मुहांसों के दाग से हैं परेशान तो इन घरेलू उपायों से मिट जाएंगे निशान, चमक उठेगा आपका चेहरा

लोग अपने चेहरे की खूबसूरती को बनाए रखने के लिए ना जाने क्या-क्या तरीके अपनाते हैं। बहुत से लोग ऐसे हैं जो बाजार में उपलब्ध प्रोडक्ट्स की मदद से अपने चेहरे को सुंदर बनाने की कोशिश करते हैं। कई बार देखा गया है कि लोगों के चेहरे पर बहुत ज्यादा मुहांसों के निशान होते हैं, जिसको लेकर वह काफी परेशान रहते हैं। अपने चेहरे से मुहांसों के निशान हटाने के लिए लोग हर तरीका अपना लेते हैं परंतु कोई भी फायदा नहीं मिलता है परंतु आज हम आपको इस लेख के माध्यम से कुछ ऐसे घरेलू उपाय बताने वाले हैं जो मुहांसों के निशान को हटाने में आपकी सहायता कर सकते हैं।

आपको बता दें कि हॉर्मोन्स में हुई गड़बड़ी की वजह से हमारे चेहरे पर मुंहासे होने लगते हैं। इसके अलावा पेट में जमा कब्ज, हमारे दिमाग पर चढ़ा तनाव और हमारे शरीर में मौजूद अन्य बीमारियों के कारण भी चेहरे पर मुंहासे की समस्या उत्पन्न होने लगती है। अगर आप नीचे दिए गए घरेलू उपाय को अपनाते हैं तो इससे जल्द से जल्द आपके चेहरे पर से मुहांसों के निशान मिट जाएंगे और आपका चेहरा खिल उठेगा।

निम्बू का रस

अगर आप मुहांसों के निशान को दूर करना चाहते हैं तो उसके लिए नींबू आपकी मदद कर सकता है। आप नींबू के रस को दाग धब्बे पर 5 से 10 मिनट के लिए लगाएं। इसके बाद आप गुनगुने पानी से धो लीजिए। आपको बता दें कि नींबू में साइट्रिक एसिड होता है। यह त्वचा को लाइट और ग्लोइंग बनाने में सहायता करता है।

मसूर दाल और दूध का मास्क

अगर आप अपने चेहरे पर से मुहांसो के निशान मिटाना चाहते हैं तो उसके लिए मसूर की दाल और दूध का मास्क बेहद फायदेमंद साबित हो सकता है। आपको बता दें कि मसूर की दाल का फेस पैक त्वचा के लिए बहुत ही लाभकारी माना गया है। आप इस पैक के लिए दाल को एक कटोरी दूध में रात भर के लिए भिगो कर रख दीजिए और अगली सुबह आप इसको अच्छी तरह से पीस लीजिए। अब इस मिश्रण को प्रभावित जगह पर अच्छी तरह से लगा लें और सूखने के लिए छोड़ दीजिए। जब सूख जाए तो इसके बाद आप अपने चेहरे को पानी से धो लीजिए। इस घरेलू उपाय को अपनाने से मुंहासे के निशान बहुत ही जल्द गायब हो जाएंगे।

खीरा फेस मास्क

खीरा वाला फेस मास्क बनाने के लिए आपको आधा खीरा और एक चम्मच दही को मिक्सी में पीसना होगा। जब इसका पेस्ट तैयार हो जाए तब इसमें एक चम्मच शहद मिला लीजिए। अब इस फेस मास्क को लगाने से पहले चेहरे को ठंडे पानी से अच्छी तरह धो कर सुखा लीजिए। इसके बाद पेस्ट को चेहरे और गर्दन पर लगाकर 20-25 मिनट तक सूखने के लिए छोड़ दीजिए। इसके बाद आप अपना चेहरा धो लीजिए। इसकी मदद से आप मुहासों के निशान हटा सकते हैं।

टमाटर

टमाटर के रस में विटामिन प्रचुर मात्रा में पाया जाता है जो मुंहासे के निशान को दूर करने में आपकी सहायता करता है। आप टमाटर का गूदा त्वचा के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं।

कच्चे आलू का रस

मुहांसों की समस्या से छुटकारा पाने के लिए आप आलू के रस की भी सहायता ले सकते हैं। आपको बता दें कि आलू में कैटेकोलेज नामक एंजाइम मौजूद होता है। यह त्वचा की रंगत को हल्का करने में सहायता करता है। अगर चेहरे पर मुहासों के निशान हैं तो इसके लिए कच्चे आलू के रस को नियमित रूप से 10-15 मिनट के लिए लगाएं।