जब दूल्हे ने देखा दुल्हन का चेहरा तो मंडप से भागकर सीधा पहुंचा थाने, सुनाया अपना दुखड़ा, जानिए पूरा मामला

लड़का हो या लड़की, जब दोनों जवानी की दहलीज पर कदम रखते हैं तो उनका यही सपना होता है कि उनको एक अच्छा और सुंदर जीवनसाथी मिले। अक्सर देखा गया है कि लड़का और लड़की दोनों ही अपनी शादी को लेकर काफी उत्सुक रहते हैं। अगर हम लड़के की बात करें तो लड़का अपने मनपसंद बीवी की तलाश में जुट जाता है। अगर लड़के को अपने मनपसंद की दुल्हन मिल जाती है तो वह शादी का बेसब्री से इंतजार करने लगता है।

लड़का और लड़की दोनों के लिए ही शादी वाला दिन बहुत ही खास माना जाता है। इस दिन को दूल्हा-दुल्हन यादगार बनाने की हर संभव कोशिश करते हैं। लड़का अपनी सजी-धजी दुल्हन का चेहरा देखने के लिए बेहद उत्सुक रहता है। जब अपनी दुल्हन का चेहरा लड़का देखता है तो उसके चेहरे पर खुशी का कोई ठिकाना नहीं रहता है। इसी बीच एक मामला उत्तर प्रदेश के इटावा जिले से आया है। जहां पर जब दूल्हे ने अपनी दुल्हन का चेहरा देखा तो वह सीधा ही मंडप से भागकर थाने पहुंच गया और खाने में पहुंचकर अपना दुखड़ा सुनाया। तो चलिए जानते हैं आखिर यह पूरा मामला क्या है।

मिली जानकारी के अनुसार, यह अजीब घटना उत्तर प्रदेश के इटावा जिले से सामने आया है, जिसको जानने के बाद सभी लोग हैरत में पड़ गए हैं। दरअसल, इटावा जिले के सिविल थाना क्षेत्र विजयपुरा गांव का यह मामला है। यहां शत्रुघन नाम के एक लड़के की शादी 27 अगस्त को थी। शादी नीलकंठ मंदिर पर रखी गई थी। ऐसा बताया जा रहा है कि इस शादी का रिश्ता शत्रुघन ने दो दलालों के जरिए किया था। इसके लिए उसने उनको ₹35000 भी दिए थे। इन दलालों ने शत्रुघन को 20 साल की एक खूबसूरत लड़की की फोटो दिखाई थी। जब शत्रुघन ने लड़की की फोटो देखी तो वह लड़की उसे पसंद आ गई और लड़की के हाथ में उसने शगुन भी दिया था।

खबरों के अनुसार, शादी की जो तारीख तय की गई थी उस दिन दूल्हा और और उसकी मां इंदिरा देवी मंदिर में शादी करने के लिए पहुंच गए। जब यहां पर शादी करने के लिए दुल्हन आई तो उसके शरीर और चाल-ढाल को देखकर दूल्हा और उसकी मां को कुछ शक होने लगा। जब उसने दुल्हन को अपना घूंघट उठाने को कहा तो फिर जो उन्होंने देखा उसे देखकर वह हैरान हो गए। घुंघट के अंदर 20 साल की खूबसूरत दुल्हन नहीं बल्कि 45 साल की अधेड़ उम्र की दो बच्चों की मां थी। यह देख दूल्हा और उसकी मां तुरंत ही नजदीकी थाने पहुंच गए और धोखाधड़ी का केस दर्ज कराया।

थाने में दूल्हे ने पुलिस को अपना दुखड़ा सुनाते हुए यह बताया कि हमें 20 साल की लड़की की तस्वीर दिखाकर शादी तय की गई थी परंतु शादी वाले दिन 45 साल की महिला को लाकर खड़ा कर दिया गया। जब हमने इसका विरोध किया और शादी करने से मना किया तो हमारे साथ मारपीट की गई। इतना ही नहीं बल्कि शादी ना करने पर जान से मारने की धमकी भी दी गई। दूल्हे ने बताया कि जैसे तैसे वह अपनी जान बचाकर वहां से भागे हैं। सिटी एसपी कपिल देव सिंह ने पीड़ित का बयान दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी।

ऐसा बताया जा रहा है कि फिलहाल आरोपी फरार है और जल्द से जल्द उन्हें गिरफ्तार कर लिए जाने की उम्मीद जताई जा रही है। दूसरी तरफ शादी के नाम पर इतना बड़ा धोखा होने की वजह से दूल्हा और दुल्हन की माँ सदमे में हैं।