लड़की बनी दूल्हा, अपनी सहेली संग रचाई शादी! फिर घरवालों के सामने किया ऐसा काम, वायरल हुआ Video

शादी को बहुत ही पवित्र बंधन माना जाता है, जो दो लोगों को आपस में जोड़ता है। शादी के बाद दूल्हा-दुल्हन के जीवन में कई बदलाव आते हैं। शादी के बंधन में बंधने के बाद लोग अपने नए जीवन की शुरुआत करते हैं। शादी एक ऐसा बंधन है जिसमें दो दिल एक हो जाते हैं। जैसा कि हम सभी लोग जानते हैं आपस में प्यार करने वाले कपल का शादी करना दिन पर दिन आम बात हो चुकी है।

ऐसी कई खबरें सुनने को मिलती हैं, जिसमें लड़का और लड़की दुनिया के बनाए गए पाबंदियों को तोड़कर शादी कर लेते हैं। लेकिन क्या आपने कभी ऐसा देखा है कि एक सहेली अपनी सहेली से दूल्हा बनकर शादी कर रही हो। जी हां, सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें देखा जा सकता है कि दो लड़कियों ने आपस में ही शादी कर ली।

भारतीय समाज में शादी को सबसे ज्यादा महत्व दिया जाता है। शादी में कई प्रकार की रस्में निभाई जाती हैं। हिंदू रीति-रिवाज में कई सारी मान्यताएं हैं और अलग-अलग राज्यों में शादियां संपन्न होती हैं। इसी बीच शादी का ऐसा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद आप भी हैरत में पड़ जाएंगे। जी हां, इस वीडियो में दो सहेली एक-दूसरे से शादी करती हुई दिख रही हैं।

लड़की ने दूल्हा बनकर सहेली संग लिए सात फेरे!

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में दो लड़कियों को आपस में शादी करते हुए देखा जा सकता है। एक लड़की दूल्हे की ड्रेस पहनी हुई नजर आ रही है। उसने दूल्हे की तरह सेहरा पहन रखा है और शेरवानी मोजड़ी पहने हुए नजर आ रही है। वहीं दूसरी लड़की दुल्हन के गेटअप में दिखाई दे रही है। दूसरी लड़की ने दुल्हन की तरह ही अपना साज-श्रृंगार किया हुआ है। दुल्हन वाले कपड़े में वह बहुत सुंदर लग रही है।

वीडियो में देखा जा सकता है कि जो लड़की दूल्हा बनी हुई है, उसका स्वागत किया जा रहा है और फिर जयमाला रस्म होती है। इसके बाद एक दादी अम्मा अग्नि को साक्षी मानकर दोनों को सात फेरे दिलवाती हैं। दोनों की शादी संपन्न हो जाती है तो अग्नि के सामने बैठ जाती हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि लड़कियों के परिवार वाले भी इस शादी में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हुए नजर आ रहे हैं।

इन लड़कियों की घरवालों ने मिलकर करवाई शादी

आप लोग इस वीडियो में देख सकते हैं कि शादी की रस्में पूरी होने के बाद दूल्हा बनी लड़की और दुल्हन को घरवालों ने गोद में उठा लिया और फोटो खिंचवाते हैं। इस कुछ सेकंड के वीडियो को देखने के बाद ऐसा मालूम होता है कि दो लड़कियों ने आपस में शादी कर ली है। लेकिन वीडियो को देखने के बाद यूजर्स ने इसे एक रिचुअल्स बताया और कहा कि ऐसा कई शादियों में होता है जब दूल्हा अपनी दुल्हन लेने के लिए बारात लेकर जाता है तो लड़के के घर की महिलाएं ऐसा हंसी मजाक के लिए करती हैं।

यहां देखें वीडियो

इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर reenu_sharma31 नाम के अकाउंट द्वारा साझा किया गया है। इस वीडियो को 5 लाख 49 हजार से भी ज्यादा लोगों ने लाइक किया है।