कोरोना काल में ये काढ़ा बढ़ाएगा आपकी Immunity, घर में झटपट होगा तैयार

इस कोरोना महामारी के दौर में पूरी दुनिया में भय का माहौल है। हर एक व्यक्ति अपने स्वास्थ्य को लेकर चिंता में है। तो वहीं इस बीच मानसून ने भी दस्तक दे दी है। ऐसे में मानसून में बहुत से लोगों का इम्यून सिस्टम मजबूत करने की सख्त जरुरत होगी। क्योंकि इस मौसम में कई तरह के बैक्टीरिया संक्रमण जल्दी हो सकता है इसलिए अपने कमजोर इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने के लिए कुछ खास घरेलू तरीके अपना सकते हैं। इसके लिए सबसे फायदेमंद साबित होता है काढ़ा पीना, तो चलिए आपको बताते हैं काढ़ा के क्या क्या फायदे होते हैं और ये पीना क्या जरुरी है।

काढ़ा बनाने के लिए सामान-

आप अपनी इम्युनिटी बढ़ाने के लिए घर पर ही काढ़े की रैसिपी तैयार कर सकते हैं। इसके लिए आपको बस अपने किचन में पहले से मौजूद आम मसालों जैसे कि इलाइची, कच्ची हल्दी, लौंग, काली मिर्च, तुलसी, दाल चीनी, अदरक और मुन्नका की जरुरत होगी।

काढ़ा बनाने की विधि-

काढ़ा बनाने के लिए सबसे पहले आप हल्दी और अदरक को अच्छे से छील लें और दोनों को कूट लें। इसके बाद आप गैस पर पानी उबलने के लिए रख दें। जब पानी गर्म हो जाए तो इसमें सभी मसाले डालें और पानी को 20-30 मिनट तक उबलने दें। लगातार आधे घंटे तक उबलने के बाद इसका रंग पीला हो जाए तो इसमें शहद या फिर गुड़ मिला दें। आपका काढ़ा अब तैयार है जिसका सेवन आप रोजाना करें।

काढ़ा पीने का फायदा-

आपको बता दें कि यह काढ़ा आपको मानसून मौसम में काफी लाभदायक है। ये न सिर्फ रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है बलकि एंटी इंफ्लेमेटरी गुणों वाला है। ये आपके शरीर में एंटीऑक्सिडेट का काम करता है। इसके अलावा ये गले में खराश और ठंड से भी राहत दिलाता है।

गिलोय का काढ़ा भी है अच्छा-

काढ़े के अलावा आप कोरोना काल में आप गिलोय का सेवन भी कर सकते हैं। अगर आप गिलोय का काढ़ा पीना चाहते हैं तो आप इसका स्वाद और भी बेहतर कर सकते हैं। जिसके लिए आपको दो इंच अदरक, 3-4 तुलसी के पत्ते, उंगली जितनी गिलोय लें, दो काली मिर्च और दो लॉन्ग। अब इन सभी चीजों को दो गिलास पानी में अदरक, तुलसी और गिलोयय को डालकर उबाल लें। जब पानी आधा हो जाए तो गैस बंद कर इसमें काली मिर्च और लॉन्ग मिलाकर पैन को ढक दें। इसके बाद  आप इस मिश्रण को 5 से 10 मिनट के बाद छानकर पी लें। ऐसा आपको रोजाना एक बार पीना है।

पाचन शक्ति सही करने में मददगार-

वहीं कई अध्ययनों में ये भी पता चला है कि गिलोय का जूस हमारे पाचन संबंधी परेशानियों में काफी फायदेमंद साबित होता है। रोजाना तौर पर अगर आधा ग्राम गिलोय पाउडर को आंवले के साथ सेवन करें तो ये कब्ज जैसे समस्याओं को दूर कर देती है। गिलोय ऐसी चीज है जो इम्यूनिटी बढ़ाने वाली जड़ी-बूटी है जिसके सेवन की सलाह डॉक्टर भी देते हैं।