इस महीने में जन्मी लड़कियां होती हैं साक्षात लक्ष्मी का स्वरूप, जानिए वे शुभ महीने कौन से हैं

ज्योतिष शास्त्र की मदद से हम किसी भी व्यक्ति के जीवन से जुड़ी हुई बहुत सी बातें पता लगा सकते हैं। आज हम आपको शास्त्रों के अनुसार किस महीने में जन्म लेने वाली लड़कियां माता लक्ष्मी जी का रूप होती हैं। इसके बारे में बताने वाले हैं। जैसा कि हम सभी लोग जानते हैं बेटी को घर की लक्ष्मी माना जाता है। जिस घर के अंदर बेटियां जन्म लेती हैं उनके घर में बेटियों के भाग्य से खुशहाली आती है। अगर घर के आंगन में बेटी ना हो तो पूरा घर और आंगन सूना-सूना लगता है। इतना ही नहीं बल्कि बेटियों के बिना समाज और सृष्टि की कल्पना भी अधूरी रहती है।

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, लड़कियों के जन्म के साथ-साथ उनके जन्म का महीना भी बहुत ही भाग्यशाली माना गया है। कुछ महीने ऐसे होते हैं जिनमें जन्मी लड़कियां बहुत ही भाग्यशाली मानी गई हैं। इन लड़कियों को बेहद अच्छा ससुराल मिलता है। यह लड़कियां साक्षात लक्ष्मी का स्वरूप मानी जाती हैं। तो चलिए जानते हैं आखिर वह शुभ महीने कौन से हैं।

फरवरी का महीना

अगर किसी लड़की का जन्म फरवरी के महीने में हुआ है तो यह लड़कियां स्वभाव की बेहद विनम्र होती हैं। इतना ही नहीं बल्कि यह बुद्धिमान भी मानी जाती हैं। इनका विवाह जिस घर के अंदर होता है उस घर में सुख-समृद्धि आती हैं। यह लड़कियां बहुत भाग्यशाली मानी जाती हैं। इनको अपने जीवन में धन-दौलत की कोई कमी नहीं होती है।

अप्रैल का महीना

अप्रैल महीने में जन्मी लड़कियां साक्षात मां लक्ष्मी जी का स्वरूप मानी जाती हैं। शास्त्रों के अनुसार देखा जाए तो अप्रैल का महीना बहुत ही शुभ माना गया है। अगर इस महीने में किसी लड़की का जन्म होता है तो उसके ग्रह चाल बहुत तेज होते हैं, जिसकी वजह से इस महीने में जन्म लेने वाली लड़कियों को कामयाबी हासिल होती है। इनकी किस्मत भी बहुत मजबूत होती है।

जून का महीना

इस महीने में जन्मी लड़कियां बहुत ही भाग्यशाली मानी गई हैं। अंक शास्त्र के अनुसार देखा जाए तो इस महीने में जन्म लेने वाले बच्चे शुभ नहीं माने जाते हैं परंतु अगर इस महीने में किसी लड़की का जन्म हुआ है तो वह साक्षात लक्ष्मी जी का स्वरूप मानी जाती हैं। जून महीने में जन्म लेने वाली लड़कियां बहुत ही मेहनती होती हैं। यह अपनी मेहनत से अपना लक्ष्य हासिल करती हैं। इस महीने में जन्म लेने वाली लड़कियां बहुत सुलझी हुई होती हैं।

सितंबर का महीना

अंक शास्त्र के अनुसार, सितंबर के महीने में जन्म लेने वाली लड़कियों को साक्षात लक्ष्मी जी का रूप माना जाता है। आपको बता दें कि इस महीने में जन्मी लड़कियों की कुंडली में चंद्र, बुध और शुक्र तीनों का मिलान योग्य होता है। इसकी वजह से इस महीने में जन्म लेने वाली लड़कियां बहुत धनवान मानी जाती हैं। इनको अपने जीवन में कभी भी किसी चीज की कमी नहीं होती है। इस महीने में जन्म लेने वाली लड़कियों का विवाह भी पैसे वाले लड़के से ही होता है। यह अपने भाग्य से सब कुछ हासिल कर लेती हैं। इनका विवाह जिस घर में होता है उस घर का भी भाग्य खुल जाता है।