Site icon NamanBharat

गुरु पूर्णिमा पर कर लें ये उपाय, चमक जाएगा भाग्य, सुधरेगी आर्थिक स्थिति

हिन्दू पंचांग के मुताबिक, हर साल आषाढ़ मास की पूर्णिमा तिथि पर गुरु पूर्णिमा का पर्व मनाया जाता है। इस बार गुरु पूर्णिमा पर्व 24 जुलाई 2021 को है। इस दिन गुरु की पूजा का विशेष महत्व माना गया है। आपको बता दें कि भारत में इसको बहुत श्रद्धा भाव के साथ लोग मनाते हैं। धार्मिक शास्त्रों में भी गुरु के महत्व के बारे में वर्णन किया गया है। ऐसा बताया गया है कि गुरु भगवान से भी श्रेष्ठ होते हैं, क्योंकि गुरु ही भगवान तक पहुंचने का मार्ग दिखाते हैं। कोई भी व्यक्ति बिना गुरु के ज्ञान की कल्पना भी नहीं कर सकता। अगर किसी व्यक्ति के ऊपर गुरु की कृपा हो तो वह किसी भी विषम परिस्थिति से बाहर निकल सकता है।

आपको बता दें कि गुरु पूर्णिमा को महाकाव्य महाभारत के रचयिता कृष्ण द्वैपायन व्यास का जन्म दिवस मनाया जाता है। वेद व्यास संस्कृत के महान ज्ञाता थे और इनको अठारह पुराणों का रचयिता भी माना गया है। आज हम आपको इस लेख के माध्यम से गुरु पूर्णिमा के दिन किए जाने वाले कुछ विशेष उपायों के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं। अगर आप इन उपायों को अपनाते हैं तो कई क्षेत्रों से आपको लाभ मिलने की प्रबल संभावना बनेगी।

गुरु पूर्णिमा के दिन करें ये उपाय

1. आप गुरु पूर्णिमा के दिन प्रातः काल जल्दी उठकर स्नान कर लीजिए। इसके बाद आप सफेद रंग के कपड़े या फिर पीले रंग के कपड़े धारण कीजिए। इसके बाद आप गुरु की प्रतिमा या उनके प्रतीक को नमन करें। आप गुरु को दक्षिणा के रूप में पीले वस्त्र भेंट कर सकते हैं और अपने गुरु से प्रार्थना करें कि वह सदैव आपकी अज्ञानता और अहंकार को दूर करें।

2. जिन लोगों को अपने भाग्य का साथ नहीं मिल पा रहा है या फिर आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है तो ऐसी स्थिति में उन लोगों को गुरु पूर्णिमा के दिन जरूरतमंद व्यक्तियों को पीला अनाज दान करना चाहिए। इसके अलावा पीले रंग की मिठाई का प्रसाद बांट सकते हैं। अगर आप इस उपाय को करते हैं तो इससे आपका भाग्योदय होगा और आर्थिक परेशानियों से भी छुटकारा मिलेगा।

3. अगर किसी विद्यार्थी को पढ़ाई में दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है, पढ़ाई में विद्यार्थी का मन नहीं लगता है तो ऐसी स्थिति में गुरु पूर्णिमा के दिन गीता का पाठ करना लाभदायक माना गया है और इस दिन गाय की सेवा कीजिए। इस उपाय को करने से पढ़ाई में आ रही बाधाओं से छुटकारा मिलता है।

4. जिन लोगों की शादीशुदा जिंदगी में परेशानियां उत्पन्न हो रही हैं या फिर शादी-विवाह नहीं हो पा रहा है तो ऐसी स्थिति में उन लोगों को गुरु पूर्णिमा के दिन गुरु यंत्र की स्थापना करनी चाहिए और उसके विधिवत पूजा करनी चाहिए। अगर इस उपाय को करते हैं तो कई क्षेत्रों में सफलता मिलने के प्रबल योग बनते हैं और वैवाहिक जीवन से जुड़ी हुई सभी परेशानियां भी दूर हो जाती हैं।

5. अगर आप अपने ज्ञान और भाग्य में वृद्धि करना चाहते हैं तो नीचे दिए गए मंत्रों का जाप गुरु पूर्णिमा के दिन करें

ॐ ग्रां ग्रीं ग्रौं स: गुरवे नम:।
ॐ ऐं श्रीं बृहस्पतये नम:।
ॐ गुं गुरवे नम:।
ॐ बृं बृहस्पतये नम:।
ॐ क्लीं बृहस्पतये नम:।

Exit mobile version