पानी की बूंद बूंद के लिए तरसती थी बूढ़ी मां, कलेक्टर साहब ने सुनी फरियाद, 1 घंटे में दिलाया नल कनेक्शन

जैसा कि हम सभी लोग जानते हैं मानव के लिए जल कितना जरूरी है। जल प्रकृति का एक अनमोल उपहार माना जाता है। जल के बिना जीवन की कल्पना करना बेहद मुश्किल है। दुनिया के हर जीव को जीवित रहने के लिए पानी की आवश्यकता पड़ती है। एक पौधे को बढ़ने और ताजा रहने के लिए भी पानी की जरूरत होती है। हर मनुष्य प्रतिदिन पानी का प्रयोग करता है। आजकल के समय में सरकार द्वारा पीने योग्य जल को उपलब्ध कराने के लिए कई कदम उठाए जा रहे हैं परंतु अभी भी कई स्थान ऐसे हैं जहां पर पानी की कमी है। इसी बीच एक मामला ग्वालियर में देखने को मिला है। दरअसल, एक बुजुर्ग महिला जिसका नाम लाजवंती है, वह काफी सालों से पानी की बूंद बूंद के लिए भटक रही थी। जब वह अपनी फरियाद लेकर कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह के पास पहुंची तो वह वहां से खुशी-खुशी वापस आई थी। तो चलिए जानते हैं पूरा मामला क्या है।

आपको बता दें कि 70 साल की बुजुर्ग महिला लाजवंती शहर के मामा बाजार के हैदरगंज में रहती हैं। यह काफी समय से पानी के अभाव की वजह से परेशान थीं। यह बुजुर्ग महिला कलेक्टर कौशलेंद्र सिंह की जनसुनवाई में अपनी फरियाद लेकर पहुंची। कलेक्टर साहब बारी-बारी से सभी आवेदकों से मिलते हुए इस बुजुर्ग महिला लाजवंती के पास पहुंचे। तब लाजवंती ने बड़े ही दुख भरे स्वर से कलेक्टर साहब को बताया कि साहब मैं पानी के लिए भटक भटक कर बूढ़ी हो गई हूं, कई सालों से दूसरे के घरों से पानी भर कर अपनी जिंदगी बिता रही हूं। मेरे घर में एक नल कनेक्शन लगवा दीजिए।

लाजवंती ने कलेक्टर साहब को अपनी सारी परेशानी बताते हुए कहा कि वह कई बार अधिकारियों से नल लगवाने के लिए फरियाद लगा चुकी हैं परंतु अभी तक उसकी परेशानी का समाधान नहीं हो पा रहा है। वह बूंद बूंद के लिए तरस गई है। पानी ना होने की वजह से उसको बहुत परेशानी से गुजरना पड़ रहा है। इतनी उम्र में वह दूसरों के घरों से पानी लाकर अपना गुजारा कर रही हैं। तब कलेक्टर साहब ने उस बूढ़ी महिला की बात सुनकर तुरंत ही एक्शन लिया और तुरंत ही कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने नगर निगम के अधीक्षण मंत्री को फोन घुमा दिया।

कलेक्टर साहब ने नगर निगम के अधीक्षण मंत्री से यह पूछा कि नया नल कनेक्शन लगवाने के लिए कितने रुपए तक का खर्चा आता है और नया कनेक्शन लगाने में कितना वक्त लग सकता है। कलेक्टर साहब के इस सवाल का जवाब देते हुए अधीक्षण यंत्री ने कहा कि नया नल कनेक्शन लगवाने में 1700 रुपए का खर्चा आ जाता है और 1 घंटे के अंदर नया नल कनेक्शन लग जाएगा। तब तुरंत ही कलेक्टर साहब ने बुजुर्ग महिला के घर में नल कनेक्शन लगाने का आदेश दिया।

कलेक्टर साहब का आदेश मिलते ही बुजुर्ग महिला के घर में महज 1 घंटे में दो नल कनेक्शन लग गए। एक पुरानी लाइन से तो दूसरी अमृत परियोजना के तहत लाजवंती के घर में नया नल कनेक्शन लगवाया गया। पानी की समस्या की वजह से उस बुजुर्ग महिला को बहुत परेशानी का सामना करना पड़ा लेकिन कलेक्टर साहब ने उसकी परेशानी महज 1 घंटे में दूर कर दी। जिस पर उस बूढ़ी महिला ने कलेक्टर साहब को दिल से धन्यवाद दिया है।