देवियों के किरदार को निभाकर इन अभिनेत्रियों ने खूब बटोरी थीं सुर्खियां, उन्हें देखकर हाथ जोड़ लेते थे लोग

वैसे देखा जाए तो छोटे पर्दे पर बहुत से शोज हैं परंतु धार्मिक टीवी शोज लोगों को सबसे ज्यादा पसंद आता है। जब कोरोना वायरस की वजह से लॉक डाउन का ऐलान किया गया था तो उस दौरान टेलीविजन पर पूरे समय पौराणिक धारावाहिकों की ही धूम मच रही थी। सभी लोग टीवी पर पौराणिक धारावाहिक देख कर अपना समय व्यतीत कर रहे थे और लोगों को यह शोज काफी पसंद भी आ रहे थे। इन सभी टेलीविजन धारावाहिकों को दर्शकों का खूब प्यार मिला है।

आपको बता दें इन धारावाहिकों के किरदारों को भी दर्शकों ने खूब पसंद किया। लोग इन किरदारों को असल में ही देवी देवता के रूप में मानने लगे। आज हम आपको इस लेख के माध्यम से टेलीविजन की उन अभिनेत्रियों के बारे मेंजानकारी देने जा रहे हैं जिन्होंने पर्दे पर देवियों का किरदार निभा कर खूब सुर्खियां बटोरीं और उन्होंने अपने किरदार से घर घर में एक अच्छी खासी पहचान बनाई है।

ग्रेसी सिंह

बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की मशहूर अदाकारा ग्रेसी सिंह ने टेलीविजन शो “संतोषी मां” में माता संतोषी का किरदार निभाया था और उनके इस किरदार को लोगों ने बहुत ज्यादा पसंद किया। आपको बता दें कि ग्रेसी सिंह ने संजय दत्त के साथ फिल्म “मुन्ना भाई एमबीबीएस” में काम किया था।

सोनारिका भदौरिया

टीवी की मशहूर अभिनेत्री सोनारिका भदौरिया ने धारावाहिक “देवों के देव महादेव” में माता पार्वती का किरदार निभाया था और उनके इस किरदार को लोगों द्वारा काफी पसंद भी किया गया था। इस सीरियल के माध्यम से सोनारिका भदौरिया ने घर-घर में अच्छी खासी पहचान बनाई थी। असल जिंदगी में भी अभिनेत्री को लोग मां दुर्गा मानने लग गए थे।

मौनी रॉय

छोटे पर्दे का मशहूर सीरियल “देवों के देव महादेव” में सती का किरदार अभिनेत्री मौनी रॉय ने निभाया था, जिसको लोगों द्वारा काफी पसंद किया गया। इस धारावाहिक में मौनी रॉय के साथ अभिनेता मोहित रैना भगवान महादेव के किरदार में नजर आए थे।

दीपिका चिखलिया

आप सभी लोगों ने रामानंद सागर की “रामायण” तो देखी होगी, इस धारावाहिक में सीता का किरदार अभिनेत्री दीपिका चिखलिया ने निभाया था और उनके इस किरदार को लोगों द्वारा काफी पसंद भी किया गया। सभी लोग अभिनेत्री दीपिका चिखलिया के इस किरदार से इतने प्रभावित हुए कि असल में ही उनको माता सीता मानने लगे थे। इतना ही नहीं बल्कि जहां भी अभिनेत्री जाती थीं लोग उनको सीता माता के रूप में पूजने भी लगते थे।

देबिना बनर्जी

रामानंद सागर के बेटे आनंद सागर ने साल 2008 में रामायण को नए सिरे से बनाया था और इस सीरियल में अभिनेत्री देबिना बनर्जी ने सीता का किरदार निभाया था। उनके इस किरदार की लोगों ने खूब प्रशंसा की थी।

प्रियंका सिंह

छोटे पर्दे का पौराणिक सीरियल “संकट मोचन हनुमान” में दुर्गा मां के विभिन्न अवतारों की भूमिकाएं अभिनेत्री प्रियंका सिंह ने निभाई है और इस सीरियल के माध्यम से अभिनेत्री को दर्शकों का खूब प्यार मिला था।

पूजा शर्मा

टीवी की मशहूर अभिनेत्री पूजा शर्मा ने सबसे पहले महाभारत में द्रोपदी का किरदार निभाया था और अपने किरदार से उन्होंने लोगों की खूब तारीफ बटोरी थी। इसके बाद उन्होंने मां काली का किरदार निभाकर सभी दर्शकों को बेहद प्रभावित किया। साल 2017 में स्टार प्लस के धार्मिक धारावाहिक महाकाली अंत ही आरंभ में पूजा शर्मा ने सती, पार्वती और महाकाली का किरदार निभाया था।