गायत्री मंत्र को जपने से जीवन में आने वाले संकट होते हैं दूर, जानिए कब और कैसे करें जाप

गायत्री मंत्र का जाप एक ऐसा उपाय है जिससे व्यक्ति के जीवन में आने वाली सभी परेशानियां दूर हो सकती हैं। शास्त्रों में भी मंत्रों को बहुत ही शक्तिशाली और चमत्कारी बताया गया है। गायत्री मंत्र सबसे ज्यादा प्रभावी मंत्रो में से एक मंत्र है, जिसके जाप से बहुत ही जल्दी शुभ फल की प्राप्ति होती है। गायत्री मंत्र में बहुत ताकत है। अगर इसका जाप सही तरह और सही समय पर किया जाए तो इससे जीवन की सारी परेशानियां दूर होती हैं। वर्तमान समय में लोग काफी तनाव में रहते हैं। जब व्यक्ति के जीवन में परेशानियां उत्पन्न होती हैं। तो उसको कुछ भी नजर नहीं आता है और खुद को अकेला महसूस करने लगता है। ऐसे में गायत्री मंत्र का जाप बेहद कारगर साबित हो सकता है।

गायत्री मंत्र में इतनी शक्ति बताई जाती है कि व्यक्ति के जीवन की एक नहीं बल्कि कई परेशानियां दूर हो सकती हैं। आज हम आपको इस लेख के माध्यम से गायत्री मंत्र जप का समय, गायत्री मंत्र जप की विधि और इसके फायदों के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं।

गायत्री मंत्र-

ॐ भूर्भुव: स्व:

तत्सवितुर्वरेण्यं

भर्गो देवस्य धीमहि।

धियो यो न: प्रचोदयात्।।

गायत्री मंत्र जप का समय

  • अगर गायत्री मंत्र का जाप कर रहे हैं तो इसका सही समय का पता होना बहुत ही जरूरी है। आपको बता दें कि गायत्री मंत्र के लिए तीन समय बताए गए हैं। गायत्री मंत्र जप का पहला समय सुबह का है। आप सुबह सूर्य उदय से थोड़ी देर पहले गायत्री मंत्र का जाप शुरू कर सकते हैं और सूर्य उदय के पश्चात तक जाप करें।
  • दूसरा गायत्री मंत्र का समय दोपहर का है। दोपहर में आप गायत्री मंत्र का जाप कर सकते हैं।
  • तीसरा गायत्री मंत्र का समय शाम को सूर्यास्त के कुछ देर पहले का है। सूर्यास्त से पहले मंत्र जाप शुरू कीजिए और सूर्यास्त के कुछ देर बाद जाप करें। आपको इस बात का ध्यान रखना होगा कि अगर आप संध्याकाल में अतिरिक्त गायत्री मंत्र का जाप कर रहे हैं तो मौन रहकर या मानसिक रूप से करना चाहिए। गायत्री मंत्र जप अधिक तेज आवाज में ना करें।

गायत्री मंत्र जप विधि

  • जाप करने से पहले आपको स्नान आदि से निवृत्त होकर खुद को पवित्र कर लीजिए।
  • गायत्री मंत्र का जाप कर रहे हैं तो आपको इसके लिए रुद्राक्ष की माला का प्रयोग करना होगा।
  • गायत्री मंत्र जप की संख्या कम से कम 108 होनी चाहिए।
  • गायत्री मंत्र का जाप करने के दौरान आप इस बात का ध्यान रखें कि घर के मंदिर में या फिर किसी पवित्र स्थान पर गायत्री माता का ध्यान करते हुए मंत्र का जाप करें।

गायत्री मंत्र के फायदे

  • गायत्री मंत्र के जाप से उत्साह एवं सकारात्मकता में वृद्धि होती है।
  • गायत्री मंत्र के जाप से धर्म और सेवा जैसे कामों में अधिक मन लगता है।
  • व्यक्ति में आशीर्वाद देने की शक्ति बढ़ती है।
  • गायत्री मंत्र के जाप से स्वप्न सिद्धि प्राप्त होती है।
  • गायत्री मंत्र का जाप किया जाए तो इससे क्रोध शांत रहता है।
  • गायत्री मंत्र के जाप से त्वचा में चमक आती है।
  • गायत्री मंत्र का जाप किया जाए तो सभी बुराइयों से मन दूर हो जाता है।
  • गायत्री मंत्र के जाप से आर्थिक स्थिति मजबूत बनती है।
  • गायत्री मंत्र के जाप से घर परिवार में सुख-शांति बनी रहती है।