अमीरी के मामले में हेमा मालिनी नहीं किसी से कम, करोड़ों की संपत्ति की मालकिन हैं ड्रीम गर्ल, जानिए नेट वर्थ

बॉलीवुड इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री हेमा मालिनी को भला कौन नहीं जानता। यह बॉलीवुड की ड्रीमगर्ल कही जाती हैं। हेमा मालिनी ने अपने समय में एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में दी हैं और यह अपने दौर की टॉप अभिनेत्रियों की लिस्ट में शुमार थीं। बॉलीवुड में अपनी एक अलग पहचान बनाने के बाद अब हेमा मालिनी राजनीति में भी सक्रिय हैं। मौजूदा समय में हेमा मालिनी मथुरा, उत्तर प्रदेश से भारतीय जनता पार्टी की लोक सांसद हैं।

हेमा मालिनी अपने समय की एक ऐसी अभिनेत्री हैं, जिन्होंने अपनी बेहतरीन अदाकारी और खूबसूरती के दम पर अच्छी खासी लोकप्रियता हासिल की है। हेमा मालिनी बॉलीवुड की उन गिनी चुनी अभिनेत्रियों में शामिल हैं, जिनमें सौंदर्य और अभिनय का अनूठा संगम देखने को मिलता है। 16 अक्टूबर 1948 को जन्मी हेमा मालिनी को अपने शुरुआती करियर में कई बार रिजेक्शन का सामना करना पड़ा परंतु वह लगातार कोशिश करती रहीं और किसी भी परिस्थिति के आगे उन्होंने हार नहीं मानी।

हेमा मालिनी ने हिंदी सिनेमा में अपने आपको स्थापित करने के लिए बेहद संघर्ष किया है। साल 1968 में उन्होंने राज कपूर निर्देशित फिल्म सपनों के सौदागर से करियर शुरू किया था परंतु यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर असफल साबित हुई थी। परंतु इस फिल्म के अंदर अभिनेत्री के रूप में दर्शकों ने हेमा मालिनी को बहुत पसंद किया था। हेमा मालिनी को साल 1970 में प्रदर्शित फिल्म “जॉनी मेरा नाम” से पहली सफलता प्राप्त हुई थी। इस फिल्म में उनके साथ देवानंद मुख्य भूमिका में नजर आए थे। दर्शकों को दोनों की जोड़ी पसंद आई और फिल्म सुपरहिट साबित हुई।

हेमा मालिनी ने अपने लगभग चार दशक के करियर में कई बेहतरीन फिल्में दी हैं और लोग उनके अभिनय को बेहद पसंद करते हैं। हेमा मालिनी ने फ़िल्मी दुनिया में अच्छा खासा नाम कमाया है। बॉलीवुड में अच्छी कामयाबी पाने के बाद अब वह राजनीति में भी उतर गई हैं। आज हम आपको इस लेख के माध्यम से हेमा मालिनी की कुल संपत्ति के बारे में बताने जा रहे हैं।

आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश के अंदर साल 2022 में होने वाले विधान सभा चुनाव बहुत ही नजदीक आ रहे हैं और सभी उत्तर प्रदेश की राजनैतिक पार्टियां आने वाले चुनाव की तैयारी में जुटी हुई है। इसी बीच सभी नेताओं द्वारा कमाई गई संपत्ति की भी चर्चा खूब हो रही है। ऐसे में आज हम बॉलीवुड इंडस्ट्री की ड्रीम गर्ल और मथुरा से बीजेपी सांसद हेमा मालिनी की कुल चल-अचल संपत्ति के बारे में बात करेंगे।

जब साल 2019 में लोकसभा चुनाव हो रहा था तो इस दौरान हेमा मालिनी ने एक एफिडेविट दिया था, जिसके अंदर उनकी कुल संपत्ति का ब्यौरा था, जिसके मुताबिक अभिनेत्री और सांसद हेमा मालिनी के पास 249 करोड़ रुपए की संपत्ति है और इस संपत्ति में से 114 करोड़ रुपए की संपत्ति हेमा मालिनी के नाम पर है। जबकि उनके पति धर्मेंद्र के नाम पर 135 करोड़ रुपए की संपत्ति है।

साल 2014 में भी हेमा मालिनी ने लोकसभा चुनाव के दौरान अपनी संपत्ति का ब्यौरा दिया था, जिसके मुताबिक उस समय हेमा मालिनी की संपत्ति 178 करोड रुपए थी। इसके हिसाब से देखा जाए तो साल 2014 से 2019 के बीच यानी 5 साल के अंदर हेमा मालिनी और उनके पति धर्मेंद्र की कुल संपत्ति में करीब 71 करोड़ रूपए की बढ़ोतरी हुई थी।

हलफनामे के मुताबिक देखा जाए तो हेमा मालिनी के पास 5.61 लाख रुपए नगदी है। वहीं उनके पति धर्मेंद्र के पास 32 हजार 500 रुपये कैश है। अगर हम हेमा मालिनी के बैंक अकाउंट की बात करें तो ड्रीम उनके बैंक अकाउंट में करीब डेढ़ करोड़ रुपए की धनराशि है। इतना ही नहीं बल्कि हेमा मालिनी के पास अलग-अलग कंपनियों के लगभग 7 करोड रुपए के शेयर भी हैं। इसके अलावा उनके ऊपर 6 करोड़ का कर्ज भी है।

हेमा मालिनी के पास उनकी खुद की संपत्ति 1 अरब 1 करोड़ 11 लाख 95 हजार 700 रुपए की है। वहीं उनके पति धर्मेंद्र के पास एक अरब 23 करोड़ 85 लाख 12 हजार 86 रुपए की कीमत बंगले और अन्य प्रॉपर्टी हैं। एफिडेविट के मुताबिक देखा जाए तो हेमा मालिनी के पास कई महंगी महंगी कारें भी हैं जिनकी कीमत 1 करोड़ 1 लाख 7 हजार 962 रुपए की है। इतना ही नहीं बल्कि उनके पास कई कीमती जेवरात भी हैं जिनकी कीमत 2 करोड़ 71 लाख 92 हजार 811 रुपए है। हेमा मालिनी के पास बॉन्ड और डिबेंचर (26.40 लाख) भी है और उनकी अन्य संपत्ति 41 लाख रुपए है।