प्रेमिका को दुल्हन के रूप में देख दूल्हा हुआ भावुक, आंखों से छलक पड़े आंसू, Video देख लोग बोले- ये है सच्चा प्यार

सोशल मीडिया पर रोजाना ही हर तरह के वीडियोस वायरल होते रहते हैं, जिनमें से कुछ वीडियो ऐसे होते हैं, जिनसे लोगों का खूब मनोरंजन होता है। वहीं कुछ वीडियो देखने के बाद लोग भावुक भी हो जाते हैं। वैसे देखा जाए तो सोशल मीडिया पर शादी-ब्याह के हजारों वीडियो देखने को मिलते हैं, जिनमें से कई बेहद दिलचस्प होते हैं। शादियों के यह वीडियो डांस, बारात, जयमाला, दुल्हन की एंट्री, दोस्तों की मस्ती मजाक, दुल्हन के विदाई आदि के होते हैं।

वैसे शादी का दिन लड़का और लड़की के लिए बहुत ही खास दिन होता है। अपने इस खास दिन को लेकर लोगों के मन में कई बातें होती हैं। शादी के बाद दूल्हा-दुल्हन अपनी नई जिंदगी की शुरुआत करते हैं। ऐसा कहा जाता है कि प्यार, शादी के बाद ही हो जाता है। ऐसे में अगर किसी को अपना सच्चा प्यार मिल जाए तो वह बहुत खुशनसीब होता है।

वैसे तो सच्चा प्यार मिल पाना बहुत मुश्किल है परंतु जिसको मिल जाता है तो उसकी जिंदगी, उसे जन्नत से कम नजर नहीं आती है। इसी बीच सोशल मीडिया पर ऐसे ही एक जोड़े का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद आपके चेहरे पर भी मुस्कान आ जाएगी और अगर आपने किसी से सच्चा प्यार किया है, तो हो सकता है कि आप भी इस जोड़े के साथ-साथ बहुत भावुक हो जाएं।

प्रेमिका को दुल्हन के लिबास में देखकर भावुक हुआ दूल्हा

सोशल मीडिया पर इन दिनों जो शादी का वीडियो वायरल हो रहा है, उसमें देखा जा सकता है कि एक दूल्हा अपनी दुल्हन का इंतजार कर रहा होता है। वीडियो में देख सकते हैं कि जैसे ही उसकी दुल्हन सामने से सज-धज कर आती है, तो वह बहुत भावुक हो जाता है और उसकी आंखों से आंसू निकलने लगते हैं। यह वीडियो देखने के बाद ऐसा लग रहा है कि यह वीडियो दुल्हन की एंट्री का है, जो जयमाला के लिए स्टेज की तरफ आ रही है। वहीं दूसरी तरफ दूल्हा अपनी प्रेमिका को दुल्हन के लिबास में देखकर काफी भावुक हो जाता है।

दूल्हा के लिए इस बात पर यकीन कर पाना मुश्किल हो जाता है कि जिससे वह बेहद प्यार करता है, वह अब एक जीवनसाथी बनकर, अब उसकी जिंदगी में हमेशा के लिए शामिल हो जाएगी। वीडियो में देखा जा सकता है कि दूल्हे की आंखों से लगातार आंसू गिर रहे हैं। दुल्हन जैसे ही दूल्हे के पास आती है, तो वह दूल्हे के आंसू पोछने लगती है। दोनों के इस इमोशनल मोमेंट ने यूजर्स की भी आंखों को नम कर दिया है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो


आपको बता दें कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस दूल्हा-दुल्हन के वीडियो को ट्विटर पर @Gulzar_sahab नाम के अकाउंट द्वारा साझा किया गया है। इस वीडियो को शेयर करने के साथ ही कैप्शन में लिखा गया है कि “जब शादी अपने प्यार से हो जाए, तो खुशी के आंसू रोकने से भी नहीं रुकते।” इस छोटे से वीडियो क्लिप को 54 हजार से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है। वहीं 2500 से भी ज्यादा लोगों ने इस वीडियो को लाइक किया है। वीडियो देखकर लोग बोल रहे हैं कि “ये है सच्चा प्यार।” इस वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स खूब कमेंट और लाइक कर रहे हैं।