राजस्थानी लड़के के प्यार में दीवानी हुई जर्मनी की लड़की, हिंदू रीति-रिवाज से रचाई शादी, ऐसे हुई थी मुलाकात

ऐसा कहा जाता है कि प्यार करने वाले अपने प्यार को पाने के लिए कुछ भी करने को तैयार हो जाते हैं। अपने प्यार के लिए लोग दुनिया से लड़ने के लिए भी तैयार हो जाते हैं। हम सभी ने प्यार की बहुत सी कहानियां सुनी होंगी। इसी बीच आज हम एक ऐसी प्रेम कहानी के बारे में बताने वाले हैं जिसकी चर्चा इन दिनों खूब हो रही है। दरअसल, राजस्थान के लड़के को जर्मनी की लड़की अपना दिल दे बैठी और आखिर में यह विवाह के बंधन में बंध गए।

दरअसल, आज हम आपको जिस प्रेम कहानी के बारे में बता रहे हैं यह राजस्थान के पुष्कर से सामने आई है। यहां के रहने वाले सागर गुर्जर पढ़ाई करने के लिए जर्मनी गए हुए थे। जर्मनी जाकर सागर की वहां रहने वाली मेलिनी से दोस्ती हो गई थी और धीरे-धीरे इनकी दोस्ती प्यार में तब्दील हो गई और आखिर में इनका प्यार शादी तक पहुंच गया। राजस्थान के पुष्कर में सागर ने मेलिनी से शादी की।

ऐसे हुई थी दोनों की मुलाकात

सागर गुर्जर साल 2015 में पढ़ाई करने के लिए जर्मनी गए हुए थे। इसी दौरान सागर और मेलिनी की मुलाकात एक इवेंट में हुई थी। इसके बाद इन दोनों की दोस्ती हो गई। धीरे-धीरे इन दोनों में प्यार भी हो गया और प्यार शादी तक पहुंच गई। दोनों ने पुष्कर में हिंदू रीति-रिवाज से शादी रचाई। टूटी-फूटी हिंदी बोलते हुए विदेशी दुल्हन मेलिनी का कहना है कि उन्हें भारतीय कल्चर पसंद है। वह अब हिंदी सीख रही हैं।

मेलिनी सीख रही हैं हिंदी बोलना

आपको बता दें कि सागर गुर्जर मसूदा के पास के छोटे से गांव शिवपुरी के रहने वाले हैं। जब सागर और मेलिनी एक दूसरे से प्यार करने लगे तो दोनों की खुशी को देखकर दोनों के परिवार वाले भी इस शादी के लिए राजी हो गए। मेलिनी अभी टूटी-फूटी हिंदी बोलती हैं और वह हिंदी बोलने का पूरा प्रयास कर रही हैं।

मेलिनी का ऐसा कहना है कि वह हिंदी बोलना सीख रही हैं। सागर और मेलिनी की शादी पुष्कर के एक होटल में आयोजित हुई थी। यहाँ सागर गुर्जर और जर्मनी की रहने वाली मेलिनी की शादी धूमधाम से हुई। मेलिनी को भारतीय मिठाइयों का नाम भी याद है और उनको यह मिठाइयां पसंद भी हैं। मेलिनी का ऐसा कहना है कि भारतीय रीति-रिवाज, भारतीय परिधान, गहने भी उनको पसंद हैं।

दोनों की प्रेम कहानी चली 4 साल तक

जब सागर जर्मनी पढ़ाई करने के लिए गए हुए थे तो वहां पर मेलिनी से उन्हें प्यार हो गया था और इन दोनों की लव स्टोरी 4 साल तक चली। उसके बाद घर वालों ने इन दोनों की खुशी के लिए यह रिश्ता स्वीकार किया और दोनों की शादी करने की तैयारी में लग गए। अब दोनों ने हिंदू रीति-रिवाज से तीर्थ नगरी पुष्कर में ब्याह रचा लिया। गुर्जर समाज के नेता और एडवोकेट भोमराज गुर्जर का ऐसा बताना है कि दूल्हा-दुल्हन के परिवार वाले इस शादी से बहुत खुश हैं।

जर्मनी से आई युवतियां महिला संगीत में हुई शामिल

आपको बता दें कि शादी समारोह के लिए 2 दिन से तैयारियां चल रही हैं। सबसे पहले मेहंदी और हल्दी की रस्म निभाई गई और महिला संगीत भी रखा गया, जिसमें जर्मन से आई विदेशी युवतियां और दुल्हन के अलावा मसूदा के शिवपुरी से आए ग्रामीण शामिल हुए। सभी मिलकर इस आयोजन का जमकर आनंद उठाते हुए नजर आए।