हरभजन सिंह-गीता बसरा दूसरी बार बने माता-पिता, दोनों बच्चों की क्यूट तस्वीर शेयर कर बताया बेटे का नाम

भारतीय क्रिकेटर हरभजन सिंह और उनकी पत्नी गीता बसरा दूसरी बार माता-पिता बन गए हैं। 10 जुलाई को उनके घर नन्हा मेहमान आया है। अभिनेत्री गीता बसरा ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपने बेटे के साथ अपनी बेटी हिनाया की एक बहुत प्यारी सी तस्वीर शेयर की है और इस पोस्ट के माध्यम से उन्होंने अपने बेटे का नाम फैंस को बताया है। फैंस भी बच्चे की एक झलक पाने के लिए बेताब थे, इसी बीच गीता बसरा ने इस नन्हे मेहमान की तस्वीर शेयर कर उसके नाम की घोषणा की है।

आपको बता दें कि भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी ऑफ स्पिन गेंदबाज हरभजन सिंह और अभिनेत्री गीता बसरा की पहले एक बेटी है जिसका नाम हिनाया है। हिलाया का जन्म 2016 में हुआ था। हरभजन सिंह ने 10 जुलाई 2021 को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक नोट साझा किया था जिसमें उन्होंने दूसरी बार पिता बनने की जानकारी दी थी।

हरभजन सिंह ने इस नोट में लिखा था कि “एक नया छोटा हाथ, जिसे हमें पकड़ना है, उसका प्यार महान है, सोने जैसे बहुमूल्य हैं। एक बहुत खूबसूरत तोहफा, बहुत स्पेशल और प्यारा है। हमारा दिल भर आया है। हमारी जिंदगी पूरी हो गई। हम भगवान को शुक्रिया करते हैं, जिन्होंने हमें एक हेल्दी बेबी का वरदान दिया।” हरभजन सिंह ने अपनी इस पोस्ट में आगे यह लिखा है कि “गीता और बेबी दोनों स्वस्थ हैं। हम इस खुशी के साथ बहुत उत्साहित हैं जिसकी खुशी हम अपने शुभचिंतकों के साथ शेयर करने के लिए प्रसन्न हैं, जिन्होंने बहुत प्यार और सपोर्ट किया है।”

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Geeta Basra (@geetabasra)

अब गीता बसरा ने 26 जुलाई 2021 को अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक बेहद खूबसूरत तस्वीर शेयर की है, जिसमें देखा जा सकता है कि हरभजन सिंह और गीता बसरा की बेटी हिनाया अपने छोटे भाई को गोद में लिए हुए नजर आ रही है। इस तस्वीर में हरभजन सिंह-गीता बसरा के दोनों बच्चे बेहद क्यूट लग रहे हैं। वैसे इस तस्वीर में उनके बेटे का चेहरा नजर नहीं आ रहा है।

इस तस्वीर को शेयर करते हुए गीता बसरा ने अपने बेटे का नाम बताया है। उन्होंने कैप्शन में लिखा है कि “हीर के वीर से परिचय करा रही हूं। जोवान वीर सिंह प्लाहा।” अभिनेत्री के कैप्शन से साफ़ मालूम हो रहा है कि उनके बेटे का नाम जोवान वीर सिंह प्लाहा है। आपको बता दें कि हरभजन सिंह का पूरा नाम हरभजन सिंह प्लाहा है। घर में आए नन्हे मेहमान की वजह से हरभजन सिंह, गीता बसरा और उनकी बेटी हिनाया तीनों ही बहुत खुश हैं। गीता बसरा के इस पोस्ट पर लगातार लोगों की प्रतिक्रिया आ रही है।

लोग उन्हें लगातार बधाई दे रहे हैं और बहुत कम समय में उनके पोस्ट का कमेंट सेक्शन इमोजी और बधाई से भर गया है। सभी फैंस अपने-अपने अंदाज में बधाई दे रहे हैं। इस क्यूट तस्वीर को फैंस के द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है और लोग खूब प्यार बरसा रहे हैं।

बताते चलें कि क्रिकेटर हरभजन सिंह और अभिनेत्री गीता बसरा ने एक-दूसरे को काफी लंबे वक्त तक डेट किया था, जिसके बाद उन्होंने 29 अक्टूबर 2015 को शादी कर ली थी। शादी के करीब एक साल बाद साल 2016 में उनके घर में बेटी ने जन्म लिया, जिसका नाम हिनाया है और अब बेटी हिनाया बड़ी बहन बन चुकी है। सभी नन्हे मेहमान के आने पर बेहद खुश हैं।