39 की उम्र में मां बनीं गौहर खान, घर में गूंजी बेटे की किलकारी

गौहर खान टीवी इंडस्ट्री की जानी-मानी अभिनेत्री हैं। गौहर खान आज अपने खूबसूरत लुक्स के साथ-साथ अपनी दिलकश अदाओं और बेहतरीन अभिनय से खूब सफलता और लोकप्रियता हासिल कर चुकी हैं, जिस वजह से उन्हें आज अपनी प्रोफेशनल लाइफ और पर्सनल लाइफ दोनों को ही लेकर कई बार मीडिया और लाइमलाइट में देखा जाता है। गौहर खान सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं और वह सोशल मीडिया के जरिए अपनी तस्वीरें-वीडियो और लाइफ से जुड़ी तमाम अपडेट्स को शेयर करती रहती हैं।

वही गौहर खान के लिए यह उत्सव का समय है। जी हां, गौहर खान और जैद दरबार के घर नन्हे मेहमान ने कदम रखा है। गौहर खान और जैद दरबार अब माता-पिता बन गए हैं। इस कपल ने 10 मई को अपने पहले बच्चे का एक साथ स्वागत किया। उन्होंने अपने फैंस और शुभचिंतकों के साथ इस बड़ी खुशखबरी को सोशल मीडिया पर साझा किया है। गौहर खान की डिलीवरी 10 मई को हुई है, पर एक्ट्रेस ने यह जानकारी 11 मई को अपने फैंस को दी है।

गौहर खान ने बेटे को दिया जन्म

39 साल की उम्र में गौहर खान मां बन गई हैं। गौहर खान ने बेटे को जन्म दिया है। 11 मई 2023 को गौहर खान ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर प्यारे बच्चे के आगमन की घोषणा की। पिक्चर नोट में गौहर खान ने खुलासा किया कि लड़का हुआ है। गौहर खान ने पोस्ट शेयर कर लिखा कि “यह एक लड़का है। सलाम ऊ अलैकुम हमारी सुंदर दुनिया, हमारी खुशी का बंडल आ गया है। 10 मई 2023 को हमें एहसास हुआ कि वास्तव में खुशी का क्या मतलब है। हमें बेटा हुआ है। सभी को उनके प्यार और प्रार्थनाओं के लिए धन्यवाद देते हैं। आभारी और नए माता-पिता जैद और गौहर।”

गौहर खान और जैद दरबार के इस ऐलान के बाद लोग जमकर उन्हें बधाई दे रहे हैं। अभिनेता विक्रांत मैसी ने कमेंट किया “आप दोनों को बहुत-बहुत मुबारक खुश रहें।” किश्वर मर्चेंट ने लिखा “माशाअल्लाह, बधाई हो दोस्तों।”

प्रेग्नेंसी की घोषणा

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Gauahar Khan (@gauaharkhan)


आपको बता दें कि गौहर खान और जैद दरबार ने पिछले साल दिसंबर में प्रेगनेंसी की घोषणा करने के लिए एक एनिमेटेड रील शेयर की थी। इस मजेदार वीडियो में लिखा “जब Z, G से मिला तो एक दो हो गया। हम जल्द ही तीन होंगे। इस खूबसूरत यात्रा में आप सभी की प्रार्थना और आशीर्वाद चाहते हैं।”

गौहर खान और जैद दरबार की शादी

आपको बता दें कि गौहर खान और जैद दरबार की उम्र में 12 साल का अंतर है। दोनों ने साल 2020 में शादी रचाई थी। कथित तौर पर दोनों की मुलाकात लॉकडाउन के दौरान किराने का सामान खरीदने के दौरान हुई थी। दोनों में चैटिंग होने लगी और दोस्ती जल्द ही प्यार में बदल गई। उन्होंने 5 नवंबर को सगाई की और 25 दिसंबर, 2020 को शादी कर ली।

बताते चलें कि गौहर खान लंबे समय से इंडस्ट्री का हिस्सा हैं और इश्कजादे, रॉकेट सिंह: सेल्समैन ऑफ द ईयर, बेगम जान जैसी कई फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। उन्होंने झलक दिखला जा 3, बिग बॉस 7, और खतरों के खिलाड़ी 5 जैसे रियलिटी शो में भी भाग लिया। गौहर खान टीवी का विवादित शो बिग बॉस 7 की विजेता भी बनी।