शादी में पोती ने दादा को गले लगाकर किया डांस, वीडियो देख हर किसी की आंखों से बह रहे आंसू

कहते हैं कि बूढापा और बचपना एक सा होता है। लेकिन कई लोग ऐसे भी होते हैं जो कि बुजुर्गों को वह समय नहीं दे पाते जिसकी वे आशा करते हैं। ऐसे में बुजुर्गों को अपना जीवन जीवन व्यर्थ लगने लगता है। ऐसे में वो हताश होने लगते हैं और यही वक्त होता है जब उन्हें डिप्रेशन भी हो जाता है। ऐसे में उनका ख्याल रखना और भी ज्यादा जरुरी हो जाता हैं।

परिवार के लोगों को ही उन्हें संभालना होता हैं। वे ही उन्हें ठीक होने में मदद कर सकते हैं। इस बात का उदाहरण देती इस लड़की का वीडियो अब सोशल पर वायरल हो रहा हैं। इस लड़की का अपने दादा के प्रति ऐसा प्यार देख कर हर कोई इमोशनल हो रहा हैं। ट्विटर पर इन दिनों ट्रेंड कर रहा ये वीडियो हर किसी को पसंद आ रहा हैं।

दादा पोती का ऐसा प्यार देख हर कोई हुआ इमोशनल

वीडियो में यह लड़की अपने दादा को खुश करने के लिए कुछ ऐसा करती हैं। जिसके बाद हर कोई इमोशनल हो जाता हैं। आपको बता दें कि ट्विटर अकाउंट गुड न्यूज मूवमेंट पर अक्सर सकारात्मक वीडियोज पोस्ट किए जाते हैं। ऐसा ही कुछ इस बार भी हुआ हैं। इस अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट किया गया। जो कि कई लोगों के लिए अच्छा उदाहरण हैं। जो कि अपने बुजुर्गों की निराशा को दूर करना चाहते हैं।

इस वीडियो में आप भी देख सकते हैं कि एक पोती अपने दादा के साथ डांस कर रही है। दादा और पोते पोतियों के बीच का बॉन्ड तो हर कोई जानता ही हैं। दोनों के बीच का प्यार और एक दूसरे के प्रति उनका लगाव सबसे ज्यादा ही होता हैं। इस वीडियो में भी दोनों के बीच की बॉन्डिंग साफ नजर आ रही है। वायरल हो रहे इस वीडियो में लड़की के शादी के दिन का वीडियो है।

शादी पर अपने दादा के साथ किया डांस

लड़की ने दुल्हन का गाउन पहना है और अपने बुजुर्ग दादा के साथ डांस कर रही है। वहां बैठे लोग इस दृश्य को देखकर बेहद शांत और भावुक नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में पोती ने अपने दादा को सीने से चिपकाया हुआ है और उनके सिर को अपने कंधे पर झुकाया है।

दादा लगातार रो रहे हैं। इस दौरान लड़की अपने दादा के साथ यू आर माय सनशाइन गाने पर डांस कर रही है। वीडियो दिखाई दे रही इस लड़की का नाम ओलिविया बताया जा रहा हैं। इस वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं।