होलाष्टक में करें ये 5 आसान उपाय, धन-संपत्ति की नहीं होगी कमी, मिलेंगे कई प्रकार के लाभ

जैसे ही होली का नाम सामने आता है, चारों तरफ रंग-बिरंगे चेहरे, उल्लास, उमंग और खुशी नजर आने लगती है। होली का त्यौहार रंगों का त्योहार माना जाता है। होली से पहले दिन होलिका दहन किया जाता है परंतु होली के पर्व से 8 दिन पहले ही होलाष्टक लग जाता है। इस साल होलाष्टक 22 मार्च से 28 मार्च तक रहेगा। हिंदू पंचांग के अनुसार फाल्गुन पक्ष की अष्टमी तिथि से होलाष्टक शुरू हो जाता है।

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार देखा जाए तो होलाष्टक के दौरान शादी, विवाह, वाहन खरीदना या घर खरीदने जैसे अन्य मंगल कार्य नहीं किए जाते हैं। होलाष्टक के दौरान अगर पूजा-पाठ और भगवान का स्मरण, भजन किया जाए तो इससे जीवन में शुभ फल की प्राप्ति होती है। ऐसा माना जाता है कि अगर होलाष्टक के दौरान कुछ विशेष उपाय किए जाएं तो इससे मनुष्य को अपने जीवन में कई प्रकार के लाभ मिलने की संभावना रहती है। तो चलिए जानते हैं होलाष्टक में कौन से उपाय करने चाहिए…..

करियर में उन्नति पाने के लिए

आजकल के समय में ऐसे बहुत से लोग हैं जो अपने करियर के क्षेत्र में उन्नति प्राप्त करने के लिए दिन रात मेहनत करते हैं परंतु लाख कोशिश करने के बावजूद भी सफलता नहीं मिल पाती है। ऐसी स्थिति में आप होलाष्टक में जौ, तिल और शक्कर से हवन करें। ऐसा माना जाता है कि इस उपाय को करने से करियर में तरक्की मिलती है। इतना ही नहीं बल्कि कार्य क्षेत्र में आ रही बाधाओं से भी छुटकारा प्राप्त होता है।

संतान प्राप्ति के लिए होलाष्टक में करें यह उपाय

अगर किसी को संतान प्राप्ति की इच्छा है तो होलाष्टक में यह उपाय जरूर अपना कर देखिए। ऐसा माना जाता है कि नि:संतान दंपतियों को होलाष्टक में लड्डू गोपाल की विधि विधान पूर्वक पूजा जरूर करनी चाहिए। पूजा के दौरान गाय के शुद्ध घी और मिश्री से हवन करें। अगर इस उपाय को किया जाए तो इससे संतान प्राप्ति होती है।

धन-संपत्ति में वृद्धि के लिए

मौजूदा समय में हर इंसान यही चाहता है कि उसके पास धन की कमी ना हो। उसके जीवन में लगातार धन-संपत्ति में बढ़ोतरी हो। अगर आप भी अपने आर्थिक जीवन में तरक्की पाना चाहते हैं तो ऐसे में होलाष्टक में कनेर के फूल, गांठ वाली हल्दी, पीली सरसों और गुड़ से हवन करें। ऐसा माना जाता है कि इस उपाय को करने से धन-संपत्ति में वृद्धि होती है।

सुखी जीवन के लिए

अगर आप अपने जीवन में खुशियां प्राप्त करना चाहते हैं तो ऐसे में होलाष्टक में हनुमान चालीसा और विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करना अत्यंत लाभकारी माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि इस उपाय को करने से जीवन में खुशियां ही खुशियां आती हैं। जीवन में आ रही बाधाओं से छुटकारा मिलता है।

अच्छे स्वास्थ्य के लिए

ऐसा माना जाता है कि एक अच्छा स्वास्थ्य ही सफलता की कुंजी है। अगर आप स्वास्थ्य संबंधित परेशानियों से छुटकारा पाना चाहते हैं तो होलाष्टक में महामृत्युंजय मंत्र का जाप कीजिए। इसके पश्चात गुग्गल से हवन कराएं। ऐसी मान्यता है कि इस उपाय को करने से लोगों को असाध्य रोगों से भी छुटकारा मिलता है।