29 मार्च को खेली जाएगी होली, इस दिन करें ये उपाय, चमक उठेगा आपका भाग्य

होली का त्यौहार रंगो का त्यौहार होता है। लोग होली का त्यौहार बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाते हैं। इस दिन लोग अपने दोस्तों, सगे-संबंधियों को गुलाल और रंग लगाते हैं और एक दूसरे के गले लगते हैं। आपको बता दें कि प्रत्येक वर्ष फाल्गुन मास की पूर्णिमा तिथि को होलिका दहन किया जाता है और अगले दिन यानी की कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि को रंगो वाली होली खेली जाती है, जिसको धुलेंडी के नाम से भी लोग जानते हैं। इस वर्ष 28 मार्च 2021 को होलिका दहन होगा और 29 मार्च 2021 को लोग रंगों वाली होली खेलेंगे।

होली का त्यौहार भाईचारा का त्यौहार माना गया है। ऐसा कहा जाता है कि होली के दिन दुश्मन भी गीले-शिकवे भूलकर एक-दूसरे को रंग लगाकर गले मिलते हैं। होली का त्यौहार भगवान विष्णु जी के भक्त प्रह्लाद से जुड़ा हुआ है। होली का त्यौहार भगवान के भक्त की विजय और बुराई की पराजय को दर्शाता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार अगर होली के दिन कुछ खास उपाय किए जाए तो इससे व्यक्ति को जीवन की बहुत सी समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है।

कर्ज से मुक्ति पाने के लिए

आजकल के समय में सभी लोगों की सबसे बड़ी समस्या पैसा है। कई बार ऐसा होता है कि पैसों के अभाव में व्यक्ति किसी न किसी कारण दूसरों से कर्ज ले लेता है परंतु उधार लिया गया पैसा चुकाने में व्यक्ति को बहुत परेशानी होती है। व्यक्ति अपना कर्ज चुकाने की पूरी कोशिश करता है परंतु उसको कोई भी रास्ता नहीं दिखाई देता है। ऐसी स्थिति में होली के दिन नरसिंह स्त्रोत का पाठ कीजिए और होलिका की अग्नि में नारियल चढ़ाएं। ऐसा माना जाता है कि इस उपाय को करने से बहुत शीघ्र कर्ज से छुटकारा मिलता है।

व्यापार में वृद्धि के उपाय

अगर आप अपने व्यापार में वृद्धि करना चाहते हैं तो इसके लिए होली पर यह उपाय जरूर अपना सकते हैं। आप होली पर 21 गोमती चक्र लीजिए और इसको शिवलिंग पर अर्पित कीजिए और होली पर रात के समय मंत्र “ॐ नमो धनदाय स्वाहा” का जाप कीजिए। ऐसा माना जाता है कि इस उपाय को करने से व्यापार के साथ-साथ धन में भी वृद्धि होती है।

फिजूलखर्ची रोकने के लिए

अगर बेवजह की फिजूलखर्ची हो रही है तो ऐसी स्थिति में होली पर होलिका की अग्नि में जौ का आटा अर्पित कीजिए। इसके पश्चात जब अग्नि शांत हो जाए तो दूसरे दिन जाकर होलिका की राख लाकर एक रुमाल में बांधकर अपने पैसे रखने के स्थान पर रख दीजिए। ऐसा माना जाता है कि इस उपाय को करने से फिजूलखर्ची रुक जाती है। इतना ही नहीं बल्कि आप धन का संचय भी करने लगते हैं।

दांपत्य जीवन खुशहाल बनाने के लिए

ऐसा देखा गया है कि बहुत से लोगों की शादीशुदा जिंदगी में कोई ना कोई परेशानी उत्पन्न होती रहती है। किसी न किसी कारण पति-पत्नी के बीच संबंध खराब होते रहते हैं। अगर आप अपने दांपत्य जीवन को खुशहाल बनाना चाहते हैं तो होली के दिन रात के समय उत्तर दिशा में एक पाटे या चौकी पर सफेद कपड़ा बिछाकर उस पर मूंग, चने की दाल, चावल, गेहूं, मसूर, काले उड़द और तिल रख दीजिए। इसके बाद आप उसके ऊपर नवग्रह यंत्र स्थापित कीजिए। उसके बाद आपको घी का दीपक जलाना होगा और केसर का तिलक कीजिए। इसके बाद आपको नवग्रह एवं कामदेव रति की पूजा करनी होगी। ऐसा माना जाता है कि इस उपाय को करने से दांपत्य जीवन में जो भी समस्या चल रही हैं। वह खत्म हो जाती हैं और पति-पत्नी के बीच संबंध मधुर बनते हैं।