक सरल उपाय से आप भगवान गणेश जी की खास कृपा प्राप्त कर सकते हैं। आप गणेश जी की पूजा के दौरान इनको साबुत मूंग के साथ धनिया का चूरमा प्रसाद के रूप में अर्पित कीजिए। धार्मिक मान्यता अनुसार ऐसा करने से भगवान गणेश जी अत्यंत प्रसन्न होते हैं।

2. भगवान गणेश जी को हरी घास यानी दूर्वा अर्पित करें

यदि आप चाहते हैं कि आपको जीवन में धन का सुख मिले तो आप गणेश जी को बुधवार के दिन हरे घास यानी दूर्वा जरूर अर्पित कीजिए। अगर आप यह साधारण सा उपाय कर लेते हैं तो इससे आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। बुधवार के दिन आप पांच दुर्वा गणेश जी को अर्पित कर सकते हैं। आप ऐसा हर बुधवार को करें, इससे बुद्धि और ज्ञान की भी प्राप्ति होती है।

3. गणेश अथर्वशीर्ष का पाठ करें

अगर आप सभी प्रकार के दोषों से मुक्ति प्राप्त करना चाहते हैं तो ऐसी स्थिति में आप गणेश अथर्वशीर्ष का पाठ कीजिए। बुधवार के दिन गणपति स्त्रोत का पाठ करने से व्यवहारिक जीवन के कष्टों से मुक्ति मिलती है इतना ही नहीं बल्कि आने वाली सभी बाधाएं भी दूर हो जाती हैं।

4. बुधवार को तिलक लगाएं

अगर आप अपनी मनोकामनाओं को पूरा करना चाहते हैं तो बुधवार के दिन गाय के घी में सिंदूर मिलाकर भगवान गणेश जी के माथे पर तिलक लगाइए और खुद भी यह तिलक अपने माथे पर लगाएं। यदि आप इस उपाय को करते हैं तो इससे आपकी अधूरी मनोकामनाएं जल्द से जल्द भगवान गणेश जी पूरी करेंगे, इतना ही नहीं बल्कि इस उपाय को करने से धन वैभव की प्राप्ति होती है।

5. बुधवार को करें दान

शास्त्रों में इस बात का उल्लेख किया गया है कि व्यक्ति को अपने सामर्थ्य अनुसार कुछ ना कुछ चीजें जरूरतमंद लोगों को दान अवश्य करनी चाहिए, इससे व्यक्ति को शुभ फल की प्राप्ति होती है। अगर आप बुधवार के दिन जरूरतमंद लोगों को अपनी क्षमता से कुछ चीजें दान करते हैं तो इससे भगवान गणेश जी की विशेष कृपा आपके ऊपर बनी रहेगी। ऐसा बताया जाता है कि व्यक्ति जितना दान करता है उससे कई गुना अधिक उसको फल मिलता है।