ग्रह-नक्षत्रों की शुभ चाल से इन 6 राशियों पर गणेश-लक्ष्मी हुईं मेहरबान, दूर होगी धन की परेशानी

ग्रह-नक्षत्रों की लगातार बदलती स्थिति मनुष्य के जीवन, परिवार, नौकरी, व्यापार पर प्रभाव डालती है। यदि ग्रहों की चाल किसी व्यक्ति की कुंडली में ठीक है तो इसकी वजह से हर तरफ से शुभ नतीजे मिलते हैं, परंतु ग्रहों की चाल ठीक ना होने के कारण जीवन में बहुत सी परेशानियां आने लगती हैं। आपको बता दें कि कुछ राशियों के लोगों की कुंडली में ग्रह-नक्षत्रों की शुभ चाल की वजह से भगवान गणेश और माता लक्ष्मी जी की कृपा दृष्टि इनके ऊपर बनी रहेगी। धन से जुड़ी हुई परेशानियों से छुटकारा मिलेगा और कैरियर में तरक्की के मार्ग हासिल होंगे। आखिर यह भाग्यशाली राशियों के लोग कौन से हैं? चलिए जानते हैं इनके बारे में।

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

मेष राशि वाले लोग अपनी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों को ठीक प्रकार से पूरा करेंगे। भगवान गणेश और माता लक्ष्मी जी की कृपा से आमदनी बढ़ेगी। करियर में आगे बढ़ने के बहुत से मार्ग मिल सकते हैं। आपका उधार दिया गया पैसा वापस मिलेगा। विद्यार्थी वर्ग के लोग किसी प्रतियोगी परीक्षा के लिए जमकर मेहनत करेंगे, जिसका आपको अच्छा नतीजा मिलने वाला है। खान-पान में रुचि बढ़ेगी। सामाजिक क्षेत्र में आप बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। समाज में नए लोगों से जान-पहचान बढ़ सकती है, जिसका आपको भविष्य में फायदा मिलेगा।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

वृषभ राशि वाले जातकों का भविष्य सुरक्षित रहेगा। घर-परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत बनाने में आप अहम भूमिका निभाने वाले हैं। भगवान गणेश और माता लक्ष्मी जी की कृपा से बेरोजगार लोगों को अच्छी कंपनी में नौकरी का प्रस्ताव मिल सकता है। कार्यस्थल में आप अच्छा व्रत प्रदर्शन करेंगे। व्यापार में कोई बड़ी डील फाइनल हो सकती है। स्वास्थ्य में सुधार आएगा। माता-पिता का पूरा सहयोग मिलेगा। संतान की तरफ से अचानक खुशखबरी मिलने की संभावना बन रही है।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

मिथुन राशि वाले जातकों को अपनी फिजूलखर्ची पर लगाम रखना होगा। घरेलू जरूरतों के पीछे अधिक पैसा खर्च हो सकता है। ऑफिस के कामकाज आप समय पर पूरे कीजिए। साथ काम करने वाले लोगों से मतभेद होने की संभावना बन रही है। आपको अपनी वाणी और गुस्से पर काबू रखना होगा। आप किसी भी प्रकार के वाद-विवाद को बढ़ावा ना दें। नया काम शुरू करने के लिए समय ठीक नहीं है। किसी पुरानी चिंता की वजह से आप काफी मायूस रहेंगे। वाहन प्रयोग में लापरवाही ना करें।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

कर्क राशि वाले जातको की आमदनी में इजाफा होगा। नौकरी के क्षेत्र में उच्च पद की प्राप्ति हो सकती है। भगवान गणेश और माता लक्ष्मी जी की कृपा से पारिवारिक परेशानियां दूर होंगी। किसी महत्वपूर्ण काम में लाभ की स्थिति बन रही है। सगे-संबंधियों का पूरा सहयोग मिलेगा। आप महत्वपूर्ण कामों को समय पर निपटा सकते हैं। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी। आप किसी धार्मिक कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

सिंह राशि वाले जातकों का बैंक बैलेंस बढ़ता हुआ नजर आ रहा है। भगवान गणेश और माता लक्ष्मी जी की कृपा से परिवार की बिगड़ी हुई आर्थिक स्थिति सुधर सकती है। आपकी सोच सकारात्मक रहेगी। कार्यप्रणाली में सुधार आएगा। अच्छे लोगों का साथ मिलेगा। आप समाज में लोकप्रियता हासिल करेंगे। छात्रों को किसी प्रतियोगिता में सफलता हासिल हो सकती है। व्यापार में विस्तार होने की संभावना बन रही है। कामकाज से जुड़ी हुई सभी परेशानियां दूर होंगी।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

कन्या राशि वाले जातकों को किसी काम के सिलसिले में अधिक मेहनत करनी पड़ेगी। आपको अपने परिवार और कार्य के बीच अच्छा तालमेल बनाकर चलना होगा। आप कुछ जरूरतमंद लोगों की सहायता कर सकते हैं। पुराने मित्रों से मुलाकात होगी, जिससे आपकी पुरानी यादें ताजा होंगी। जीवन साथी के साथ अच्छे तालमेल बने रहेंगे। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को ठीक प्रकार से समझेगा। प्रेम जीवन में उतार-चढ़ाव आने की संभावना बन रही है, इसलिए आप संभल कर रहें।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

तुला राशि वाले जातकों का समय कठिन रहेगा। किसी महत्वपूर्ण काम में निराशा हाथ लग सकती है। मानसिक बेचैनी बनी रहेगी। आप किसी भी लंबी दूरी की यात्रा पर जाने से बचें। आपको अपने लक्ष्य पर फोकस बनाए रखना होगा। व्यापारी वर्ग के लोगों को यही सलाह दी जाती है कि आप धन का लेनदेन बहुत सोच-समझकर कीजिए अन्यथा आपको नुकसान हो सकता है। स्वास्थ्य के प्रति आप बिल्कुल भी लापरवाही ना करें अन्यथा आगे चलकर बुरा नतीजा देखना पड़ेगा। ससुराल पक्ष से संबंध बेहतर रहेंगे।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

वृश्चिक राशि वाले जातकों का मन भगवान की आराधना में अधिक लगेगा। आप परिवार के लोगों के साथ किसी धार्मिक स्थल की यात्रा पर जा सकते हैं। बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। व्यापार में आप कुछ बदलाव करने की कोशिश कर सकते हैं। सामाजिक कार्यों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। आप आर्थिक योजनाओं पर सोचेंगें। आप बेवजह का तनाव लेने से बचें। अत्यधिक तनाव वर्तमान समय के लिए ठीक नहीं रहेगा।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

धनु राशि वाले जातकों को जिम्मेदारियों का भार कुछ अधिक परेशान कर सकता है। परिवार की जरूरतें बढ़ सकती है, जिसको पूरा करने की आप पूरी कोशिश करेंगे। ऑफिस में भविष्य के कार्यों की योजनाओं के लिए मीटिंग होने की संभावना बन रही है, जिसमें आप महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले हैं। आप अपने शब्दों पर ध्यान दीजिए। किसी के साथ बातचीत करने के दौरान गलत शब्दों का प्रयोग ना करें अन्यथा विवाद हो सकता है। आपको कहीं भी पूंजी निवेश करने से बचना होगा। स्वास्थ्य पर ध्यान दीजिए।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

मकर राशि वाले जातकों की किस्मत मजबूत रहेगी। हर क्षेत्र में भाग्य सपोर्ट करने वाला है। आप अपनी सकारात्मक सोच से जीवन में लगातार सफलता की तरफ आगे बढ़ेंगे। नौकरी के क्षेत्र में आपका रुतबा बढ़ेगा। आप अपनी तेज बुद्धि से अच्छा लाभ प्राप्त कर सकते हैं। आप कोई नया व्यापार आरंभ करेंगे, जिसका आपको अच्छा लाभ मिलने वाला है। बड़े बुजुर्गों का मार्गदर्शन आपके जीवन में नया बदलाव ला सकता है। माता-पिता का आशीर्वाद मिलेगा। छोटे भाई-बहनों के साथ आपके तालमेल बेहतर रहेंगे।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

कुंभ राशि वाले जातकों को कामकाज के सिलसिले में नई-नई बातें पता लग सकती हैं, जो आपके लिए फायदेमंद साबित होगी। आपके द्वारा की गई यात्रा सफल रहेगी। आप अपनी किसी पुरानी योजना को सफल कर सकते हैं। आप अपने विरोधियों को परास्त करेंगे। मार्केटिंग से जुड़े हुए लोगों को भारी मुनाफा मिल सकता है। आर्थिक क्षेत्र में आपको तरक्की हासिल होगी। पारिवारिक माहौल खुशहाल रहेगा।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

मीन राशि वाले जातकों का समय थोड़ा कठिन रहेगा। किसी काम के चलते आपको अधिक मेहनत और भागदौड़ करनी पड़ सकती है। आप अपनी जिम्मेदारियों को अनदेखा ना करें। व्यापार में आप निवेश करने का विचार बना सकते हैं, परंतु सबसे पहले अनुभवी लोगों की सलाह अवश्य लें अन्यथा हानि हो सकती है। जीवन साथी के साथ किसी बात को लेकर नोकझोंक होने की संभावना बन रही है। लव लाइफ अच्छी रहेगी।