आनंद योग के साथ बना एक और शुभयोग, जानिए किन राशियों के जीवन में आएगा सुधार, किसको मिलेगा शुभफल

इस संसार में हर कोई व्यक्ति अपने जीवन के उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों को लेकर काफी चिंतित रहता है। ज्योतिष के जानकारों के अनुसार जो भी बदलाव मनुष्य के जीवन में आते हैं, इसके पीछे ग्रहों की चाल मुख्य जिम्मेदार है। यदि ग्रहों की चाल ठीक है तो इसकी वजह से जीवन, परिवार, नौकरी, व्यापार में शुभ फल मिलता है परंतु ग्रहों की चाल ठीक ना होने के कारण हर क्षेत्र में कठिनाई देखने को मिलती है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार आज ग्रह-नक्षत्रों में फेरबदल से आनंद नाम का शुभ योग और हर्षण नाम का शुभ योग बन रहा है। इस शुभ योग का सभी राशियों पर कुछ ना कुछ प्रभाव जरूर पड़ेगा। तो चलिए जानते हैं यह शुभ योग आपके जीवन में कैसा परिवर्तन लाएगा।

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

मेष राशि वाले जातक थोड़े आलसी हो सकते हैं। आप अपने कुछ कार्यों को समय पर पूरा करने की कोशिश करेंगे। आप अपना नजरिया सकारात्मक रखें। यदि आप किसी महत्वपूर्ण मामले में फैसला ले रहे हैं तो सोच-विचार अवश्य कीजिए। किसी कारणवश आपको नौकरी छोड़नी पड़ सकती है। पुराने संबंधों में खटास उत्पन्न होने की संभावना बन रही है। कारोबार से जुड़े हुए लोगों को बेहतर ऑफर मिलने की उम्मीद बन रही है।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

वृषभ राशि वाले जातक किसी भी काम में जल्दीबाजी में फैसला लेने से बचें अन्यथा आपको भारी नुकसान हो सकता है। किसी पुरानी चिंता को लेकर आप काफी हताश महसूस करेंगे। कामकाज में ध्यान केंद्रित करना काफी कठिन रहेगा। कारोबार कर रहे लोगों को अनुभवी लोगों की सलाह फायदेमंद साबित हो सकती है। पारिवारिक वातावरण अच्छा रहेगा। नौकरी कर रहे लोग अपने सहकर्मियों की मदद से अपने रुके हुए काम पूरे कर सकते हैं। आप किसी भी लंबी दूरी की यात्रा पर जाने से बचें। स्वास्थ्य के प्रति आपको सचेत रहना होगा।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

मिथुन राशि वाले जातकों को अपने गुप्त शत्रुओं से सतर्क रहने की आवश्यकता है। कुछ लोग आपको हानि पहुंचाने की कोशिश कर सकते हैं। घर-परिवार की सुख सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी। अचानक आमदनी के स्रोत हासिल हो सकते हैं। आप अपने अच्छे व्यवहार से लोगों का दिल जीतने में सफल रहेंगे। परिवार के लोगों के साथ आप किसी अच्छी जगह घूमने-फिरने की योजना बना सकते हैं। सरकारी नौकरी कर रहे लोगों को पदोन्नति मिलने की संभावना है। कारोबार से जुड़े हुए लोग अपने व्यापार में कुछ बदलाव करेंगे, जिसका भविष्य में अच्छा फायदा मिलेगा।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

कर्क राशि वाले जातक मानसिक तौर पर मजबूत रहेंगे। आप अपने कामकाज में बेहतर प्रदर्शन करने वाले हैं। प्रभावशाली लोगों के साथ उठना-बैठना हो सकता है। सामाजिक दायरा बढ़ेगा। नौकरी के क्षेत्र में पदोन्नति के साथ-साथ वेतन में वृद्धि की खुशखबरी मिल सकती है। संतान के भविष्य को लेकर आप योजना बना सकते हैं। आपका रुका हुआ पैसा वापस मिलेगा। कुल मिलाकर आपके लिए यह शुभ योग बहुत ही अच्छा साबित रहने वाला है।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

सिंह राशि वाले जातकों को समय के साथ सफलता हासिल होने की संभावना बन रही है। आप अपने कामकाज में किसी नई तकनीकी का इस्तेमाल कर सकते हैं, जिसका आपको अच्छा रिजल्ट देखने को मिलेगा। विषम परिस्थितियों में आप निर्णय लेने में सक्षम रहेंगे। घर-परिवार में कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। ऑफिस का वातावरण आपके पक्ष में रहेगा। बड़े अधिकारी आपका पूरा सपोर्ट करेंगे। काम के सिलसिले में की गई यात्रा सफल रहेगी। तेल का कारोबार करने वाले लोगों को इस शुभ योग का अच्छा फायदा मिलने वाला है। किसी पुरानी बीमारी से आपको छुटकारा मिल सकता है।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

कन्या राशि वाले जातक अपने जरूरी कामकाज पर फोकस करेंगे। आप अपने कार्य को आगे बढ़ाने की कोशिश कर सकते हैं। मित्रों का पूरा सहयोग मिलेगा। विरोधी पक्ष आपके ऊपर हावी होने की कोशिश करेंगे, इसलिए आप सतर्क रहें। कारोबार, नौकरी या परिवार में रिश्तो को और मजबूत करने में सफल रहेंगे। यही पूंजी आपको सफलता के मार्ग पर ले जाने में मदद करेगी। धन संबंधित मामलों में आपको लाभ मिलने की संभावना बन रही है। जमीन-जायदाद के कामों में आपको मिलाजुला फल मिलेगा।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

तुला राशि वाले जातकों को धन के लेन-देन में सावधानी बरतने की आवश्यकता है। कार्यक्षेत्र में आपके अच्छे प्रदर्शन से सभी लोग काफी खुश रहेंगे। परिवार के लोगों के साथ अच्छा तालमेल बना रहेगा। बेरोजगार लोगों को नौकरी का प्रस्ताव मिल सकता है। बिजनेस कर रहे लोगों को मुनाफा मिलेगा। साझेदारी में अगर आप कोई काम शुरु करते हैं तो आपको थोड़ा सतर्क रहने की आवश्यकता है अन्यथा आपको नुकसान हो सकता है। खान-पान की आदतों में सुधार करें।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

वृश्चिक राशि वाले जातक अपने कामकाज को लेकर थोड़े परेशान रहेंगे। आप अपने किसी भी काम में लापरवाही ना करें अन्यथा इसका आपको भारी खामियाजा भुगतना पड़ सकता है। कॉस्मेटिक के कारोबार से जुड़े हुए लोगों को लाभ मिलेगा। स्वास्थ्य के प्रति आप सतर्क रहें। बाहर के खानपान से बच कर रहना होगा। वाहन के प्रयोग में सावधानी बरतने की आवश्यकता है। विद्यार्थी वर्ग के लोगों का मन पढ़ाई में नहीं लगेगा। आपका मन इधर उधर भटक सकता है। आपको अपने मन पर काबू रखने की आवश्यकता है।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

धनु राशि वाले जातकों को नौकरी के क्षेत्र में सहकर्मियों के साथ अच्छे संबंध बनाकर चलने होंगे। कामकाज में कुछ दिक्कत महसूस हो सकती है। आप दूसरों के कार्यों में हस्तक्षेप ना करें। घर-परिवार का वातावरण अच्छा रहेगा। आप किसी भी प्रकार के वाद-विवाद को बढ़ावा मत दीजिए। कोर्ट कचहरी के मामलों से दूर रहने की आवश्यकता है। अचानक प्रभावशाली लोगों से मुलाकात हो सकती है, जिसका आपको भविष्य में अच्छा फायदा मिलेगा। जीवन साथी के साथ बेहतरीन पल व्यतीत करेंगे।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

मकर राशि वाले जातकों को इस शुभ योग का अच्छा फल मिलेगा। आप अपने कारोबार को आगे बढ़ा सकते हैं। भागीदारों के सहयोग से आपको अच्छा मुनाफा मिलेगा। परिवार में आनंद का माहौल बना रहेगा। ऑफिस में आपकी प्रतिभा का बेहतर मूल्यांकन होगा। आप अपने कामकाज में शानदार प्रदर्शन करने वाले हैं। व्यापार से जुड़े हुए लोगों के ग्राहकों में बढ़ोतरी होने की संभावना बन रही है। आप अपने करियर में लगातार तरक्की हासिल करेंगे।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

कुंभ राशि वाले जातकों को इस शुभ योग का सकारात्मक फल मिलेगा। आप अपने सकारात्मक नजरिए से लगातार तरक्की हासिल करेंगे। निजी जीवन में चल रही परेशानियां दूर होंगी। नौकरी के क्षेत्र में आप आत्मविश्वास के साथ अपने सभी कार्य पूरे करेंगे। कारोबार में विस्तार हो सकता है। लाभ के कई मौके हाथ लगेंगे, इसलिए आप इन अवसरों का पूरा फायदा उठायें। प्रेम जीवन में सुधार आने की संभावना बन रही है। बच्चों के साथ आप अच्छा समय व्यतीत करेंगे।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

मीन राशि वाले जातकों के आत्मविश्वास में कमी देखने को मिलेगी। किसी काम को लेकर आपको अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। भाग्य से ज्यादा आपको अपने कर्म पर भरोसा रखना होगा। सरकारी क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों को अपने कामकाज में फायदा मिल सकता है। विद्यार्थी वर्ग के लोग किसी प्रतियोगी परीक्षा के लिए कठिन मेहनत करेंगे, जिसका आपको आगे चलकर अच्छा परिणाम हासिल होगा। सुख-सुविधाओं की वस्तुओं में बढ़ोतरी होने की उम्मीद बन रही है।